संदेश
प्रभा खेतान फाउंडेशन 'कलम-ओ-उत्सव' द्वारा लंदन में महोत्सव
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० Kolkata: प्रभा खेतान फाउंडेशन भारत की सभ्यता, संस्कृति, कला, साहित्य और भाषा का जश्न मनाने लंदन पहुंच रहा है। 15 अक्तूबर को फाउंडेशन 'कलम-ओ-उत्सव' के रूप में साहित्यिक कार्यक्रमों के गुलदस्ते के साथ ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज लंदन में उपस्थित होगा। इस एक दिवसीय महोत्सव में कुल 10 सत्र होंगे, जिनमें 15 पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। इस दौरान एक शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन भी होगा। इस कार्यक्रम में भारत और लंदन के हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक, विद्वान और कलाकार उपस्थित हो रहे हैं। यह महोत्सव विचारों, कहानियों, चर्चाओं और शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन से भी भरा होगा। 'कलम-ओ-उत्सव' का उद्घाटन 15 अक्टूबर को ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज, ब्रेंटफोर्ड लंदन में होगा। इस दौरान जिन विषयों पर हिंदी के प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार, अकादमिक विद्वान अपने विचार साझा करेंगे वे हैं- 'बेहतर कहानी की भूमि: अपनी भाषा अपने लोग'; 'इतिहास रचते शब्द'; 'कविता, कूटनीति और स्त्री कथाएं'; 'बदलती लहरें: नारीवाद का विकसित परिदृश्य'; 'मीडिया की चुनौतियाँ और संभावनाएँ...
समर्पण समाज गौरव “ अवार्ड समारोह पत्रकार गीता यादव नवाजी जाएँगी कुलदीप नैयर अवार्ड से
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था द्वारा 22 अक्टूबर को ’’समर्पण समाज गौरव 2023 “ अवार्ड समारोह आयोजित किया जायेगा। यह समारोह दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के सियाम ऑडिटोरियम में होगा। इस समारोह में पत्रकार गीता यादव को कुलदीप नैयर अवार्ड से नवाजा जाएगा। समर्पण संस्था के संस्थापक दौलत राम माल्या ने बताया कि समारोह में देशभर से चयनित 57 उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान व्यक्तियों को ’’समर्पण समाज गौरव 2023 ’’ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। कुल 15 श्रेणियों में दिये जाने वाले अवार्ड में प्रेरक विभूति श्रेणी में 1 को मरणोपरान्त “प्रेरक विभूति “ , समाज सेवा के क्षेत्र में 10 को ’’मदर टेरेसा’’, शिक्षा में 7 को ’’डॉ. राधाकृष्णन’, सामाजिक न्याय में 2 को ’’डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ’’, चिकित्सा में 4 को ’’डॉ. विधान चन्द्र राय’’, साहित्य में 3 को ’’मुन्शी प्रेम चन्द’’, शोध व आविष्कार में 4 को “ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम “ खेल में 2 को ’’मेजर ध्यान चन्द’’, आध्यात्म में 2 को ’’बाबा हरदेव सिंह’’, पर्यावरण में 4 को ’’सुन्दर लाल बहुग...
डॉ. रिपुंजय सिंह कर्मचारी चयन बोर्ड में सदस्य नियुक्त
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड में डॉ. रिपुंजय सिंह को बोर्ड में सदस्य बनाया है। डॉ. रिपुंजय सिंह हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में शहरी विकास और आपदा प्रबंधन केंद्र में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। डॉ. रिपुंजय सिंह को नगर नियोजन सहित भूगोल, शहरी और क्षेत्रीय योजना, रिमोट सेंसिंग और पारिस्थितिकी और पर्यावरण से जुड़े मामलों का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड में नियुक्ति दी है। इन्होंने कई विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री की है। इनकी पीएच.डी. अनुसंधान ‘इंदिरा गांधी नहर सिंचन क्षेत्र की भू-आकृति विज्ञान और बस्ती स्वरूप’ पर है। वर्ष 2012 में हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में शामिल होने से पहले इनके पास टाउन प्लानिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (राज्य रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, जोधपुर), कॉलेज शिक्षा विभागों के साथ काम करने का 22 साल का अनुभव रहा है। इसके बाद डॉ. सिंह एम.डी.एस विश्वविद्यालय अजमेर में आगंतुक संकाय सदस्य भी रहे। डॉ. सिंह ने नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगाप...
फरेरो इंडिया ने स्वादिष्ट ट्रीट,किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी पेश की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : दुनिया में चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पादों के अग्रणी फरेरो ने ‘किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी’ के लॉन्च की घोषणा की है। इस नई पेशकश के साथ फरेरो इंडिया ने स्वीट-पैकेज्ड फूड्स की श्रेणी में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। इसके अम्ब्रेला ब्रांड किंडर के अंतर्गत इनोवेटिव उत्पाद किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी, एक स्वादिष्ट चॉकलेट ट्रीट है, जो परिवारों को ख़ुशी के क्षणों में एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन की गई है। किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी में एक क्रिस्पी वेफर के अंदर स्वादिष्ट मिल्की और कोको क्रीम का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें ऊपर से कोको स्प्रिंकल्स डालकर स्वाद का शानदार अनुभव उत्पन्न किया गया है, जो अलग-अलग स्वाद व संरचना पसंद करने वाले लोगों की पसंद के अनुरूप है। किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी स्वादिष्ट बाईट के आकार की कन्फेक्शनरी है, जिसके “शेयरेबल पैक्स” बहुत ही किफ़ायती मूल्य में 40/- रुपये से शुरू होते हैं। यह कन्फेक्शनरी 4 और 12 पीस के पैक में उपलब्ध होगी। किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की ओर बढ़ रही है, जहाँ ग्राहक किंडर ...
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिसटेक 2023 का उद्घाटन किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - उत्तराखंड में हथियार और गोला-बारूद बनाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की अपनी तरह की पहली सुविधा होगी। यह सुविधा प्रति वर्ष 50,000 हथियार, प्रति वर्ष 10 करोड़ गोला-बारूद बनाएगी और दिसंबर के अंत तक चालू हो जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित प्रदर्शनी पुलिसटेक 2023 का उद्घाटन किया, जिसमें एक रोबोट उनका स्वागत कर रहा था और सेल्फी ले रहा था। रोबोट ने उन प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला जिनका उपयोग पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निगरानी, चेहरे की पहचान के लिए एआई, अभिव्यक्ति पढ़ने आदि के लिए किया जा सकता है। प्रदर्शनी का दौरा किया और कई प्रदर्शकों से मुलाकात की और उनके द्वारा पेश की जा रही प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को समझा। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरुमीत सिंह भी मौजूद थे, जहां उन्होंने कई प्रदर्शकों से मुलाकात की और स्वदेशीकरण पर उनके प्रयासों की सराहना की। नरेंद्र एक्सप्लोसिव्स ने उत्तराखंड के राज्यपाल, ग...
99.20 प्रतिशत से उत्तीण अभिनन्दन मिश्रा को वायस हेड बॉय बनाया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - विश्व भारती पब्लिक स्कूल , सेक्टर 24 अरुण विहार नोएडा में एक कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र- छात्राओं को स्कोलर बैच को सम्मानित करने का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े वर्तमान छात्र-छात्राओं के सराहनीय कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अभिनन्दन मिश्रा को भी सीबीएसई की परीक्षा के कक्षा 10वीं में संस्कृत, अंग्रेजी तथा सोशल साइंस में शत-प्रतिशत 100 अंकों के साथ 99.20 प्रतिशत लाने के लिए भव्य समारोह में सम्मानित किया गया । साथ ही साथ अभिनन्दन को अपने स्कूल का वाईस हेड वाय भी चयनित किया गया है। स्कूल की गठित चयन समिति छात्र -छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनके पाठ्येतर गतिविधियों के योगदानों की भी समीक्षा करती है और उसके बाद ही समिति के समक्ष उनके चयन को सुनिश्चित करने के लिए साक्षात्कार के लिए आमन्त्रित किया जाता।अभिनन्दन मिश्रा को भी इन सारी चयन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है। विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्राचार्या वीरा पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ पद या मेडल ...
भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए आगे आए ब्राम्हण समाज : प्रो. द्विवेदी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० कानपुर। देश को विश्वगुरू बनाने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा की पुर्नस्थापना आवश्यक है। इस कठिन उत्तरदायित्व को स्वीकार करने के लिए ब्राम्हण समाज को आगे आने की जरूरत है। कानपुर में कान्यकुब्ज मंच द्वारा अग्रसेन भवन, किदवई नगर में आयोजित आचार्य बालकृष्ण पाण्डेय की जन्मशती समारोह में कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के विविध संगठनों के देश भर से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के राज्यसभा सदस्य डा. अशोक वाजपेयी रहे। इस मौके पर अनेक विभूतियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष की आसंदी से संबोधित करते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति ने भारतीय परिवार व्यवस्था और संस्कृति पर गंभीर हमला किया है। इसके चलते हमारे पांव उखड़ रहे हैं। अगर हमारे पारिवारिक मूल्य नहीं बचेंगें तो भारत भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में हम आदर के पात्र इसलिए हैं क्योंकि हमारे पास एक सुविचारित परिवार व्यवस्था है। यह व्यवस्था ही हमारी संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज वृद्धाश्रम बन रहे हैं, पहले बच्चे अनाथ होते थे और अब माता-पिता अनाथ है...
औरंगाबाद में होगा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का राज्य सम्मेलन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० औरंगाबाद । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का राज्य सम्मेलन आगामी 28 अक्टूबर को औरंगाबाद में आयोजित किया जाएगा । यूनियन के प्रदेश महासचिव कमल कान्त सहाय तथा आयोजन समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया कि राज्य सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि पत्रकार हिस्सा लेंगे । इस कार्यक्रम में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य एस एन सिन्हा के अलावा यूनियन के सभी प्रदेश स्तरीय प्रमुख पदाधिकारी भी 'बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में पत्रकारों की भूमिका ' विषय पर सेमिनार में अपने विचार रखेंगे । इस दौरान 'पत्रकारों को अपनी जिम्मेवारी के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए सरकार से अपेक्षित आवश्यक सुविधाएं पर भी चर्चा होगी । इसमें आज के दौर में मीडिया की गरिमा बनाए रखने में पत्रकारों के आचरण पर भी विमर्श होगा । यूनियन के महासचिव ने कहा कि आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजन तथा स्वागत समिति गठित कर दी गई है जिसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी । राज्य सम्मेलन के साथ ही संगठन की सदस्यता के नवीकरण का कार्य भी प्रारंभ हो रहा है । संयोजक कि...
दिल्ली के सीएम आवास पर हुक्का-खाट के साथ महापंचायत लगाने का एलान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - दिल्ली देहात से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार चल रहा आंदोलन, अब और तेज होने जा रहा है। इस बारे में पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि दिल्ली देहात के गांवों के लोग बीते डेढ़ महीने से लगातार अपने हक और न्याय की आवाज को पूरी ताकत से बुलंद कर रहे हैं। हर दिन दिल्ली देहात के किसी न किसी गांव में इसे लेकर पंचायतें आयोजित की जा रही हैं। इस बार दिल्ली देहात के लोग वर्षों से लंबित अपनी मांगों का पूर्ण समाधान चाहते हैं। इसे लेकर पिछले दिनों हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के आवास का घेराव भी किया। साथ ही दिल्ली के जंतर मंतर पर ऐतिहासिक महापंचायत का आयोजन भी किया। चौ सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि देश कि राजधानी दिल्ली में दिल्ली के मूल निवासी आंदोलन करने को मजबूर क्योंकि हमारी ज़मीन कोडियो के भाव सरकार ने ले ली लेकिन मूलभूत सुविधाओं से हमे वंचित रखा जा रहा है सरकार बात करती है स्मार्ट सिटी बनाने कि स्मार्ट विलेज बनाने कि बात क्यों नहीं करती दिल्ली देश कि राजधानी है यहाँ पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक सब रहते है लेकिन दुर्भाग्य कि बात...