शुद्ध भक्तियोग परिवार, इंद्रप्रस्थ विस्तार द्वारा तीसरी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - शुद्ध भक्तियोग परिवार, इंद्रप्रस्थ विस्तार द्वारा तीसरी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का हर्ष और उल्लास के साथ समापन हुआ। जिसके अंतर्गत तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा और अंतिम दिवस भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन हुआ। रथ यात्रा के प्रारंभ से पहले पूज्यपाद राधानाथ प्रभु ने रथ यात्रा की महिमा और श्री जगन्नाथ, बलदेव, देवी सुभद्रा के विशेष रूप धारण करने के रहस्य और पुरी में स्तिथ श्री जगन्नाथ मंदिर के इतिहास से सब को अवगत कराया।
इस बार की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत विशेष रही। रथ यात्रा का शुभ आरंभ हर्ष मल्होत्र (केंद्रीय राज्य मंत्री) के द्वारा किया गया। इस बार देश के विभिन्न राज्यों से भक्तो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रथ यात्रा मार्ग भक्तो के द्वारा हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन से गूंज उठा और वैदिक ग्रंथों का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तो ने रात्रि प्रसाद का लाभ उठाया। आम्रपाली एवं आर्य नगर निवासियों के सहयोग से रथ यात्रा अच्छे से सम्पन हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड