लुसिरा ज्वेलरी ने सबसे बड़ा पुणे एक्सपीरियंस स्टोर खोला

० योगेश भट्ट ० 
पुणे : आधुनिक, डिज़ाइन-फर्स्ट और सस्टेनेबल लग्ज़री को बढ़ावा देने वाले फाइन ज्वेलरी ब्रांड लुसिरा ज्वेलरी ने पुणे में अपना दूसरा एक्सपीरियंस स्टोर खोल दिया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब प्रीमियम व समकालीन ब्रांड्स, बढ़ती आय, बदलते कंज्यूमर बिहेवियर और युवा, स्वतंत्र खरीदारों के बढ़ते आधार के चलते बड़े महानगरों की तुलना में पुणे को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लगभग 2,000 वर्गफुट में फैला यह स्टोर अब तक का लुसिरा का सबसे बड़ा रिटेल स्पेस है। इसे एक इंटरेक्टिव अनुभव डेस्टिनेशन के रूप में विचारपूर्वक डिज़ाइन किया गया है, जहाँ शिल्पकला और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मेल ग्राहकों को ज्वेलरी को एक्सप्लोर करने, स्टाइल करने और पर्सनलाइज़ करने के लिए प्रेरित करता है। स्टाइलिंग काउंटर, फ्री-फ्लो लेआउट और टच-एंड-फील जोन्स मिलकर पुणे के डिजाइन-प्रेमी खरीदारों को एक आधुनिक और ताज़गीभरा ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

 लुसिरा ज्वेलरी के सह-संस्थापक रुपेश जैन ने कहा, “पुणे युवा प्रोफेशनलों, क्रिएटिव कंज्यूमर और लगातार बढ़ते प्रवासी समुदाय के कारण भारत के सबसे डायनामिक लग्ज़री बाज़ारों में से एक बन गया है। हमारा पुणे फ़्लैगशिप इसी ऊर्जा को दर्शाता है एक ऐसा कस्टमर-फ्रेंडली स्पेस जहाँ ज्वेलरी इंटरेक्टिव, व्यक्तिगत और अभिव्यक्तिपूर्ण बन जाती है। यह स्टोर पूरे भारत में मीनिंगफुल, डिज़ाइन-प्रेरित ज्वेलरी अनुभवों के निर्माण की हमारे विजन की अगली कड़ी है।

पुणे स्टोर में कई ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो लुसिरा के लिए पहली बार पेश किए गए हैं और खरीदारों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। इसमें एक किड्स’ कॉर्नर है, जिससे ज्वेलरी खरीदारी परिवारों के लिए अधिक सहज बनती है। स्टोर में 9केटी ज्वेलरी, प्लेटिनम, इनैमल पीस और नई पेटालीक कलेक्शन के लिए विशेष सेक्शन शामिल हैं। ग्राहक यहां स्किन-सेफ, निकल-फ्री ज्वेलरी की विविध रेंज पाएंगे, जो रोजमर्रा की सुविधा के लिए बनाई गई है, साथ ही खास मौकों के लिए स्टेटमेंट डिजाइनों की भी बड़ी पेशकश होगी।

नया पुणे फ्लैगशिप स्टोर लुसिरा की लेब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी रेंज को पूरी तरह प्रदर्शित करेगा जिसमें सॉलिटेयर, सिग्नेचर कलेक्शन, ओकेज़न-वियर और डेली-वियर शामिल हैं। हर उत्पाद आईजीआई/जीआईए/एसजीएल प्रमाणपत्र, बीआईएस हॉलमार्क और लाइफ़टाइम एक्सचेंज व बायबैक गारंटी के साथ आता है, जिससे ग्राहकों को पूरी पारदर्शिता मिलती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत