एस.एस.डोगरा की पुस्तक रान्डिवू का लोकार्पण सर्बियन राजदूत ने किया

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : नौवें ग्लोबल लिटरेचर फेस्टिवल में प्रोफेसर एस.एस.डोगरा की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक रान्डिवू (इन एंड आफ दी फील्ड्स) का लोकार्पण डॉ संदीप मारवाह की अध्यक्षता में सर्बियन राजदूत सिनिसा पैविक ने किया। लेखक-पत्रकार-फिल्ममेकर एस.एस.डोगरा की मीडिया एजूकेशन पर यह चौथी पुस्तक है जिसमें उनके अठाईस वर्ष के पत्रकारिता सफ़र में लिए गए राजनैतिक, शिक्षा, साहित्य, खेलों, कृषि, आध्यात्म, मीडिया, समाजसेवी , फिल्मी आदि क्षेत्रों की 75 हस्तियों के चुनिंदा साक्षात्कारों के संकलन को प्रकाशित किया गया हैं। 
 पुस्तक का प्रकाशन राही पब्लिकेशन ने साहित्यिक संस्था कला भारती फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इस मौके पर विख्यात शिक्षिका रितु भगत, सरकारी अधिकारी कृष्णा कुमार सोनी , लेखक अमित दूबे, आरजे मनीष आजाद, गायक संजय तिवारी, समाजसेवी विजय डोगरा, माडल शिल्पी सक्सेना, पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी कृष्णा पोरवाल, रमन मिश्रा,अमन,ईशा सिंह, प्रखर बंसल भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार