हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली द्वारा चम्बा में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत वितरण

० योगेश भट्ट ०
 नई दिल्ली । हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के चम्बा (बनीखेत) में गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत वितरण हेतु प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा। इस राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा डलहौजी के विधायक डी.एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी सहायता से वंचित रह गए 21 अत्यधिक प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर, प्रत्येक परिवार को ₹21,000/- की राहत राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

 राहत राशि हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली द्वारा दिल्ली में चलाए गए एक संगठित राहत अभियान के तहत एकत्रित की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से सर्वाधिक प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता राशि को सीधे एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाना था। यह पहल दिल्ली में निवासरत हिमाचलवासियों की मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रदेश के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली से संजय राणा (प्रदेश अध्यक्ष) के साथ राजेश चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), राहुल राणा (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेन्द्र ठाकुर (जिला संयोजक),एडवोकेट राजन ठाकुर (केंद्रीय सदस्य) तथा संदीप शर्मा (आईटी संयोजक) उपस्थित रहे राहत वितरण के उपरांत ग्राम पंचायत हडला क्षेत्र के पंचायत प्रधान, लाभार्थी परिवारों ने प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि उनके लिए कठिन समय में सहायक सिद्ध होगी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार