राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान की 160 वीं बैठक जयपुर में हुईं

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्‍थान की 160वीं बैठक जयपुर में अजय कुमार खुराना, अध्यक्ष, एसएलबीसी राजस्थान एवं कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर्षद कुमार टी. सोलंकी, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के संयोजन में आयोजित बैठक में पवन जैमन, संयुक्त शासन सचिव, वित्त विभाग, राजस्थान सरकार, सी.पी. मंडावरिया, संयुक्त शासन सचिव, आयोजना विभाग, 

राजस्थान सरकार, नवीन नाम्बियार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, डॉ. राजीव सिवाच, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, जयपुर, विकास अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, तथा केंद्र व राज्य के उच्चाधिकारियों, बीमा कम्पनियों तथा अन्य सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई। बैठक के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक आलोक सिंघल ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के समस्त सदस्य बैंकों के आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष, व्यवसायिक मापदण्डों पर तुलनात्मक प्रस्तुतिकरण दिया। 

इसके अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज अर्थात सी.जी.टी.एम.एस.ई. के प्रतिनिधि के द्वारा क्रेडिट गारंटी योजना एवं ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित अन्य योजनाओं, जैसे पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्म योजना, भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना इत्यादि की जानकारी देते हुए प्रस्तुतीकरण दिया गया। वहीं सुधीर चौधरी, महानिदेशक, साइबर क्राइम, राजस्थान पुलिस ने राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में वित्तीय साइबर अपराधों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर राज्य सरकार के पास बैंकिंग क्षेत्र से संबन्धित लंबित मुद्दों पर चर्चा की गयी। राज्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत की गयी प्रगति पर विवेचना की गयी। प्रमुख सदस्यों द्वारा सभी सहभागियों का बैंक संबन्धित मुद्दों पर मार्गदर्शन करते हुये, राज्य को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया गया एवं उन्होने बैंकर्स की समस्याओं का रचनात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया। राज्य में शत-प्रतिशत वित्तीय समावेशन एवं डिजिटलिकरण सुनिश्चित करते हुये,

 बैंकिंग प्रणाली के सशक्तिकरण हेतु आवश्यक नीतिगत मुद्दों पर समस्त हितग्राहकों द्वारा टिप्पणी एवं विचार विमर्श किया गया। सभी सहभागियों द्वारा राजस्थान की वित्त एवं अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राजस्थान के समग्र विकास में अपना योगदान देने का निश्चय किया गया। अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक, सुधांशु शेखर खमारी ने उपस्थित आगंतुकों प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत