इक्विटी वैल्यू के हिसाब से रिलायंस रिटेल देश की शीर्ष चार कंपनियों में शामिल

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ("आरआरवीएल") में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ("एडीआईए") की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ₹ 4,966.80 करोड़ का निवेश करेगी। इस सौदे से एडीआईए को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 0.59% की इक्विटी हासिल होगी। यह निवेश आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर किया जाएगा। जिसे ₹ 8.381 लाख करोड़ आंका गया है। देश में इक्विटी वैल्यू के हिसाब से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, पहली चार कंपनियों में शामिल हो गई है।

आरआरवीएल, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के माध्यम से, भारत के सबसे बड़े, सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे लाभदायक खुदरा व्यापार का संचालन करती है। कंपनी के 18,500 से अधिक स्टोर हैं। डिजिटल वाणिज्य प्लेटफार्मों के एकीकृत नेटवर्क के साथ कंपनी 26.7 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देती है। आरआरवीएल ने अपने न्यू कॉमर्स व्यवसाय के जरिए 30 लाख से अधिक छोटे और असंगठित व्यापारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा है। जिससे ये व्यपारी अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर उत्पाद उपलब्ध करा सकें।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में एक निवेशक के रूप में एडीआईए के निरंतर समर्थन से हमारे संबंध और गहरे हुए हैं। विश्व स्तर पर मूल्य सृजन के दशकों से अधिक के उनके दीर्घकालिक अनुभव से हमें फायदा होगा और भारतीय खुदरा क्षेत्र में बदलाव को तेजी मिलेगी। आरआरवीएल में एडीआईए का निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था और हमारे व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों, रणनीति और क्षमताओं में उनके विश्वास का एक और प्रमाण है।“

एडीआईए के प्राइवेट इक्विटी डिपार्टमेंट के कार्यकारी निदेशक हमाद शाहवान अल्धाहेरी ने कहा, “रिलायंस रिटेल ने एक ऐसे बाजार में मजबूत प्रदर्शन किया है जो अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहा है। यह निवेश हमारी रणनीति के अनुरूप है जो बाजारों में बदलाव ला रही हैं। हम रिलायंस समूह के साथ साझेदारी करके और भारत के गतिशील और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता क्षेत्र में अपना निवेश बढ़ाकर प्रसन्न हैं।'' इस सौदे के लिए मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत