बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ़ कांग्रेस ने किया आयकर विभाग के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए लोकसभा चुनावों के ठीक पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस की अन्य ईकाइयों के बैंक खातों को फ्रीज कर आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तैयारी से वंचित करने की मंशा से प्रजातंत्र के सिद्धांतों के विपरीत भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयकर विभाग के कार्यालय के समक्ष जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र के सिद्धांतों एवं परम्पराओं के विरुद्ध ठीक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने का कार्य किया गया। भाजपा की केन्द्र सरकार के इस कृत्य के विरोध में आयकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिया गया 
जिसके अनुसरण में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, विधायकगण, जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण एवं प्रमुख कांग्रेसजन सहित आम जनता ने भाग लिया
 जयपुर शहर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम से प्रारम्भ होकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में स्टेच्यू सर्किल पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया, जहां पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर रोका गया, किन्तु कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड पर चढक़र उन्हें पार कर लिया गया जिस पर पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार