संदेश

Delhi तुर्कमान गेट फैज-ए-इलाही मस्जिद बुलडोजर एक्शन,भीड़ ने किया पथराव B...

चित्र

सच की खोज” 9 जनवरी को देशभर के 150 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : फिल्म निर्माता सुवेंदु घोष द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म “सच की खोज” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन आईलीड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर छात्रों, फिल्म प्रेमियों तथा फिल्म की क्रिएटिव टीम के सदस्यों ने भाग लिया। सच की खोज केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों, नैतिक मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित एक भावनात्मक और विचारोत्तेजक सिनेमा अनुभव है। फिल्म में अभिनेता प्रदीप चोपड़ा ने सशक्त और मार्मिक अभिनय किया है, वहीं पूरी कास्ट ने अपने-अपने किरदारों में ईमानदारी और गहराई से जान फूंकी है। प्रदीप चोपड़ा दशकों से अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों को प्रेरित करते आए हैं। बिफोर यू डाई में काव्या के पिता और कुसुम का ब्याह में कुसुम के दादा जैसे यादगार किरदारों के बाद, वे सच की खोज में एक 75 वर्षीय आम आदमी की भूमिका में नज़र आते हैं एक ऐसा चरित्र, जो उसकी आंतरिक दुनिया, जीवन मूल्यों और भावनात्मक संघर्षों को उजागर करता है। फिल्म इस विचार को मजबूती से प्रस्तुत करती है कि सच में देरी हो सकती है, लेकिन उसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। यह दर्श...

राजीविका एवं बयरफुट कॉलेज,तिलोनीया के मध्य “सोलर दीदी” प्रशिक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु एमओयू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं Accept कॉलेज, तिलोनीया (अजमेर) के मध्य एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक, राजीविका एवं सौम्या किदाम्बी, निदेशक एवं सीईओ, बयरफुट कॉलेज (Social Work and Research Centre SWRC) के मध्य हुआ। यह कार्यक्रम श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुष्पा सत्यानी, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं प्रीती सिंह, परियोजना निदेशक (प्रशासन), राजीविका भी उपस्थित रहीं। साथ ही राज्य परियोजना प्रबंधक एवं राजीविका के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  इस समझौते का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को “सोलर दीदी” के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें समुदाय-स्तरीय सौर मरम्मत एवं अनुरक्षण तकनीशियन के रूप में सशक्त बनाना है। इस पहल के अंतर्गत राजीविका के स्वयं सहायता समूह नेटवर्क से महिलाओं को बयरफुट कॉलेज, तिलोनीया में 40 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा-आधारित शिक्षण के साथ-स...

राजस्थान में स्टार्टअप हेतु ईकोसिस्टम विकसित कर रही सरकार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड-एक नई भाषा लिख रहा है। उन्होंने एआई को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए कहा कि इसके विवेकपूर्ण उपयोग से सरकार ई-गवर्नेंस और डिजिटल समावेशन को और अधिक व्यापक एवं जन केन्द्रित बना रही है। मुख्यमंत्री ने जयपुर के जेईसीसी में आयोजित राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 के उद्घाटन सत्र को कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है और विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं को एआई के उभरते क्षेत्र में सहभागी बनने के लिए राजस्थान में आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तकनीक और स्टार्टअप के सशक्त इकोसिस्टम के निर्माण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा लाई गई एआई-एमएल पॉलिसी से एआई सिस्टम अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और निजता-संरक्षण के प्रति जवाबदेह बनेंगे। इस नीति से सार्वजनिक...

हैकाथॉन में डेवलपर्स ने सुझाए रोजगार समस्याओं के समाधान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 में एआई हैकाथॉन का समापन हुआ। हैकाथॉन का उद्देश्य एआई आधारित स्केलेबल एवं सतत् समाधानों को प्रोत्साहन देना रहा। प्रतिभागियों ने सुशासन, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार सुरक्षा एवं डिजिटल ट्रस्ट जैसे विषयों पर नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए। हैकाथॉन में राजस्थान के स्टार्टअप्स के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों ने भी हिस्सा लिया। यह पहला मौका है, जब सरकारी कार्मिकों को समस्याओं के समाधान हेतु एआई आधारित नवाचार विकसित करने का मंच प्रदान किया गया। हैकाथॉन के विजेता में श्रेणी ए में ब्रेनबॉक्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि एडूबिल्ड टेक को द्वितीय और अगुकोन एआई को तृतीय स्थान मिला। श्रेणी बी में प्लिंक माइंड ने प्रथम स्थान , पीपल लैब्स एआई ने द्वितीय स्थान और वंशिव फुल स्टैक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी सी में सर्वियल स्फीयर को प्रथम स्थान मिला, टीम जेनोनाइट द्वितीय स्थान पर रही तथा कोडेक्स को तृतीय स्थान मिला। श्रेणी डी में सिक्योर स्टैक सॉल्यूशंस ने प्रथम स्थान, ऑक्टोपाइडर ने द्वितीय और नियोविट्ट...

NSE,VVM एव RMO में ALLEN जयपुर के छात्रों को मिली सफलता

चित्र
0 आशा पटेल ०  जयपुर | एलेन करियर इंस्टीट्यूट, जयपुर नेशनल स्टैंडर्ड एग्ज़ामिनेशन (NSE), विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) एवं रीजनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड (RMO) में छात्रों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में रिज़ल्ट सेलिब्रेशन समारोह का एलेन करियर इंस्टीट्यूट में आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों की इस सफलता ने एलेन जयपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं ओलंपियाड मार्गदर्शन की सशक्त परंपरा को प्रमाणित किया।  शिक्षकों एवं मेंटर्स ने बताया कि यह उपलब्धि सुदृढ़ अकादमिक सिस्टम, कॉन्सेप्ट-आधारित तैयारी, अनुशासित मार्गदर्शन एवं छात्रों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। एलेन का संरचित ओलंपियाड प्रिपरेशन मॉडल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करता है। इस अवसर पर सेंटर हेड सचिन सिंह ने कहा कि "NSE, VVM और RMO जैसे प्लेटफॉर्म छात्रों की कॉन्सेप्चुअल स्ट्रेंथ और लॉजिकल थिंकिंग को परखते हैं। एलेन जयपुर के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि हमारे संरचित अकादम...

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | गांधीवादी कृष्ण चन्द्र सहाय की 6 ठवीं पुण्य तिथि पर वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट राजस्थान प्रेम कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान समग्र सेवा संघ परिसर के गाँधी अध्ययन केंद्र के शारदा भवन में आयोजित समारोह में सहाय के गांधी विचार, चम्बल घाटी शांति मिशन, देहदान, जीवन भर अन्तिम व्यक्ति की मुक्ति को लेकर किये गये अतुलनीय योगदान पर बड़ी संख्या में गांधीवादी विचारकों, समर्थकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों आदि ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी. एम. शर्मा,अकबरपुर कानपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि किशन सिंह चौहान सहित अतिथिगण ने इस मौके पर गांधी विचार, आचरण, गांधी सत्याग्रह को समर्पित वरिष्ठ गांधीवादी सवाई सिंह को गांधी विचार के माध्यमों से की गई उनकी अतुलनीय सेवाओं हेतु फूल माला, बुकें, पटका, दुशाला, सम्मान पत्र,खादी जैकेट,व साफ़ा बांधकर 'कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति सम्मान' से विभूषित किया मुख्य अतिथि प्रो. बी. एम. शर्मा ने कहा कि सहाय सबसे पहले समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के सम...

डिजिफेस्ट ग्लोबल समिट : राजस्थान AI क्रांति का नया हब : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान AI क्रांति का नया हब बनता जा रहा है कर्नल राठौड़ ने सीतापुरा स्थित जेइसीसी स्थित डिजिफेस्ट ग्लोबल समिट का शुभारंभ कर निवेशकों को आमंत्रित किया | सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में 'राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026' का उद्घाटन किया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि आज प्रौद्योगिकी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। गांव देहात का व्यक्ति आज आईटी के माध्यम से वैश्विक तन्त्र से जुड़ रहा है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की एआई एवं तकनीकी नीतियों एवं दक्ष युवा संसाधन की उपलब्धता के कारण आज तकनीकी क्षेत्र में निवेश के लिए राजस्थान एक आदर्श गंतव्य है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग, रोजगार, शिक्षा, कृषि सभी क्षेत्रों एआई के उपयोग को निरन्तर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि उद्यमियों के सबसे बड़े वैश्विक नेटवर्क टाई द्वारा ग्लोबल समिट के लिए पहली नॉन मेट्रो सिटी के रूप में जयपुर का चुनाव एक एआई हब के रूप में राजस्थान की सं...

हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली द्वारा चम्बा में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत वितरण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली । हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के चम्बा (बनीखेत) में गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत वितरण हेतु प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा। इस राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा डलहौजी के विधायक डी.एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी सहायता से वंचित रह गए 21 अत्यधिक प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर, प्रत्येक परिवार को ₹21,000/- की राहत राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।  राहत राशि हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली द्वारा दिल्ली में चलाए गए एक संगठित राहत अभियान के तहत एकत्रित की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से सर्वाधिक प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता राशि को सीधे एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाना था। यह पहल दिल्ली में निवासरत हिमाचलवासियों की मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रदेश के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर प...

राजस्थान 62 नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के 62 नगर कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी जारी की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चैयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि नगर कांग्रेस कमेटी जिनकी कार्यकारिणी जारी की गई है उनके नाम हैं। अजमेर जिले की केकड़ी, टांटोटी, अलवर की कठूमर, बालोतरा जिले की सिवाना, समदड़ी, सिणधरी, बाड़मेर की गुड़ामालानी, बारां की अटरू, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़, कोटपुतली-बहरोड़ जिले की बानसूर, खैरथल-तिजारा की टपूकड़ा, बूंदी जिले की नैनवां, चित्तौड़गढ़ की आकोला, कपासन, चुरू जिले की रतननगर, रतनगढ़, राजगढ़, बीदासर, धौलपुर की सैपऊ, मनिया, दौसा की रामगढ़ पचवारा, दौसा, हनुमानगढ़ की भादरा, रावतसर, जयपुर की बगरू, शाहपुरा, कानोता, किशनगढ़ रेनवाल, नारायणा, फुलेरा, जोबनेर, जालोर की आहोर, झालावाड़ की अकलेरा,  मनोहरथाना, झुन्झुनू जिले की पिलानी, मलसीसर, बिसाऊ, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, बुहाना, उदयपुरवाटी, जोधपुर जिले की मथानिया, तिंवरी, डीडवाना-कुचामन जिले की बोरावड़, परबतसर सिटी, ...