5500 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई उपलब्ध


सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेलवायर वाई-फाई ऐसे किसी भी उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध होगा, जिसके पास काम-काजी मोबाइल कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन होगा। वाई-फाई का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को स्मार्टफोन पर वाई-फाई मोड पर स्विच ऑन करना होगा और रेलवायर वाई-फाई नेटवर्क का चयन करना होगा। रेलवायर होमपेज स्वचालित रूप से स्मार्टफोन पर दिखाई देता है।


उपयोगकर्ता को इस होमपेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उपयोगकर्ता को एसएमएस के रूप में वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा जो रेलवायर के होम पेज में दर्ज किया जाना है। ओटीपी दर्ज करने के बाद उपयोगकर्ता हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे और इंटरनेट ब्राउज़िंग शुरू कर सकते हैं रेलवे ने देश भर के 5500 स्टेशनों पर मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध कराने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पूर्व मध्य रेलवे जोन का महुआ मिलन रेलवे स्टेशन देश का 5500 वां स्टेशन बन गया है, जिसमें मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई है। यह एक अनोखी पहल है क्योंकि यह वाई-फाई नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े वाई-फाई नेटवर्क में से एक है।


रेलवे स्टेशनों को डिजिटल समावेश के केंद्र में बदलने के लिए, भारतीय रेल ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए, रेल मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न पीएसयू, रेलटेल को अधिदेशित किया। भारत की आर्थिक राजधानी - मुंबई सेंट्रल स्टेशन से जनवरी 2016 में इसकी शुरूआत हुई थी और 46 महीनों के अंतराल में रेलवे ने देश भर के 5500 स्टेशनों पर वाई-फाई सफलतापूर्वक उपलब्ध करा दिया है। सभी रेलवे स्टेशनों (हाल्ट को छोड़कर) में वाई-फाई उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस हेतु रेलटेल ने परियोजना के कुछ हिस्सों के लिए गूगल, टाटा ट्रस्ट, पीजीसीआईएल जैसे भागीदारों की सेवाएं लीं और 200 स्टेशनों के लिए दूरसंचार विभाग यूएसओएफ से वित्त पोषण भी प्राप्त किया। वाई-फाई रेलवायर के ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है।


अक्टूबर 2019 के महीने में सभी स्टेशनों पर 'रेलवायर' वाई-फाई सेवाओं में कुल 1.5 करोड़ उपयोगकर्ता लॉगिन हुए जिन्होंने 10242 टीबी डेटा का उपभोग किया। हाई-स्पीड वाई-फाई तक फ्री एक्सेस से ग्रामीण और शहरी भारत के बीच डिजिटल विभाजन को पाटने में मदद मिलेगी। अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने के लिए अपने प्रतीक्षा समय का उपयोग करने वाले छात्र, डिजिटल भुगतान लेनदेन के लिए सेवा का उपयोग करने के लिए वाले वेन्डर, नए कौशल सीखने या नेट सर्फिंग करने के द्वारा स्टेशनों पर अपने समय का उपयोग करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई एक वरदान रहा है जो अन्यथा निम्न कनेक्टिविटी मुद्दों से जूझते रहते हैं।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत