कलायात्रा 2023 दिल्ली के कमानी सभागार में 6 मई से आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : “शाश्वत भारत महोत्सव, अनंत भारत का जश्न : कालयात्रा 2023” की यादगार प्रस्तुति दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में 6 से 8 मई तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के संस्करण के रूप में भारत की सदाबहार सांस्कृतिक विविधता को श्रद्धांजलि होगी। श्री कामाख्या कला पीठ सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांसेस की ओर से शाश्वत भारत महोत्सव : कलायात्रा 2023 आयोजित किया जाएगा।
 शाश्वत भारत महोत्सव दिल्ली के सांस्कृतिक आकाश को तरह-तरह की विविध संस्कृति के आसमानी इंद्रधनुषी रंगों, बेहतरीन परफॉर्मेंस और त्योहार की उमंग से रंग देगा। सांस्कृतिक महोत्सव कलायात्रा 2023 में अपनी मौजूदगी को भी आज ही सुनिश्चित कर लीजिए। “शाश्वत भारत महोत्सव-अनंत भारत का जश्न” में देश भर से प्रसिद्ध कलाकार अपनी परफॉर्मेंस का नजारा पेश करेंगे। यह महोत्सव अपनी तरह का अनोखा महोत्सव होगा। इसमें नृत्य, संगीत और थियेटर की सभी विधाएं शामिल होंगी। इसमें इन कलाओं के पारंपरिक से लेकर समकालीन विधाओं का नजारा पेश किया जाएगा।

शाश्वत भारत : कला यात्रा 2023 का भव्य शुरुआत 6 मई संत मीरा बाई के जीवन पर आधारित नाट्य कथा : मीरा से होगा। इस नाट्य कथा को डॉ. सोनल मानसिंह और उनका समूह पेश करेगा। महोत्सव के पहले दिन कर्नाटक और हिंदुस्तानी वाद्य संगीत का संगम चित्र वीणा वादक श्री एन. रविकिरण, इंडिया सेलो में उस्ताद सास्किया राव, और सितार वादक पंडित शुभेंद्र राव के साथ मशहूर तालवादकों की बेहतरीन परफॉर्मेंस में देखने को मिलेगा। महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत और लोकसंगीत मुख्य आकर्षण रहेगा। 

अरुणाचल प्रदेश के डेलोंग पडुंग और समूह, गुजरात के योगेश भाई गढ़वी और समूह, राजस्थान के उस्ताद अनवर खान मंगानियार और समूह तथा बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर और उनका समूह रविवार 7 मई 2023 को संगीत प्रेमियों को अपने अपनी कला से आकर्षित करेंगे। शाश्वत भारत फेस्टिवल का समापन देश भर के आदिवासी लोक नर्तकों की परफॉर्मेंस और आदिवासी नृत्य परंपरा के साथ सोमवार 8 मई को होगा।

 कामख्याकलापीठ केंद्र की संस्थापिका और महोत्सव की निदेशक पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा, “यह साल कई पहलुओं से खास है। यह साम्राज्यवादी शासन से हमारे प्यारे देश की स्वतंत्रता का यह 75वां साल है। यह साल आजादी का अमृत महोत्सव का है। इस साल भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता का भी सौभाग्य हासिल हुआ है। भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलना एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि भारत दुनिया में सभी लोगों की भलाई के लिए व्यवहारिक समाधान खोजकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड