उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, एवं महिलाओं के संघर्ष, शक्ति और सशक्तिकरण को समर्पित फिल्म “कंडाली” के पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्म उत्तराखंड के लोक जीवन, और समाज की वास्तविकताओं को दर्शाते हुए उन साहसी महिलाओं और बालिकाओं की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर संघर्ष करती हैं।

यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित होना है l इस अवसर पर फिल्म से जुड़े निर्देशक, निर्माता, कलाकारों के साथ गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। “कंडाली” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक संदेश है। यह दर्शाती है कि आत्मविश्वास, शिक्षा और दृढ़ संकल्प के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं और अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

 फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति, वेशभूषा, परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की अवधारणा, इसके सामाजिक महत्व और प्रेरणादायक कहानी पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, फिल्म का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित