संदेश

महामना मालवीय मिशन ने जयपुर में किया "गीता ज्ञान यज्ञ प्रतियोगिता"

चित्र
o आशा पटेल o   जयपुर | महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम "गीता ज्ञान यज्ञ प्रतियोगिता" का आयोजन, माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानसरोवर,जयपुर में सम्पन्न हुआ । मिशन के संस्थापक अध्यक्ष के.के.पाराशर ने बताया कि मिशन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार करना है। इसी के अनुरूप ये प्रतियोगिता आयोजित की गई है। हमारा प्रयास है कि प्रतिवर्ष इसको आयोजित करते रहें। महासचिव गिरधर गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के 38, विकास बाल निकेतन के 25 व वर्चु एन इन्गलिश मीडियम स्कूल, मानसरोवर के 29 विद्यार्थियों सहित कुल 92 बच्चों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को "प्रमाण पत्र" 5 सितम्बर "शिक्षक दिवस" पर आयोजित कार्यक्रम में बाँटे जाएगें। साथ ही प्रथम तीन स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित ...

अमेरिका के 25% टैक्स लगाने से भारतीय हस्तशिल्प के 35 लाख से ज़्यादा कारीगरों की आजीविका पर पड़ेगा असर

चित्र
o आशा पटेल o  नयी दिल्ली | एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) ने अमेरिका द्वारा 7 अगस्त से भारतीय वस्तुओं, जिनमें हस्तशिल्प भी शामिल हैं, 25% शुल्क और अतिरिक्त जुर्माने लगाने पर विचार किए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की है। चूँकि अमेरिका भारतीय हस्तशिल्प के लिए सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, यह नीति निर्यातकों और 35 लाख से अधिक कारीगरों, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिला कारीगरों की आजीविका पर बड़ा असर होगा I वर्तमान स्थिति पर ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, "अमेरिका द्वारा टैरिफ लागू ने भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं, जो न केवल व्यापार को प्रभावित करेगी बल्कि लाखों कारीगरों की आजीविका को भी खतरे में डाल दिया हैं। इस टैरिफ के कारण निर्यात में 15–20% तक की गिरावट आ सकती है, जिसके चलते ऑर्डरों की रद्दीकरण और निर्यातकों, विशेष रूप से छोटे और मंझोले उद्यमों के लिए कार्यशील पूंजी संकट का खतरा बढ़ गया है, जो इस उद्योग की रीढ़ हैं। ” उन्होंने कहा कि “अमेरिका भारत के हस्तशिल्प का सबसे बड़ा बाजार है,  जिसने वित्तीय...

मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल 2025 का हुआ उद्घाटन

चित्र
o आनंद चौधरी o  नई दिल्ली : मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल,2025 दिल्ली हाट, नई दिल्ली में यह पर्व न केवल मेघालय की कृषि सफलता का उत्सव है, बल्कि भारत के किसानों के उज्ज्वल भविष्य की झलक भी है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया, जिनके साथ मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा, तथा भारत सरकार और मेघालय सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा, “आज दिल्ली की हवाओं में मेघालय की महक महसूस की जा रही है। यहां की फिजाएं आज मेघालय के अनानास से सराबोर हैं। मुझे पहले से पता था कि मेघालय में बहुत अच्छा अनानास होता है, लेकिन जब आज मैंने खाया, तो खाता ही रह गया। ऐसा रस और ऐसी मिठास मैंने किसी अनानास में नहीं देखी। यह सिर्फ रस नहीं है, यह मेघालय की माटी की मिठास है, यह मेघालय का प्रेम है पूरे हिंदुस्तान के लिए।” उन्होंने कहा, “अगर दुनिया में कहीं स्वर्ग है, तो वह मेघालय में है। यहां के उत्पाद लगभग जैविक हैं और आपने जो मार्केटिंग और वैल्यू एडिशन के प्रयास किए हैं, उससे तीसरे साल में यह साबित हुआ है कि मेघालय के उत्पाद अद्भ...

