औरंगाबाद में होगा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का राज्य सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का राज्य सम्मेलन आगामी 28 अक्टूबर को औरंगाबाद में आयोजित किया जाएगा । यूनियन के प्रदेश महासचिव कमल कान्त सहाय तथा आयोजन समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया कि राज्य सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि पत्रकार हिस्सा लेंगे । इस कार्यक्रम में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य एस एन सिन्हा के अलावा यूनियन के सभी प्रदेश स्तरीय प्रमुख पदाधिकारी भी 'बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में पत्रकारों की भूमिका ' विषय पर सेमिनार में अपने विचार रखेंगे । 

इस दौरान 'पत्रकारों को अपनी जिम्मेवारी के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए सरकार से अपेक्षित आवश्यक सुविधाएं पर भी चर्चा होगी । इसमें आज के दौर में मीडिया की गरिमा बनाए रखने में पत्रकारों के आचरण पर भी विमर्श होगा । यूनियन के महासचिव ने कहा कि आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजन तथा स्वागत समिति गठित कर दी गई है जिसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी । राज्य सम्मेलन के साथ ही संगठन की सदस्यता के नवीकरण का कार्य भी प्रारंभ हो रहा है । संयोजक किशोर ने बताया कि राज्य सम्मेलन के दौरान प्रदेश के पांच वरीय पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से भी विभूषित किया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली