डिजिफेस्ट ग्लोबल समिट : राजस्थान AI क्रांति का नया हब : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

० आशा पटेल ० 
जयपुर, राजस्थान AI क्रांति का नया हब बनता जा रहा है कर्नल राठौड़ ने सीतापुरा स्थित जेइसीसी स्थित डिजिफेस्ट ग्लोबल समिट का शुभारंभ कर निवेशकों को आमंत्रित किया | सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में 'राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026' का उद्घाटन किया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि आज प्रौद्योगिकी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। गांव देहात का व्यक्ति आज आईटी के माध्यम से वैश्विक तन्त्र से जुड़ रहा है।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की एआई एवं तकनीकी नीतियों एवं दक्ष युवा संसाधन की उपलब्धता के कारण आज तकनीकी क्षेत्र में निवेश के लिए राजस्थान एक आदर्श गंतव्य है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग, रोजगार, शिक्षा, कृषि सभी क्षेत्रों एआई के उपयोग को निरन्तर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि उद्यमियों के सबसे बड़े वैश्विक नेटवर्क टाई द्वारा ग्लोबल समिट के लिए पहली नॉन मेट्रो सिटी के रूप में जयपुर का चुनाव एक एआई हब के रूप में राजस्थान की संभावनाओं को रेखांकित करता है। इस ग्लोबल समिट के माध्यम से नवाचार, निवेश एवं उद्यमिता को एक मंच पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों के समक्ष पिच करने का अवसर मिलेगा। 35 विश्वविद्यालयों द्वारा एआई एवं तकनीकी क्षेत्र में नए विचारों पर मंथन किया जाएगा।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि राजस्थान में तकनीक के माध्यम से निवेश, कौशल और सेवा प्रदायगी को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आविष्कार सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहें, इसके लिए प्रदेश में तकनीक के क्षेत्र में अवसर बढ़ाए जा रहे हैं और विभाग द्वारा युवा स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने हेतु समुचित वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

टाई के सह-संस्थापक और निदेशक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट के माध्यम से नीति निर्माण, रोजगार सृजन, तकनीकी उद्यमिता एवं सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। जयपुर एक नवाचार के हब के रूप में तकनीकी क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। डिजिफेस्ट के माध्यम से स्थानीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलने के साथ साथ वैश्विक निवेशकों का देश प्रदेश से जुड़ाव बढ़ेगा। 

एनवीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (अमरीका) शंकर त्रिवेदी ने कहा कि एआई के माध्यम से हर क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होता है। एआई के क्षेत्र में नए विचारों पर व्यापक मंथन एवं निवेश हेतु उद्यमियों के लिए राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट एक शानदार मंच है। टाई ग्लोबल के अध्यक्ष डॉ. मुरली बुक्कापटनम ने कहा कि टाई के माध्यम से नवोन्मेषी सोच और उद्यम को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज एआई सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहा एवं अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है। उन्होंने राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट के आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक मंच पर पहुंचने के अवसर मिलेंगे |

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने समिट में उपस्थित जनसमूह को विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश ओला भी उपस्थित रहे। समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग तथा 7 प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच एमओयू का हस्तांतरण भी किया गया।
 राजस्थान इनोवेशन हब के जोधपुर पोर्टल का लॉन्च किया गया। इस दौरान प्रदेश में आईस्टार्ट की प्रगति तथा एआई एवं प्रौद्योगिकी के विकास संबंधित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा