समर्पण समाज गौरव “ अवार्ड समारोह पत्रकार गीता यादव नवाजी जाएँगी कुलदीप नैयर अवार्ड से

० आशा पटेल ० 
जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था द्वारा 22 अक्टूबर को ’’समर्पण समाज गौरव 2023 “ अवार्ड समारोह आयोजित किया जायेगा। यह समारोह दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के सियाम ऑडिटोरियम में होगा। इस समारोह में पत्रकार गीता यादव को कुलदीप नैयर अवार्ड से नवाजा जाएगा। समर्पण संस्था के संस्थापक दौलत राम माल्या ने बताया कि समारोह में देशभर से चयनित 57 उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान व्यक्तियों को ’’समर्पण समाज गौरव 2023 ’’ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

कुल 15 श्रेणियों में दिये जाने वाले अवार्ड में प्रेरक विभूति श्रेणी में 1 को मरणोपरान्त “प्रेरक विभूति “ , समाज सेवा के क्षेत्र में 10 को ’’मदर टेरेसा’’, शिक्षा में 7 को ’’डॉ. राधाकृष्णन’, सामाजिक न्याय में 2 को ’’डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ’’, चिकित्सा में 4 को ’’डॉ. विधान चन्द्र राय’’, साहित्य में 3 को ’’मुन्शी प्रेम चन्द’’, शोध व आविष्कार में 4 को “ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम “ खेल में 2 को ’’मेजर ध्यान चन्द’’, आध्यात्म में 2 को ’’बाबा हरदेव सिंह’’, पर्यावरण में 4 को ’’सुन्दर लाल बहुगुणा’’, कला व संस्कृति में 6 को ’’भूपेन हजारिका’’, महिला सशक्तिकरण में 4 को ’’रानी लक्ष्मी बाई’’, पत्रकारिता में 3 को ’’कुलदीप नेय्यर’’ , उद्यमी क्षेत्र में 3 को ’’धीरूबाई अंबानी’’ व योग में 2 को “महर्षि पतंजलि “ के नाम से “ समर्पण समाज गौरव 2023 “ अवार्ड दिया जायेगा।

इसके साथ ही 18 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2023 “ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीना होगें और अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक सायबर क्राइम रवि प्रकाश मेहरडा करेंगे । विशिष्ट अतिथि प्रशान्त बैरवा ( विधायक, निवाई ), डॉ. बी. एल. जाटावत ( सेवानिवृत्त आईएएस व प्रधान पथ प्रदर्शक, समर्पण संस्था), डॉ. संजय बियानी ( निदेशक, बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज ), बनवारी लाल बैरवा ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे एम्पलॉइज एसोसिएशन ), जनाब मोहम्मद इक़बाल खान ( सीईओ, दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन कॉआपरेटिव बैंक ),

 मधुसूदन दाधीच ( तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विशेषज्ञ, राजस्थान सरकार ), आर. एस. बैरवा ( सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग), प्रमोद कुमार गोयल ( प्रबन्ध निदेशक, सफ़ारी ग्रुप), बलवीर बंशीवाल ( व्यवसायी, जे. के. पेट्रोलियम), सुनिता दामिनी ( समाज सेविका व व्यवसायी) होंगे । इसी तरह डायमन्ड स्पोन्सर अतिथि प्रमोद चौरडिया जैन (संस्थापक अध्यक्ष, मानव मिलन संस्थान ), मदन लाल वर्मा ( भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था ), 

डॉ. राकेश कुमार सिंह ( निदेशक, USS Pesticon Pvt. Ltd. व मुख्य संरक्षक ,समर्पण संस्था ), पुर्णिमा पाठक शर्मा ( लेखिका व समाज सेविका, अजमेर), कमलेश बैरवा ( समाजसेवी व सिविल कॉन्ट्रैक्टर ), राम बाबू वर्मा ( समाजसेवी, सवाईमाधोपुर ) होंगे ।गोल्ड स्पोन्सर अतिथि रिम्मु खण्डेलवाल ( एक्सपोर्ट व्यवसायी व संस्थापक, रिम्मु फॉउन्डेशन ) होंगे । मंच संचालन कला व संस्कृतिकर्मी गौरव शर्मा ( दूरदर्शन समाचार वाचक व वॉयस ऑवर आर्टिस्ट ) करेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत