अमेजन ने दिल्ली में ग्राहकों के लिए 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' की शुरुआत की

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। 
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान, ग्राहकों को उत्पादों के विशाल संग्रह और तेज एवं विश्वसनीय डिलीवरी का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ही वे शानदार कीमत और डील्स का आनंद भी उठा पाएंगे। इस दौरान ग्राहकों को किराना, फैशन एवं ब्यूटी प्रोडक्ट, स्मार्टफोन, लार्ज अप्लायंसेस और टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कैटेगरी में रोमांचक ऑफर के साथ 5,000 से अधिक नए उत्पादों के लॉन्च का भी फायदा मिलेगा। ग्राहक एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई लेनदेन पर 10% तक के इंस्टेंट डिस्काउंट, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, अन्य प्रमुख क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।

अमेजन फैशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है, और इस साल यह पहले से बड़ा और बेहतर होने जा रहा है। दिल्ली में 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' की शुरुआत के साथ ही, हम अपने ग्राहकों को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान मिलने वाली रोमांचक डील्स और ऑफ़र की एक अनूठी झलक प्रस्तुत करने के लिए बेहद रोमांचित हैं।

अमेजन ने दिल्ली में अपने ग्राहकों के लिए 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' के शुरुआत की घोषणा की है। यह ईवेंट 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के तहत आयोजित किया गया है। यहां प्राइम मैंबर्स को 24 घंटे के प्राइम अर्ली एक्सेस का लाभ मिलेगा।

'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और ग्राहकों को मजेदार कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही अपने पसंदीदा ब्रांडों और उत्पादों का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिला। इस आयोजन में ग्राहकों ने रोमांचक पुरस्कार जीतने और विभिन्न कैटेगरी में अपने पसंदीदा उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा की।

'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' 12 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर पहुंचेगा। इसके बाद पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में इसका आयोजन किया जाएगा। आदमकद बॉक्स के रूप में तैयार 'अमेजन एक्सपीरियंस एरेना' एक दिन के लिए पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड