आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । आरसीडीएफ का रिकॉर्ड टर्नओवर और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरसीडीएफ प्रबन्ध चालक श्रुति भारद्वाज को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से नवाज़ा गया |  यह सम्मान जयपुर आयोजित" ग्रीन एनर्जी कांक्लेव-2025 " के दौरान प्रदान किया गया। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज को “अचीवर ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
श्रुति भारद्वाज को यह अवार्ड उनके नेतृत्व में आरसीडीएफ को वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 400 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने, टर्नओवर 10,000 करोड़ तक पहुँचने और ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीययोगदान के लिए दिया गया । आरसीडीएफ को पिछले वित्तीय वर्ष में हुआ लाभ और टर्नओवर फैडरेशन की स्थापना के 47 वर्षों में सर्वाधिक है। श्रुति भारद्वाज ने इस अवार्ड को राज्य भर के दुग्ध उत्पादकों को समर्पित किया है।

इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य और कैलाश वर्मा भी उपस्थित थे। ग्रीन एनर्जी कॉनक्लेव में जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी, राजस्थान विधुत प्रसारण निगम के प्रबंध संचालक नथमल डिटेल, राजस्थान ऊर्जा रिन्यूअल कमीशन के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा, राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल सहित गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड