संदेश

भारतीय सेना व आधुनिक इंडिया फाउंडेशन द्वारा युवाओं को सेना भर्ती प्रशिक्षण दी गई

चित्र
० योगेश भट्ट ०  रंगापारा (असम) भारतीय सेना की गजराज कॉर्पश एवं आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उदालगुरी, सोनितपुर व विश्वनाथ जिलों के चयनित युवाओं के लिए 15 दिवसीय पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमारीबाड़ी आर्मी कैंप में किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रियाओं की जानकारी देना तथा शारीरिक व मानसिक रूप से उन्हें तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 5 किलोमीटर दौड़, योग, तथा अन्य शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने वाले व्यायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही लिखित परीक्षा हेतु गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व अंग्रेज़ी विषयों में कोचिंग दी गई एवं मॉक टेस्ट के माध्यम से उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ले. कर्नल विकास कुमार ने युवाओं को नियमित अभ्यास करने व लक्ष्य की ओर समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस प्रशिक्षण को युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल बताया।  विशिष्ट अतिथि मेजर करणजीत सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शाम...

मिगसन ने ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्रॉजेक्ट 'अल्फा सेंट्रल' किया लॉन्च

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : मिगसन ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र अल्फा 2 में अपनी नवीनतम व्यावसायिक परियोजना ‘मिगसन अल्फा सेंट्रल’ का शुभारंभ किया। इस परियोजना को बाज़ार में पहचान दिलाने और ग्राहकों तक पहुँच बढ़ाने हेतु मिगसन ने MORES को अपना विपणन भागीदार नियुक्त किया है। MORES नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपनी गहरी उपस्थिति और अनुभव के लिए जाना जाता है, अब लोअर ग्राउंड फ्लोर रिटेल और चुनिंदा कमर्शियल ब्लॉक्स की मार्केटिंग को अपने टेक-समर्थित 360 डिग्री दृष्टिकोण, 100+ पेशेवरों की टीम और रियल-टाइम खरीदार विश्लेषण के ज़रिए संचालित करेगा। कुल 11,288 वर्ग मीटर के भूखंड पर फैले इस प्रोजेक्ट में रिटेल स्पेस, फूड कोर्ट और बिजनेस सुइट्स शामिल हैं, जो निवेश के लिए तैयार और अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूल व्यावसायिक विकल्पों का संतुलित संयोजन प्रस्तुत करते हैं। रिटेल ज़ोन लोअर ग्राउंड से लेकर चौथी मंजिल तक फैला है, जबकि बिजनेस सुइट्स टॉवर ए (5वीं से 27वीं मंजिल) और टॉवर बी (5वीं से 23वीं मंजिल) में स्थित हैं। यह परियोजना विशेष रूप से स्मार्ट निवेशकों, MSME मालिकों, रिटेल चेन ब्रा...

सेबी के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का नया जाल : राजस्थान पुलिस ने निवेशकों को चेताया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। साइबर अपराधी लगातार अपनी चालें बदल रहे हैं, और अब उन्होंने निवेशकों को ठगने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जैसे प्रतिष्ठित वित्तीय नियामक का नाम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए आम जनता और निवेशकों को इस नए धोखाधड़ी के जाल से सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने साफ किया है कि धोखेबाज सेबी के फर्जी लेटरहेड, रिकवरी सर्टिफिकेट और यहां तक कि सील का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वे सेबी अधिकारी बनकर लोगों को ठग सकें। एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी इन दिनों निवेशकों को ऐसे संदेश या आदेश भेज रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल सेबी से जारी हुए लगते हैं। इन फर्जी दस्तावेजों में सेबी का लेटरहेड और रिकवरी सर्टिफिकेट की हूबहू नकल होती है, जिससे पहली नज़र में इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। वे खुद को सेबी का अधिकारी बताते हैं और निवेशकों को विभिन्न बहाने बनाकर झांसे में लेते हैं। उनका मकसद निवेशकों की मेहनत की कमाई को हड़पना होता है। SEBI ने इस धोखाधड़ी से बचाव के लिए कुछ म...

महावीर स्कूल एल्युमनाई मीट-2025 में 50 से अधिक पुराने स्टूडेंट्स ने परिवार सहित किया एन्जॉय

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : 45 वर्षों बाद पुराने दोस्तों से मिलकर पुराने दोस्त देश-दुनिया के कोने-कोने से आकर बचपन की यादों का ताजा कर सके जयपुर के महावीर स्कूल एल्ुमनाई मीट गेट-टू-गेदर सेलिब्रेशन -2025 कार्यक्रम में। करीब 45 सालों के बाद जब सब पुराने स्कूल के दोस्तों ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाया, तो बरसों बाद मिलने के उत्साह, उमंग व खुशी से सबकी आंखें नम हो गई और बचपन एवं स्कूल वाले दिनों के यादगार पल याद आए। महावीर स्कूल एल्युमनाई मीट का आयोजन अक्षत बिल्डर के चेयरमैन सुनील जैन ने किया। समारोह के एल्युमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल लोकप्रिय नेम उद्योगपति राजू मंगोड़ीवाला रहे। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों, स्कूलों में खेलकूद व अध्ययन के दौरन अध्यापकों की पुरानी स्मृतियोंं को साझा करने पर सभी की आंखों में खुशी के आंसू निकल गए। साथ ही उस समय के अध्यापकों की मिमिक्री कर, स्कूल में शैतानियों पर सजा के विभिन्न प्रावधानों के किस्से व पारिवारिक, आत्मीयता व मिलनसारिता के पलों को याद कर शाम को यादगार बना दिया। अक्षत बिल्डर के चेयरमैन सुनील जैन ने बताया...

डरो मत,समाज बदलने के लिए आगे बढ़ो : राधा भट्ट

चित्र
० आशा पटेल ०  कौसानी | कौसानी के अनासक्ति आश्रम में गॉंधीजनों के Youth for Truth कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पद्मश्री राधा बहन ने आह्वान किया कि वे डर में से बाहर आएं और समाज में जो गलत हो रहा है इस के खिलाफ़ बोलने की हिम्मत जुटाएं।सारे देश से आए हुए करीब 55 युवा एवं प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए राधाबहन ने कहा कि, देश में मॉब लींचिंग हो रही है, लोग डर रहे हैं और सत्ता नशीन लोग सत्ता के मद में वह सब कुछ कर रहे हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसे माहौल में अगर हम खड़े नहीं होंगे तो नागरिकों की आज़ादी खतरे में पड़ जाएगी।उनका कहना था कि, आज इतनी गरीबी है और बेरोजगारी है, फिर भी कहा जा रहा है कि विकास हो रहा है और लोग सच नहीं बोल पा रहे हैं। ऐसे माहौल में किस प्रकार हम सत्ता का विरोध करें और अपनी राय निर्भय होकर लोगों के सामने रखें यह हमारे लिए आज अहम मुद्दा है । राधा बहन ने कहा कि आज हजारों बच्चे युद्ध में मर रहे हैं तब भी किसी की आवाज़ इस देश में नहीं उठ रही है यह हमारे लिए शर्म की बात है। धर्म के नाम पर जो बंटवारा आज हो रहा है वही एक अधर्म है और आज के युवा को यह समझना चाहिए...

आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । आरसीडीएफ का रिकॉर्ड टर्नओवर और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरसीडीएफ प्रबन्ध चालक श्रुति भारद्वाज को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से नवाज़ा गया |  यह सम्मान जयपुर आयोजित" ग्रीन एनर्जी कांक्लेव-2025 " के दौरान प्रदान किया गया। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज को “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रुति भारद्वाज को यह अवार्ड उनके नेतृत्व में आरसीडीएफ को वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 400 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने, टर्नओवर 10,000 करोड़ तक पहुँचने और ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीययोगदान के लिए दिया गया । आरसीडीएफ को पिछले वित्तीय वर्ष में हुआ लाभ और टर्नओवर फैडरेशन की स्थापना के 47 वर्षों में सर्वाधिक है। श्रुति भारद्वाज ने इस अवार्ड को राज्य भर के दुग्ध उत्पादकों को समर्पित किया है। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य और कैलाश वर्मा भी उपस्थित थे। ग्रीन एनर्जी कॉनक्लेव में जिला कलेक्टर जितेन्द...

पद्मश्री राधा भट्ट अनासक्ति आश्रम में गांधी वादियों से करेंगी संवाद

चित्र
० आशा पटेल ०  कौसानी। उत्तराखंड के घने जंगलों से घिरा कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम आज कल गांधी वादियों से घिरा हुआ है। दरअसल इन दिनों यहां अनासक्ति आश्रम में एक गांधी वादी चिंतकों का शिविर चल रहा है । यूथ फॉर ट्रुथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अखिल भारतीय कार्यशाला में देश भर से लगभग 50 कार्यकर्ता, गांधी विचार के विद्वान , शोधार्थी छात्र एवं विभिन्न गांधीवादी संस्थाओं के वरिष्ठ जन पहुंचे हैं। इस कार्यशाला में वर्तमान समय की चुनौतियों के समाधान हेतु गांधी मार्ग से समाधान खोजने पर चिंतन चल रहा है। शिविर में गांधी वादियों के बीच वर्तमान समस्याओं पर गंभीर चर्चा हो रही है। शिविर का आयोजन देश भर के प्रमुख गांधी जनों द्वारा किया जा रहा है । जिसमें आने वाले प्रतिभागी देशभर से पहुंच रहे हैं। दरअसल अनासक्ति आश्रम में यूथ फॉर ट्रुथ और वरिष्ठ गांधी वादी इन दोनों के बीच गांधी विचार से प्रेरित कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक संवाद का जीवंत केंद्र बना हुआ है। यूथ फॉर ट्रुथ कार्यक्रम में गांधी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो सुदर्शन अयंगर. प्रो० हेमन्त शाह, जमना लाल बजाज रिसर्च इंस्टीट्यू...

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी भारत गौरव एक्सप्रेस

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई -  भारतीय रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट भारत गौरव ट्रेन टूर शुरू किया है, जो 9 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी। कुल 710 यात्री इस यात्रा का लाभ उठाएंगे। जिनमें से 480 यात्री इकोनॉमी (स्लीपर) में, 190 यात्री कम्फर्ट (3AC) में और 40 यात्री सुपीरियर (2AC) में बुक किए गए हैं। भारत गौरव ट्रेन यात्रा की योजना छत्रपति शिवाजी महाराज के 351वें राज्याभिषेक समारोह के अवसर पर बनाई गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन के लिए यह ट्रेन 9 जून को रायगढ़ पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट एक विशेष रूप से क्यूरेट किया गया टूर है, जो पांच रातों/छह दिनों की यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और भव्य विरासत को प्रदर्शित करता है। यह टूर महाराष्ट्र सरकार, भारतीय रेलवे के बीच एक संयुक्त सहयोग है।  यह ट्रेन रायगढ़ किला, शिवनेरी किला, प्रतापगढ़ किला, पन्हाला किला, लाल महल, कस्बा गणपति और शिवसृष्टि जैसे ऐतिहासिक स्थलों को कवर करती है, जो महान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाते हैं।  दो अतिरि...

Jaipur लोक परिवहन सेवा परमिट रद्द करने की मांग रोडवेज कर्मचारियों का प्र...

चित्र

डबल इंजन की सरकार सिर्फ धुआं फेंक रही है : सचिन पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  Rajasthan (टोंक) कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने अपने टोंक दौरे के दौरान ग्रा.प. मोरभाटियान, (टोंक ) में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों के अंतर्गत करणी सागर तालाब की फेसवाल निर्माण और अंबेडकर भवन का लोकार्पण किया। सचिन पायलट ने ग्राम पंचायत खरेड़ा (टोंक ) में जनसंवाद किया एवं ग्रामवासियों से मुलाकात की साथ ही, रा.उ.मा.वि. खरेड़ा में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया।  अपने इस दौरे के दौरान सचिन पायलट ने टोंक में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन पर कहा-मैं तो शुरू से ही कहता आया हूँ. जिस दिन सीजफायर हुआ उसी दिन चंद घंटों के बाद सीमा पार से फायरिंग हुई , बमबारी हुई उन लोगों का क्या भरोसा है,जिनकी विश्वसनीयता ख़त्म हो चुकी है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोज़ हो चुके है उनके सीजफायर के आश्वासन पर भरोसा करना ही सबसे बड़ा सवाल है ? हमें बहूत सावधानी से काम करना पड़ेगा भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना ज़्यादा है, फिर भी हमारी तुलना उससे की जा रही है मैं मानता हूँ कि पूरी तरह से ग़लत है। सचिन ...