नीरू छाबड़ा ने 40 वर्ष पूर्व शुरु किया था चांवल पर सूक्ष्म लेखन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर निवासी नीरु छाबड़ा के चांवल पर सूक्ष्म लेखन की यात्रा के 40 वर्ष पूर्ण हो गए। दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं उनमें से एक है चांवल पर सूक्ष्म लेखन। आज से 40 साल पहले कलाकार नीरू छाबड़ा ने ऐसा ही कुछ अजूबा पेश किया था। 2 जुलाई 1984 को चावलों से कलात्मक रिश्ता जोड़ने वाली कलाकार नीरू प्रदेश की ही नहीं भारत की एकमात्र महिला कलाकार है जिन्होंने इस अनूठे माध्यम चांवल को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया । उल्लेखनीय है कि उन्होनें 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयपुर यात्रा के समय 72 अक्षर लिखा चावल भेंट किया था।
2 जुलाई को उनकी यात्रा के 40 वर्ष संपन्न हो चले। इन 40 वर्षों में उन्होंने पर्यावरण व पानी के महत्व को दर्शाते हुए अनेक कलाकृतियां बनाई है । 700 चावलों पर लिख "पर्यावरण एक समग्र क्रांति "कृति भी बनाई है । उन्होंने भारत का झंडा, गणतंत्र दिवस पर बनाया। कलाकार नीरू छाबड़ा की मुख्य कलाकृतियां है भक्तामर स्तोत्र, अनेकता में एकता, लोकतंत्र के 50 वर्ष ,गीता सार ,गायत्री मंत्र, णमोकार मंत्र आदि।

नीरू को अबतक राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से अनेकों बार पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है।
इन पूरे 40 वर्षों में नीरू को अपनें परिवार जनों का पूरा सहयोग मिला। उनके श्वसुर वरिष्ट पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा का भरपूर आशिर्वाद मिला है। उनके पति प्रदीप छाबड़ा भी उनके इस अभियान में सदैव साथ खड़े रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड