संदेश

विंटेज कार प्रदर्शनी व ड्राइव का आयोजन 24,25 फरवरी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। हर बार की तरह विंटेज एवम क्लासिक कार प्रदर्शनी में लगभग 120 कारें भाग लेंगी। भारत के विभिन्न हिस्सों से खास कर जयपुर, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़, मुंबई और पूरे राजस्थान से आयेंगी कारें। राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब को जयपुर की माइलस्टोन 25वीं विंटेज और क्लासिक कार प्रदर्शनी और ड्राइव प्रस्तुत करने पर गर्व है। इस क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है और देश भर के कार विशेषज्ञों और दुनिया भर के पर्यटकों ने भारत के सबसे पुराने विंटेज और क्लासिक कार कार्यक्रमों में से एक को देखने में अपनी रुचि दिखाई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में पर्यटन को प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना है, जो विरासत के मामले में दुनिया के सबसे समृद्ध स्थानों में से एक है और ये विंटेज और क्लासिक कारें इसमें चार चांद लगाती हैं। इसके साथ ही भारत की समृद्ध ऑटोमोबाइल विरासत को संरक्षित करने का काम भी करती है। उदाहरण के लिए, राजस्थान में बहुत से होटल व्यवसायियों ने अपनी संपत्तियों में छोटे संग्रहालय और प्रदर्शनियाँ स्थापित की हैं।  समृद्ध ऑटोमोबाइल इतिहास और विरासत को ...

Jaipur : Krishna Mahavar Solo Painting Exhibition कृष्णा महावर के चित्रो...

चित्र

लोकतंत्र में ही स्त्रियों की आवाज बुलंद होगी : वाणी पटनायक

चित्र
० आशा पटेल ०  रीवा । नारी चेतना मंच का 30 वां स्थापना दिवस एवं 29 वीं वार्षिक बैठक नेहरू नगर में सारगर्भित चर्चा और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी चेतना मंच की नेत्री गीता महंत ने की। वार्षिक बैठक को प्रमुख रूप से संबोधित करते हुए उड़ीसा राज्य शराब विरोधी आंदोलन की नेत्री वाणी मंजरी दास पटनायक (भूवनेश्वर) ने कहा कि वर्तमान दौर में अघोषित आपातकाल की स्थिति नागरिक आजादी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे समय महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा।  लोकतंत्र में ही महिलाओं की आवाज बुलंद होगी। जीवन के हर क्षेत्र में समतामूलक भागीदारी के लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। वाणी पटनायक ने कहा कि शराब को राज्य की आमदनी का जरिया बनाया जाना , अनैतिक जन विरोधी कृत्य है । बैठक में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी, जातिवाद , धर्मांधता , सांप्रदायिकता, धार्मिक आडंबर , पाखंड, अश्लीलता, सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी , दहेज कुप्रथा , बलात्कार, परित्यक्तता जीवन , वैधव्य जीवन, बाल विवाह , लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र में वृद्धि का सरकारी प...

पर्यटकों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रोडमैप तैयार हो : दिग्विजय ढाबरिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पीएचडी चैम्बर -राजस्थान द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय ढाबरिया, चेयरमैन, पीएचडीसीसीआई-राजस्थान चैप्टर ने पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों एवं पर्यटन विभाग के साथ मिलकर एक रोडमैप बनाने की आवश्यकता पर पीएचडीसीसीआई की पहल की घोषणा की।  जितेंद्र सिंह राठौड़, को-चेयरमन , पीएचडीसीसीआई-राजस्थान चैप्टर ने राजस्थान को देश में वर्तमान सातवें स्थान से पुनः प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हुए पर्यटक सहायता बल को अधिक प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न विभागों के सामंजस्य एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए विभिन्न हितधारकों को समय समय पर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।  राज्य में पर्यटक सहायता टोल फ्री नंबर, लपका वर्ग को मुख्य धारा में लाने हेतु संस्थागत प्रयासों, पर्यटक सहायता बल को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने हेतु विभिन्न स्थानों पर पर्यटन सहायता केंद्र स्थापित करने, अतिथि देवो भवः एवं सेवा भाव के संस्कार जागृत करने हेतु स्क...

कृष्णा महावर के चित्रों में ‘इंडिगो’ और ‘मत्स्य गंधा’ में दिखे जीवन के रंग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के चर्चित चित्रकार एवं इंस्टालेशन कलाकार कृष्णा महावर की एक्रेलिक और ऑइल कलर्स के माध्यम से बनाई गई 45 पेन्टिंग्स की सोलो एग्जीबिशन कलानेरी आर्ट गैलरी में आयोजित की गई। 28 फरवरी तक चलने वाली इस एग्जीबिशन का उद्घाटन देश में दिव्यांग क्रिकेट टीम की कन्विनर और समाज सेवी निर्मला रावत, आर्किटेक्ट शीतल कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि तथा जाने-माने स्क्लप्टर  हिम्मत शाह, गेस्ट ऑफ ऑनर ने किया। यहां प्रदर्शित की जाने वाली पेंटिंग्स में कृष्णा ने व्यक्ति के दैनंदिन में आसपास घटने वाली घटनाओं का चित्रण किया है। ‘चेनलिंग द कॉमन अनकॉमन’ इस एग्जीबिशन में कृष्णा की बनाई 50 ऑइल पेंटिंग्स डिस्प्ले हुई हैं जो उनकी दो चित्र श्रृंखलाओं - ‘मत्स्यगंधा’ तथा ‘इंडिगो पीपल’ पर आधारित हैं। ये उनकी 26वीं सोलो एग्जीबिशन है। गैलरी ओनर और इस एग्जीबिशन की क्यूरेटर सौम्या विजय शर्मा ने बताया कि चित्र श्रृंखला ‘इंडिगो पीपुल’ मानवीय भावनाआंे और उनकी उपस्थिति पर आधारित है । कृष्णा ने बताया कि जिन्हें मैं देखती हूं, मिलती हूं और जिनके बारे में एकांत में सोचती हूं और समझने की कोशिश करती हूं...

80वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  गोरेगांव ( मुम्बई ) दादा साहेब फाल्के चित्र नगरी,फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 80 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर फिल्मसिटी स्टूडियो द्वारा एक समारोह आयेजित किया गया। इस समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों व महाराष्ट्र सरकार के प्रशाशनिक पदाधिकारियों के अलावा दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसालकर, मृदुला पुसालकर और नेहा बंदोपाध्याय भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इसके बाद दादा साहेब फाल्के की स्मृति में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता, सिंगर और उद्घोषक राजू टांक के द्वारा सन् 1989 से संचालित बैनर बॉम्बे एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में निर्धारित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी(फिल्म सिटी)अवॉर्ड 2024 के लिए फिल्म विधा से जुड़े चयनित नवोदित प्रतिभाओं को दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसालकर, फैशन डिजाइनर मूनमुन चक्रवर्ती और राजू टांक द्वारा संयुक्तरुप से अवार्ड दे...

बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़, पोचर का ट्रेलर रिलीज़

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई:-भारत के पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने ओरिजिनल क्राइम सीरीज़, पोचर के ट्रेलर का अनावरण किया। एमी-पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता द्वारा बनाया गया, लिखित और निर्देशित, इस सीरीज़ में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। पोचर का निर्माण ऑस्कर विजेता प्रोडक्शन और फाइनेंस कंपनी क्यूसी एंटरटेनमेंट ने किया है, जिसने जॉर्डन पील की ‘गेट आउट’ और स्पाइक ली की ‘ब्लैकक्लांसमैन’ जैसी हिट फिल्में दी है।  अभिनेत्री, निर्माता, उद्यमी, आलिया भट्ट सीरीज़ की एग्ज़िक्युटिव प्रोड्यूसर हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित आठ भाग का ये क्राइम ड्रामा, पोचर भारतीय इतिहास के सबसे बड़े हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गिरोह का खुलासा करता है । प्राइम मेंबरशिप का नवीनतम अंश, यह क्राइम सीरीज़ मुख्य रूप से मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में है, और 23 फरवरी को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर इसका प्रीमियर किया जाएगा |  यह अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी...

बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ़ कांग्रेस ने किया आयकर विभाग के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए लोकसभा चुनावों के ठीक पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस की अन्य ईकाइयों के बैंक खातों को फ्रीज कर आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तैयारी से वंचित करने की मंशा से प्रजातंत्र के सिद्धांतों के विपरीत भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयकर विभाग के कार्यालय के समक्ष जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र के सिद्धांतों एवं परम्पराओं के विरुद्ध ठीक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने का कार्य किया गया। भाजपा की केन्द्र सरकार के इस कृत्य के विरोध में आयकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिया गया  जिसके अनुस...

राजस्थान की पहली इंडो-हॉलीवुड फ़िल्म "मिलेनेयर्स ऑफ लव" की हुई घोषणा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।- राजस्थान की पहली इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म "मिलेनेयर्स ऑफ लव" की घोषणा।अमेरिका के लेखक निर्माता मुकेश पारिख की इस फ़िल्म के सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष हैं।  फिल्मफेयर अवार्ड विनर संगीतकार मिथुन ने इसका संगीत दिया है और ग्रामी विनर रिक्की केज गेस्ट कम्पोज़र हैं। इस अवसर पर निर्माता मुकेश पारिख, सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष, मिथुन, रिक्की केज, मो. फ़ैज़ , सईद कादरी और अतिथि के रूप में एक्टर अनूप सोनी उपस्थित थे।  इस फ़िल्म के लिए सईद कादरी ने गीत लिखे हैं और मोहम्मद फ़ैज़ ने एक गीत गाया है। मुम्बई में आयोजित समारोह में सब को राजस्थानी साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया गया।  फ़िल्म इस बारे में है कि सपने देखना कभी मत छोड़ें। सत्य घटना पर आधारित यह फ़िल्म राजस्थान की कहानी है। प्रोड्यूसर मुकेश पारिख ने इस इंडो हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि "यह प्रोजेक्ट शक्तियों का मेला है। मैंने काफी रिसर्च करके यह स्टोरी लिखी है।  सच्चे इवेंट्स पर आधारित फ़िल्म में ब्यूटीफुल लव स्टोरी है। कुछ दिन पहले मैं भारत आया और यशराज स्टूडियो आदि में गाने की रिकॉर्डिंग की। सईद कादरी...

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान की 160 वीं बैठक जयपुर में हुईं

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्‍थान की 160वीं बैठक जयपुर में अजय कुमार खुराना, अध्यक्ष, एसएलबीसी राजस्थान एवं कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर्षद कुमार टी. सोलंकी, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के संयोजन में आयोजित बैठक में पवन जैमन, संयुक्त शासन सचिव, वित्त विभाग, राजस्थान सरकार, सी.पी. मंडावरिया, संयुक्त शासन सचिव, आयोजना विभाग,  राजस्थान सरकार, नवीन नाम्बियार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, डॉ. राजीव सिवाच, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, जयपुर, विकास अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, तथा केंद्र व राज्य के उच्चाधिकारियों, बीमा कम्पनियों तथा अन्य सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई। बैठक के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक आलोक सिंघल ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के समस्त सदस्य बैंकों के आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष, व्यवसायिक मापदण्डों पर तुलनात्मक प्रस्तुतिकरण दिया।  इसके अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्...