ग़ज़ल

चित्र
o मुहम्मद नासिर o  बैठ के तन्हाई में यूँ घर के अंदर आंसुओं को इस तरह बर्बाद ना कर। रख यक़ीं अल्लाह पर, उसके जहाँ में एक बंद होने पे खुलता दुसरा दर। मुझ को कहता डूब जाने के लिए दिल की गहराई मे तु भी तो उतर। है तबियत ठीक तो हमदम मेरे आज कल आते नहीं हो क्यों नज़र? रोना हंसना गम खुशी या दर्द हो जिंदगी हर हाल में होगी गुज़र। हो रहूँ बर्बाद मैं इस के लिए तुम ने छोड़ी है कहाँ कोई कसर? तुझ से लड़ने के लिए ए जिंदगी कस रहा हूँ आज मैं अपनी कमर। धोके अपने दे रहे थे रात दिन आज नासिर को हुई इसकी खबर।

मशहूर टीवी पैनलिस्ट व वकील रईस अहमद को कमेटी ने किया सम्मानित

चित्र
o संवाददाता द्वारा o  नयी दिल्ली : दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका कोर्ट में चल रहे डाबड़ी क़ब्रिस्तान के मुक़दमे में आख़िरकार एक लंबी क़ानूनी लड़ाई के बाद वक़्फ़ क़ब्रिस्तान कमिटी को राहत देते हुए प्रतिवादीयों के विरुद्ध अवैध रूप से रोकथाम करने के खिलाफ मुक़दमें में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए क़ब्रिस्तान में अंतरिम आदेश पारित कर दफन की इजाज़त दे दी। गौरतलब है कि अपने आदेश में न्यायालय ने एडवोकेट रईस अहमद व उनकी लीगल टीम के ज़रिए कोर्ट के आगे पेश किए गए सबूतों व ज़ोरदार बहस के आधार पर ये फैसला सुनाया है। साथ ही मुक़दमे की सुनवाई पूरी होने तक जनाज़ों के दफ़न में किसी भी प्रकार की रुकावट डालने से प्रतिवादियों पर रोक लगाते हुए स्टे आर्डर पास कर दिया है।  कोर्ट ने अपने फैसले में जहां डाबरी क़ब्रिस्तान को 100 वर्षो से पुराना व अवाम के लिए उपयोग होना माना, वहीं किसी भी प्रकार से प्रतिवादियों के हस्तक्षेप को ग़ैर क़ानूनी क़रार दिया। कोर्ट के इस न्यायपूर्ण फ़ैसले के आने के बाद डाबड़ी क़ब्रिस्तान वक़्फ़ कमिटी ने इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता रईस अहमद को सम्मानित किया और उनकी लीगल टीम के सभी सह...

Delhi : AAP Councilor Dabri TILOTTAMA CHAUDHARY Birthday Celebration बधा...

चित्र

मोदी भारत की अर्थव्यवस्था डुबो रहे हैं,इससे ज़्यादा शर्मनाक बात हो नहीं सकती : डोटासरा

चित्र
मुख्यमंत्री कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा की तो बात कर रहे हैं, खुद के शासन में विभागों के कार्यों की समीक्षा क्यों नहीं कर रहे हैं? केवल भाषणबाजी हो रही है, इसमें समय व्यतीत हो रहा है। सरकार का जनता के हितों पर ध्यान नहीं है और जो झालावाड़ में घटना हुई वह इतनी दु:खद है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन सरकार ने कोई स्पेशल पैकेज नहीं दिया, केवल सामान्य सहायता प्रदान कर इतिश्री कर ली है। o संवाददाता द्वारा o  जयपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मोहन लाल सुखाडिय़ा की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन,जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्व.मोहन लाल सुखाडिय़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश की राजधानी सहित अन्य शहरों में पानी के भराव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,  ऐसे में सभी का कत्र्तव्य है कि लोगों का जीवन और दैनिक कार्य सुचारू...

सूरत में शुरु हुआ पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर

चित्र
o संवाददाता द्वारा o  सूरत : महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निष्ठा योगेश द्वारा छह वर्ष पहले हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की शुरुआत हुई थी। इसी पहल का हिस्सा है हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर , जिसका शुभारंभ सूरत में हुआ। हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की स्टूडेंट रह चुकी चिंटू कवर के सहयोग से उनके कृधा फैशन बुटीक पर सूरत का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर की शुरुआत हुई। यह सेंटर सचिन ग़म आई टी आई कॉलेज रोड पर खोला गया है ,जहां ग्रहणियों और महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया हैं। स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर एक जानकारी केंद्र के रूप में महिलाओं की मदद करेगा। हुनर की फैकल्टी हेड नेहा अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के तहत भारत के विभिन्न राज्यों की महिलाएं घर बैठे फैशन,फूड और ब्यूटी के क्षेत्र में अपने कौशल को न केवल विकसित कर रही हैं, बल्कि एक अच्छा आमदनी स्रोत भी पा रही हैं। हुनर ऑनलाइन कोर्सेस में फैशन, फूड और ब्यूटी से संबंधित लगभग 55 से ज्यादा गवर्नमेंट सर्टिफाइड कोर्सेस उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं हुनर ऑनलाइन कोर्सेस एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोग कर सकती हैं। इन कोर्सेस ...

Rajasthan डेयरी बूथ आवंटन पॉलिसी में होगा संशोधन

चित्र
o आशा पटेल o  जयपुर,। राजस्थान में सरस की डेयरी बूथ आवंटन को लेकर पॉलिसी में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस संबंध में शासन सचिवालय में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में डेयरी सेवाओं के विस्तार एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उदेश्य से आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।  पांच सदस्यीय कमेटी में पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, डीएलबी के डायरेक्टर जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, आरसीडीएफ एमडी श्रीमती श्रुति भारद्धाज, दुग्ध संघ, जयपुर के एमडी मनीष फौजदार को शामिल किया गया है। यह कमेटी बैठक में आए सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार करेगी। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बूथ आवंटन नीति-2021 में संशोधन के सुझाव दिए। इनमें बूथ आवंटन हेतु आवेदन पत्र संबंधित जिला दुग्ध संघ में जमा कराने, नए डेयरी बूथों के स्थान आवंटन आरसीडीएफ/जिला दुग्ध संघ द्धारा गठित समिति द्धारा चिन्हित कर अंति...

Jaipur कनोरिया कॉलेज में ‘पिग्मेलियन’ नाटक का मंचन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

चित्र
o संवाददाता द्वारा o  जयपुर। कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर द्वारा अंग्रेज़ी नाटक ‘पिग्मेलियन’ का मंचन आर.ए. पोदार ऑडिटोरियम, जेएलएन मार्ग स्थित पोदार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में किया गया। नाटक ने समाज में वर्ग, पहचान और आत्मसम्मान के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महान लेखक जॉर्ज बर्नार्ड शॉ द्वारा लिखित ‘पिग्मेलियन’ में नायिका एलाइज़ा डूलिटल की आत्मबोध और गरिमा की यात्रा को प्रमुखता से उकेरा गया। इस प्रस्तुति में कॉलेज की छात्राओं ने एलाइज़ा, प्रोफेसर हिगिन्स, कर्नल पिकरिंग जैसे पात्रों को सजीव रूप में मंच पर उतारा। नाटक का निर्देशन अंग्रेज़ी विभाग की डॉ. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ, सह-निर्देशक के रूप में ऋषिता शर्मा, भव्या पुरी और अदिति पंकज का उल्लेखनीय सहयोग रहा।  एलाइज़ा के कुछ प्रसिद्ध संवादों ने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। जैसे  “The difference between a lady and a flower girl is not how she behaves, but how she’s treated.”  एक महिला और एक फूल बेचने वाली में फर्क उसके व्यवहार में नहीं, बल्कि समाज के व्यवहार में होता है।  और ...