संदेश
AURANGABAD सेंट्रल नाका चौराहा को "शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक" के नाम स...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जेइसीसी सीतापुरा में होने जा रहा है 5-7 जुलाई तक ज्वेलरी महाकुम्भ
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से 5 से 7 जुलाई तक सीतापुरा के जेईसीसी में होने जा रहे जस- 2024 में जयपुर के जड़ाऊ गहनों और रंगीन रत्नों का भव्य संसार सजेगा। जस 2024 देश के सबसे बड़े बी टू बी शो में से एक है। यह ग्लोबल ज्वैलरी ट्रेड में जस 2024 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष प्लेटफॉर्म है, जहां जयपुर के ज्वैलर्स और रत्न व्यवसायी अपनी ज्वैलरी के साथ प्रेसियस और सेमी प्रेसियस कलर स्टोन का प्रदर्शन करने वाले हैं। 2007 में ज्वैलरी शो- जस का सफर आयोजन किया गया था उसके बाद से जस शो अनवरत रूप से आगे बढ़ रहा है। जस के अध्यक्ष आलोक सोखिया ने बताया कि हमारे एग्जीबिटर्स और दुनियाभर से आने वाले ट्रेड बायर्स की डिमांड पर इसे 2021 से बीटूबी का स्वरूप दिया गया था । यह प्रयोग सफल भी रहा और हमारे एग्जीबिटर्स को अपने ट्रेड बायर्स के साथ नेटवर्किंग के लिए बेहतर माहौल मिला । इसके बाद लगातार बीटूबी फॉर्मेट पर यह पांचवां शो है। जस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और को कन्वीनर राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि जस 2024 का उद्घाटन 5 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री दिय...
शुद्ध भक्तियोग परिवार, इंद्रप्रस्थ विस्तार द्वारा तीसरी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - शुद्ध भक्तियोग परिवार, इंद्रप्रस्थ विस्तार द्वारा तीसरी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का हर्ष और उल्लास के साथ समापन हुआ। जिसके अंतर्गत तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा और अंतिम दिवस भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन हुआ। रथ यात्रा के प्रारंभ से पहले पूज्यपाद राधानाथ प्रभु ने रथ यात्रा की महिमा और श्री जगन्नाथ, बलदेव, देवी सुभद्रा के विशेष रूप धारण करने के रहस्य और पुरी में स्तिथ श्री जगन्नाथ मंदिर के इतिहास से सब को अवगत कराया। इस बार की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत विशेष रही। रथ यात्रा का शुभ आरंभ हर्ष मल्होत्र (केंद्रीय राज्य मंत्री) के द्वारा किया गया। इस बार देश के विभिन्न राज्यों से भक्तो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रथ यात्रा मार्ग भक्तो के द्वारा हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन से गूंज उठा और वैदिक ग्रंथों का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तो ने रात्रि प्रसाद का लाभ उठाया। आम्रपाली एवं आर्य नगर निवासियों के सहयोग से रथ यात्रा अच्छे से सम्पन हुई।
दिल्ली त्यागराज नगर की रथयात्रा महोत्सव 7 से 19 जुलाई तक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा को श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर की कार्यकारिणी समिति ने इसे उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का फैसला किया है। यह इस मंदिर की 57वीं रथ यात्रा है जिसे 7 से 19 जुलाई तक 13 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान महोत्सव के प्रत्येक दिन त्यागराज नगर आवासीय कॉलोनी का पार्किंग क्षेत्र में एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा के दिन, सुबह के समय मंदिर के अंदर सभी संबंधित अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद, देवताओं को सुबह 11.30 से दोपहर 1.00 बजे तक "पहांडी बिजे" समारोह में बाहर निकाला जाएगा और सजाए गए रथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। श्री जगन्नाथ मार्ग पर, गेट नंबर 1, त्यागराज इंडोर स्टेडियम के सामने रथ पर चारों देवताओं, महाप्रभु जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर स्थापित किया जाएगा। संबंधित अनुष्ठानों के पूरा होने के बाद, श्री जगन्नाथ मार्ग (बड़ा डांडा) पर उपस्थित सभी भक्त ब्रह्मांड के भगवान के दर्शन कर सकते हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण समारोह, जिसे "छेरा पन्हार...
AURANGABAD सेंट्रल नाका चौराहा को "शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक" के नाम से जाना जाए
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० AURANGABAD सेंट्रल नाका चौराहा को "शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक" के नाम से जाना जाए भारत -पाक युद्ध 1965 के शहीद *परमवीर चक्र शहीद अब्दुल हमीद को उनकी 91वें जयंती पर याद किया गया सेंट्रल नाका औरंगाबाद स्थित चौक पर परमवीर चक्र शहीद अब्दुल हमीद के नाम से एक शिलालेख की पट्टी (बोर्ड) लगाया गया है..आल इंडिया मुस्लिम औबीसी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिर्जा अब्दुल कय्युम नदवी ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सैनानी के नाम को छुपाना उचित नहीं है..मिर्जा ने कहा कि 01 जुलाई 1933 जन्म. निधन 10 सितंबर 1965. जिस ने पाकिस्तान के 07 टॅंक उडा दिए थे और पाकिस्तानी फौज ने इन्हें शहीद कर दिया था. इन्होनें नागरिकों से अपील की कि वह इस चौराहे को सेंट्रल नाका चौराह ना बोलते हुए "शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक" के नाम से पुकारे. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद ने कहा कि जब परमवीर अब्दुल हमीद सभाग्रह बन रहा था इसी समय इस चौराहे पर परमवीर अब्दुल हमीद का नाम दिया गया था.. अफसोस की बात है कि इतने बड़े शहीद को जिस ने 1965 की जंग मे पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा थ...
नीरू छाबड़ा ने 40 वर्ष पूर्व शुरु किया था चांवल पर सूक्ष्म लेखन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । जयपुर निवासी नीरु छाबड़ा के चांवल पर सूक्ष्म लेखन की यात्रा के 40 वर्ष पूर्ण हो गए। दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं उनमें से एक है चांवल पर सूक्ष्म लेखन। आज से 40 साल पहले कलाकार नीरू छाबड़ा ने ऐसा ही कुछ अजूबा पेश किया था। 2 जुलाई 1984 को चावलों से कलात्मक रिश्ता जोड़ने वाली कलाकार नीरू प्रदेश की ही नहीं भारत की एकमात्र महिला कलाकार है जिन्होंने इस अनूठे माध्यम चांवल को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया । उल्लेखनीय है कि उन्होनें 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयपुर यात्रा के समय 72 अक्षर लिखा चावल भेंट किया था। 2 जुलाई को उनकी यात्रा के 40 वर्ष संपन्न हो चले। इन 40 वर्षों में उन्होंने पर्यावरण व पानी के महत्व को दर्शाते हुए अनेक कलाकृतियां बनाई है । 700 चावलों पर लिख "पर्यावरण एक समग्र क्रांति "कृति भी बनाई है । उन्होंने भारत का झंडा, गणतंत्र दिवस पर बनाया। कलाकार नीरू छाबड़ा की मुख्य कलाकृतियां है भक्तामर स्तोत्र, अनेकता में एकता, लोकतंत्र के 50 वर्ष ,गीता सार ,गायत्री मंत्र, णमोकार मंत्र आदि। नीरू को अबतक राज्य सरकार और केन्द्र स...
फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने समझा नोसेना के सामरिक महत्व को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मुंबई । फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की 130 से अधिक महिलाओं ने पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई का एक खास दौरा किया। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की अध्यक्षा रघुश्री पोद्दार के नेतृत्व में इस दौरे में भारतीय नौसेना की परिचालन कुशलता और सामरिक महत्व की विशेष झलक देखने को मिली। रघु श्री ने बताया कि हमारे दिन की शुरुआत नौसेना की भूमिका और क्षमताओं पर एक व्यापक ब्रीफिंग के साथ हुई, जिसके बाद नौसैनिक जहाजों और सुविधाओं का विस्तृत दौरा किया गया। सदस्यों ने युद्धपोतों और पनडुब्बियों का भी दौरा किया, जिससे उन्हें भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक उपकरणों और उनकी संचालन शक्ति के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव मिला। कैप्टन अल्ता मोहन ने इस दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस दौरे का मुख्य आकर्षण एक विशेष बैठक थी जहां रघुश्री पोद्दार और कुछ सदस्यों ने पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) वाइस एडमिरल संजय जे सिंह, एवीएसएम, एनएम के साथ एक बातचीत का कार्यक्रम रखा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान, वाइस एडमिरल ने भारतीय नौसेना के सामरिक महत्व, इसकी परिचालन तत...
जयपुर सरस डेयरी में छः नये उत्पादों की हुई लॉन्चिंग
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पतेल ० जयपुर,। पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर सरस डेयरी द्वारा 6 प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के अवसर पर जयपुर डेयरी को बधाई देते हुए राज्य के अन्य दुग्ध उत्पादक संघों के विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने जयपुर डेयरी द्वारा चलाई जा रही "चल प्रयोगशाला" द्वारा दूध की गुणवत्ता बनाये रखने को महत्वपूर्ण बताते हुए जयपुर डेयरी को अतिरिक्त "चल प्रयोगशाला" संचालित करने के निर्देश प्रदान किये। कुमावत ने राजस्थान में उच्च गुणवत्ता का दूध तथा दूध से बनने वाले प्रोडक्ट पर कार्य करने का भी आह्वान किया। कुमावत यहाँ जयपुर डेयरी परिसर में डेयरी के छः नये उत्पादों की लान्चिंग के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। जयपुर डेयरी द्वारा उरमूल, बीकानेर के गाय के दूध "धार अमृत" को लॉन्च करते हुऐ उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गाय का शुद्ध और पौष्टिक दूध उपलब्ध कराना पुण्य का काम है। लॉन्चिंग के अवसर पर एक बड़ी संख्या में उपस्थित दुग्ध उत्पादकों, डेयरी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों को विशिष्ठ अतिथि गृह एव...