स्वामी अग्निवेश का जाना जनांदोलनों की अपूरणीय क्षति

ऐसे मृदु भाषी, तर्कशील और कर्मठ योद्धा का चला जाना मानवाधिकार जगत के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई की जिम्मेदारी युवा कंधों पर है। 



लखनऊ । रिहाई मंच ने वरिष्ठ मानवाधिकार योद्धा स्वामी अग्निवेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब देश विषम परिस्‍थितियों से गुज़र रहा है और आपदा को अवसर में तब्दील करते हुए मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के लिए काम करने के लिए ज़मीन तंग की जा रही है, स्वामी अग्निवेश जी का हम सब को छोड़कर जाना और भी दुखद हो जाता है।


उन्होंने कहा कि देश में जब सरकार और सरकार समर्थित गैर सरकारी तत्वों द्वारा मानवाधिकार नेताओं पर होने वाले हमलों के सामने स्वामी जी दीवार की तरह खड़े थे। खुद हमले का शिकार होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने इसे चुनौती के तौर पर लिया था वह अपने आप में एक मिसाल है।


मंच महासचिव ने एनएपीएम की संविधान बचाओ यात्रा स्मरण करते हुए कहा कि यात्रा आज़मगढ़ के संजरपुर गांव से होकर गुजरनी थी। स्वामी जी यहीं से यात्रा में शामिल होकर वाराणसी जाने वाले थे। इसी क्रम में संजरपुर गांव के पड़ोस में स्‍थित दाऊदपुर गांव में हाफिज शम्शुद्दीन के घर पर रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने कहा कि यात्रा की थकान के बावजूद स्वामी जी ने ग्रामवासियों को सम्बोधित कर उनका दिल जीत लिया था।


 


 


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड