संदेश
राजस्थान में विदेशी पर्यटक सितम्बर तक आए दस करोड़ से अधिक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान में पर्यटन दिनों दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में इस साल सितम्बर तक आने वाले राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की अनुमानित संख्या दस करोड़ से अधिक है। जो दर्शाता है राजस्थान में पर्यटन कोविड पूर्व की स्थिति से कहीं आगे है। पर्यटन विभाग की मार्केटिंग नीतियों का परिणाम है कि राजस्थान राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस साल ग्याहरवें स्थान से सातवें पायदान आ चुका है। इस आशातीत प्रगति के कारण आने वाले समय में प्रदेश की सकल घरेलु आय (जीडीपी) में राजस्थान पर्यटन एक अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटन विभाग निदेशक, डॉ. रश्मि शर्मा का कहना है कि, “प्रमुख शासन सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) गायत्री राठौड़ के नेतृत्व और दिशा-निर्देश व राज्य सरकार की कुशल पर्यटन नीतियों के कारण ही मार्केटिंग टीम यह उपलब्धि हासिल कर सकी।“ डॉ. शर्मा ने कहा कि, “राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से घरेलु पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता,अमृतसर, चैन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद, वडोदरा, गोवा, लखनऊ, अहमदाबाद,सूरत, भुवनेश्वर, गुवाहटी, चंडीगढ़, पटना व जयपु...
सिन्धी अकादमी अध्यक्ष डा पारवानी की प्राथमिकता होगी सिन्धी भाषा ,संस्कृति का संरक्षण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान सिन्धी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.सुनील पारवानी ने झालाना संस्थानिक स्थित अकादमी कार्यालय में अकादमी अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस आयोजित समारोह में अध्यक्ष पारवानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया। समारोह में उपस्थित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि समाज सेवा हेतु सदैव समर्पित एक कर्मठ एवं युवा कार्यकर्ता को अकादमी अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ.पारवानी ने अपनी भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि वे समाज के सभी वर्गों एवं साहित्यकारों के मार्गदर्शन में अकादमी को एक नये मुकाम तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित महानुभावों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है उसे सभी के प्रयासों से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह म...
एस.एस.डोगरा की पुस्तक रान्डिवू का लोकार्पण सर्बियन राजदूत ने किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : नौवें ग्लोबल लिटरेचर फेस्टिवल में प्रोफेसर एस.एस.डोगरा की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक रान्डिवू (इन एंड आफ दी फील्ड्स) का लोकार्पण डॉ संदीप मारवाह की अध्यक्षता में सर्बियन राजदूत सिनिसा पैविक ने किया। लेखक-पत्रकार-फिल्ममेकर एस.एस.डोगरा की मीडिया एजूकेशन पर यह चौथी पुस्तक है जिसमें उनके अठाईस वर्ष के पत्रकारिता सफ़र में लिए गए राजनैतिक, शिक्षा, साहित्य, खेलों, कृषि, आध्यात्म, मीडिया, समाजसेवी , फिल्मी आदि क्षेत्रों की 75 हस्तियों के चुनिंदा साक्षात्कारों के संकलन को प्रकाशित किया गया हैं। पुस्तक का प्रकाशन राही पब्लिकेशन ने साहित्यिक संस्था कला भारती फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इस मौके पर विख्यात शिक्षिका रितु भगत, सरकारी अधिकारी कृष्णा कुमार सोनी , लेखक अमित दूबे, आरजे मनीष आजाद, गायक संजय तिवारी, समाजसेवी विजय डोगरा, माडल शिल्पी सक्सेना, पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी कृष्णा पोरवाल, रमन मिश्रा,अमन,ईशा सिंह, प्रखर बंसल भी मौजूद रहे।
PM मोदी 13 अक्टूबर को जी-20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट का उद्घाटन करेंगे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० विनोद तकियावाला ० नयी दिल्ली - विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत इन दिनों वैश्विक राजनीतिक क्षितिज पर अपना इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर रहा है। जिसकी चहुँ दिशाओं में चर्चा हो रही है। चाहे वह चन्द्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण हो ' सूर्य पर आदित्या एल 1 या जी - 20 सम्मेलन सफल आयोजन का रहा हो या आधी आबादी को लोक तंत्र मन्दिर भारतीय संसद के दोनो सदनों द्वारा नारी वंदन आरक्षण बिल को सता पक्ष - विपक्ष द्वारा पारित किया गया । विजयश्री की श्रंखला में भारत एक बार फिर से जी 20 सम्मेलन का पार्लियामेंट्री स्पीकर्स दो दिवसीय 13 - 14 अक्तुबर सम्मेलन का आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन का शुभारम्भ प्रधान मंत्री मोदी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली आई आई सी सी के नव र्निमित भवन द्वारका में जी-20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में 26 राष्ट्रपति10 उपराष्ट्रपति,50 सांसद और 14 जनरल सेक्रेट्री सम्मिलित होंगे।पैन अफ्रीकन पार्लियामेंट के प्रेसिडेंट पहली बार भारत में पी-20 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 9वीं पी-20 सम्मलेन का मुख्य विषय 'एक पृथ्वी, एक परि...
अशोक चक्रधर "आजीवन रंग सेवा पुरस्कार" से सम्मानित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली. रतनव द्वारा तीन दिन के नाट्य रंगोत्सव का आगाज श्री राम सेंटर में यम पुत्र नाटक के साथ शुरु हुआ।पहले दिन प्रसिद्ध लेखक विकास कुमार झा द्वारा लिखित नाटक 'यम पुत्र' का मंचन किया गया। साथ ही पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अशोक चक्रधर को रंगमंच के प्रति उनके आजीवन समर्पण के लिए "आजीवन रंग सेवा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध लेखक विकास कुमार झा द्वारा लिखित पहला नाटक 'यम पुत्र', जिसका मंचन रतनव नाट्य रंगोत्सव में पहले दिन किया गया, एक हिंदू ब्राह्मण परिवार द्वारा गोद लिए गए महापात्र समुदाय के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती भेदभाव की मार्मिक कहानी है। यम पुत्र एक सम्मोहक कथा है जो भारत में महापात्र समुदाय द्वारा अनुभव किए गए गहन सामाजिक भेदभाव को उजागर करती है। रमा पांडे द्वारा निर्देशित और प्रस्तुत किए गए नाटकों का आनंद श्री राम सेंटर ,मंडी हाउस ले सकते हैं। ये नाटक आधुनिक समाज में महिलाओं की समस्याओं पर सीधे सवाल उठाते हैं। समाज में कुछ ज्वलंत प्रश्नों को प्रस्तुत करने की परंपरा को जारी रखते हुए, नाट्य रंगोत्सव थिएटर ...
दिल्ली सरकार के ग्रीन वार रुम के सेनानी, कहां है धूल निरोधक दस्ता, कहां हैं पर्यावरण मंत्री
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली -रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन बरवाला गांव के अध्यक्ष वत्स ने दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और दिल्ली सरकार के धूल निरोधक दस्ते को बवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बरवाला का दौरा करने का निमंत्रण दिया है। पिछले दो सालों से बरवाला गांव की पीडब्ल्यूडी विभाग की मुख्य सडक पर चौबीसों घंटे धूल उड़ती रहती है। जिससे स्थानीय दुकानदारों और बस टाप पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। नहा धो कर आदमी आता है और मिनटों में धूल से नहा जाता है सड़क पर रोड के सैंटर वर्ज के साथ रेत जमा है। सड़क के दोनों और गंदगी और कूड़ा पड़ा रहता है। एमसीडी के सफाई कर्मचारी यह कह कर सफाई और जमा रेत उठाने से इंकार कर देते हैं कि यह काम हमारा नहीं है यह पीडब्ल्यूडी का काम है। दो विभागों की नूराकुश्ती में गांव में धूल से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। गांव के यूनियन बैंक से लेकर निर्माणाधीन यूईआर-2 के सारी सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं। नाले का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। दुपहिया वाहन और पैदल चलने वालों को चलने का कोई रास्त...
अमेजन ने दिल्ली में ग्राहकों के लिए 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' की शुरुआत की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान, ग्राहकों को उत्पादों के विशाल संग्रह और तेज एवं विश्वसनीय डिलीवरी का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ही वे शानदार कीमत और डील्स का आनंद भी उठा पाएंगे। इस दौरान ग्राहकों को किराना, फैशन एवं ब्यूटी प्रोडक्ट, स्मार्टफोन, लार्ज अप्लायंसेस और टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कैटेगरी में रोमांचक ऑफर के साथ 5,000 से अधिक नए उत्पादों के लॉन्च का भी फायदा मिलेगा। ग्राहक एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई लेनदेन पर 10% तक के इंस्टेंट डिस्काउंट, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, अन्य प्रमुख क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। अमेजन फैशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है, और इस साल यह पहले से बड़ा और बेहतर होने जा रहा है। दिल्ली में 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' की शुरुआत के साथ ही, हम अपने ग्राहकों को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान मिलने वाली रोमांचक डील्स और ऑफ़र की एक अनूठी झलक प...
भाजपा द्वारा रावण रूप में चित्रित करने तथा राहुल गाँधी के विरूद्ध नफरत एवं हिंसा का माहौल बनाने के विरोध मे कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० भाजपा की केन्द्र सरकार चीन द्वारा भारत की भूमि पर अतिक्रमण करने के मुद्दे पर जवाब नहीं देती है, किसानों को तीन काले कृषि कानून लाकर खून के आंसू रूलाये गये, नोटबंदी कर काला धन खत्म करने एवं आतंकवाद खत्म करने की बात कही गई थी, किन्तु सब वादे हवा में उड़ गये । जयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को भाजपा द्वारा रावण रूप में चित्रित करने तथा राहुल गाँधी के विरूद्ध नफरत एवं हिंसा का माहौल बनाने का भाजपा द्वारा कुत्सित प्रयास करने के विरोध मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई जिसमें डोटासरा ने उपस्थित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा के शासन से समाज का हर वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार द्वारा समाज में नफरत का जहर घोलने के विर...
इक्विटी वैल्यू के हिसाब से रिलायंस रिटेल देश की शीर्ष चार कंपनियों में शामिल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ("आरआरवीएल") में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ("एडीआईए") की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ₹ 4,966.80 करोड़ का निवेश करेगी। इस सौदे से एडीआईए को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 0.59% की इक्विटी हासिल होगी। यह निवेश आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर किया जाएगा। जिसे ₹ 8.381 लाख करोड़ आंका गया है। देश में इक्विटी वैल्यू के हिसाब से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, पहली चार कंपनियों में शामिल हो गई है। आरआरवीएल, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के माध्यम से, भारत के सबसे बड़े, सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे लाभदायक खुदरा व्यापार का संचालन करती है। कंपनी के 18,500 से अधिक स्टोर हैं। डिजिटल वाणिज्य प्लेटफार्मों के एकीकृत नेटवर्क के साथ कंपनी 26.7 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देती है। आरआरवीएल ने अपने न्यू कॉमर्स व्यवसाय के जरिए 30 लाख से अधिक छोटे और असंगठित व्यापारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा है। जिससे ये व्यपारी अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर उत्पाद उपलब्ध करा सकें। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्...