संदेश

जियो सबसे आगे, 1,037 देश का सबसे बड़ा वैश्विक पेटेंट फाइलर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन Controller General of Patents, Designs & Trade Marks की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में जियो प्लेटफॉर्म्स को भारत का सबसे बड़ा वैश्विक पेटेंट फाइलर बताया गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक वर्ष में 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दाखिल किए हैं। यह संख्या रैंकिंग में दूसरे से दसवें स्थान तक मौजूद सभी भारतीय कंपनियों और संस्थानों द्वारा दाखिल पेटेंट्स के कुल जोड़ से दोगुनी से भी अधिक है। TVS मोटर (238), CSIR (70), IIT मद्रास (44) और ओला इलेक्ट्रिक (31) जैसे नाम इस दौड़ में काफी पीछे आते हैं। जियो द्वारा 2024-25 में कुल 1,654 पेटेंट आवेदन किए गए। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 485 स्वीकृत पेटेंट थे, जिनमें बड़ा हिस्सा 5G, 6G और नेटवर्क टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। जियो अब केवल एक टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि भारत की अग्रणी डीप-टेक कंपनियों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है।  इंडस्ट्री ने भी जियो को एक मजबूत ग्लोबल IP प्लेयर के तौर पर मान्यता दी है। हाल ही में CII इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवॉर्ड्स 2025 मे...

26वां केबल टीवी शो 2025 : सीटीएमए के उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : भारत के सबसे बड़े डिजिटल केबल टेलीविजन, ब्रॉडबैंड और सार्क क्षेत्र में ओटीटी पर केंद्रित ट्रेड शो में से एक 26वां केबल टीवी शो 2025 का उद्घाटन बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण मिलन मेला, कोलकाता में किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल द्वारा किया गया। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक चलेगी। आयोजकों को एक लाख से अधिक विज़िटर्स के आने की उम्मीद है। यह आयोजन केबल टीवी इक्विपमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीटीएमए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है और भारतीय टेलीविजन उद्योग के साथ सीटीएमए के 30 वर्षों की विकास यात्रा का प्रतीक है। एक साधारण शुरुआत से लेकर आज सार्क क्षेत्र की सबसे बड़ी डिजिटल केबल और ब्रॉडबैंड प्रदर्शनी बनने तक, केबल टीवी शो ने उद्योग के विकास को लगातार दर्शाया है।  पवन जाजोदिया, चेयरमैन, प्रदर्शनी, सीटीएमए ने कहा, “केबल टीवी शो 2025 हमारे लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है, क्योंकि हम केबल और ब्रॉडकास्टिंग बिरादरी के साथ सीटीएमए के 30 शानदार वर...

कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय का घेराव करने हेतु पैदल मार्च निकाल विरोध-प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर, भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं ईडी का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को हेरान व परेशान किया गया, सोनिया गॉंधी व नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गॉंधी को ईडी द्वारा भाजपा की केन्द्र सरकार के ईशारे पर राजनैतिक दुर्भावना और प्रतिशोध के आधार पर लम्बी पूछताछ एवं झूठे आरोप लगाकर लम्बे समय तक परेशान किया गया,  जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजधानी जयपुर में भाजपा मुख्यालय का घेराव करने हेतु पैदल मार्च निकाल जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुये। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि जबसे केन्द्र में मोदी सरकार बनी है संवैधानिक संस्थाओं को दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिये किया जा रहा है जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध है। मोदी सरकार के ईशारे पर भाज...

बीमा पेंशनधारकों ने किया विशाल प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । बीमा पेंशनधारकों ने पेंशन दिवस जयपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम जीवन प्रकाश, मंडल कार्यालय प्रथम के प्रागंण में सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कम्पनियों के पेंशनभोगियो की बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन की तत्काल अधिसूचना जारी करने, LIC एवं GIC कम्पनियों के पेंशनरों की पेंशन का आवधिक संशोधन करने, एनपीएस को समाप्त कर सभी के लिए ओपीएस बहाल करने, बीमा क्षेत्र में शत प्रतिशत विदेशी निवेश का निर्णय वापस लेने आदि मांगो के साथ जीवन प्रकाश प्रांगण में मनाया गया । इन्शोरेन्स पेंशनर्स एसोसिएशन जयपुर के महासचिव नवरत्न गुप्ता, बीमा कर्मचारियों के जयपुर मंडल प्रथम के मंडल सचिव सुमित कुमार, अध्यक्ष महेश गुरबाणी, राजेन्द्र मोरानी, शैलेन्द्र कौशिक, हरीश चांद नानी, जयपुर मंडल द्वितीय से लोकेश शर्मा व प्रेमराज शर्मा, ऑल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सहसचिव व आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया।  प्राकृतिक शोध में गुरुत्व हासिल करने वाली हमारी डा. मनजीत कौर ने जीवन की व्याधियों से निपटने के ...

Delhi Police जागरुकता अभियान : वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगी से रहें सतर्क Cyb...

चित्र

नूडल्स,केचप और जैम को बाजार में उतारेगा रिलायंस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  बेंगलुरु : रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड SIL को फिर नए अवतार में बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने पैकेज्ड फूड सेगमेंट में मजबूती से अपने पैर जमा लिए है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड बनाया है।  SIL नूडल्स की एक नई रेंज लेकर आ रहा है। ₹5 से शुरू होने वाली इस रेंज में मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे। वहीं, असली टमाटरों से बना SIL केचप बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री के पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1 रखी गई है। इसके अलावा, आठ फलों से तैयार SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22 होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत ज्यादा फ्रूट कंटेंट होगा। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का रीलॉन्च RCPL की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के ज...

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलकर 24 को होगा बंद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (कंपनी ‘श्याम’) अपने ब्रांड ‘SHYAM’ के तहत विभिन्न प्रकार के मसालों के निर्माण और प्रसंस्करण के कार्य में संलग्न है। कंपनी अपना इनिशिअल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खोल रहा है और ऊपरी मूल्य बैंड पर रु 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। शेयर एनएसइ इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इश्यू साइज 54,98,000 इक्विटी शेयरों का है, जिनका फेस वैल्यू रु 10 प्रति शेयर है ओर मूल्य बैंड रु 65 रु 70 प्रति शेयर तय किया गया है। इक्विटी शेयर आवंटन • एंकर पोर्शन अधिकतम 15,60,000 इक्विटी शेयर • क्वालिफ़ाइड इंस्टिट्यूशनल बायर अधिकतम 10,44,000 इक्विटी शेयर • नॉन–इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स कम से कम 7,86,000 इक्विटी शेयर • रीटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स कम से कम 18,28,000 इक्विटी शेयर • मार्केट मेकर अधिकतम 2,80,000 इक्विटी शेयर यह आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग बढ़ती कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने, कुछ बकाया ऋणों के पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान, ब्रांड निर्माण और मार्केटिंग खर्च, मौजूदा विनिर्माण इकाई में नई अतिरिक्त मशी...

महात्मा गाँधी हॉस्पिटल को ड्रोन से मिलेगी कैडेवर अंग,लैब सैंपल,आपदा मीटिंग में राहत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में ड्रोन तकनीक एक गेम-चेंजर के रूप में तेजी से उभर रही है। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी , जयपुर द्वारा ड्रोन-आधारित चिकित्सा एवं सुरक्षा सेवाओं को अपनाने की दिशा में एक पहल की जा रही है। इस के तहत चिकित्सा आपूर्ति, कैडेवर अंगों का त्वरित परिवहन, प्रयोगशाला सैंपलों की शीघ्र डिलीवरी, सुरक्षा निगरानी और आपदा राहत कार्यों को सुरक्षित और समयबद्ध बनाया जाएगा। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुकांत दास एवं मार्केटिंग निदेशक वीरेंद्र पारीक ने बताया कि विशेष रूप से कैडेवर अंगों के त्वरित परिवहन में ड्रोन तकनीक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ब्रेन डेथ के बाद प्राप्त अंगों का प्रत्यारोपण एक निर्धारित समय सीमा में ही संभव होता है। अब तक इसके लिए एंबुलेंस और प्रशासन द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर का उपयोग किया जाता था, लेकिन ड्रोन तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक, दूरी और समय की बाधाओं को समाप्त कर अंगों को बहुत कम समय में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक सुरक्षित रूप से पहुँचाया जा स...

लुसिरा ज्वेलरी ने सबसे बड़ा पुणे एक्सपीरियंस स्टोर खोला

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे  : आधुनिक, डिज़ाइन-फर्स्ट और सस्टेनेबल लग्ज़री को बढ़ावा देने वाले फाइन ज्वेलरी ब्रांड लुसिरा ज्वेलरी ने पुणे में अपना दूसरा एक्सपीरियंस स्टोर खोल दिया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब प्रीमियम व समकालीन ब्रांड्स, बढ़ती आय, बदलते कंज्यूमर बिहेवियर और युवा, स्वतंत्र खरीदारों के बढ़ते आधार के चलते बड़े महानगरों की तुलना में पुणे को प्राथमिकता दे रहे हैं। लगभग 2,000 वर्गफुट में फैला यह स्टोर अब तक का लुसिरा का सबसे बड़ा रिटेल स्पेस है। इसे एक इंटरेक्टिव अनुभव डेस्टिनेशन के रूप में विचारपूर्वक डिज़ाइन किया गया है, जहाँ शिल्पकला और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मेल ग्राहकों को ज्वेलरी को एक्सप्लोर करने, स्टाइल करने और पर्सनलाइज़ करने के लिए प्रेरित करता है। स्टाइलिंग काउंटर, फ्री-फ्लो लेआउट और टच-एंड-फील जोन्स मिलकर पुणे के डिजाइन-प्रेमी खरीदारों को एक आधुनिक और ताज़गीभरा ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव प्रदान करते हैं।  लुसिरा ज्वेलरी के सह-संस्थापक रुपेश जैन ने कहा, “पुणे युवा प्रोफेशनलों, क्रिएटिव कंज्यूमर और लगातार बढ़ते प्रवासी समुदाय के कारण भारत के सबसे डायनामिक ल...

भैरगावं यादगार क्लब 57 रन से विजयी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन 2025 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें पहाड़ी उत्तराखण्ड मूल की 64 क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया इसका फाइनल क्रिकेट मैच नवाब पटौदी जामिया क्रिकेट स्टेडियम में भैरगावं यादगार क्लब व पहाडः ब्वाज बैटरन क्लब के बीच में खेला गया जिसमें भैरगांव यादगार क्लब विजेता बनी भैरगांव यादगार क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया । भैरगांव यादगार क्लब 20 ओवर मैं 199 रन पर 4 Wicket आउट गई और पहाड़ बॉयज़ वेटरन क्लब को 200 रन का लक्ष्य रखा। पहाड़ बॉयज़ वेटरन क्लब 19.4 ओवर मैं मात्र 142 रन पर all आउट हो गई। इस प्रकार भैरगांव क्लब ये मैच 57 रन से जीत गई। Men ऑफ थे मैच : Shubham Bhandari ( 86 रन और 2 विकेट ) प्रथम विजेता पुरस्कार राशि 1,21000 लोर हर्बल बास्केज प्राइवेट लिमिटेड मुकेश खंतवाल के माध्यम से प्रदान किया गया व द्वितीय पुरस्कार राशी 75,000 गढ़वाल हितेषणी सभा दिल्ली द्वारा सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया विजेता व उपविजेता ट्रॉफी माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ...