सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया साकार हुई बिहार की छठ संस्कृति

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व डाला छठ पूजा उगते हुए सूर्य को दुसरा अर्ध्य अर्पित । बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की गलता तीर्थ में भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं कमर भर पानी में डुबकी लगाकर पूरव दिशा की ओर खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने छठी मैया के परंपरागत गीत गाए। श्रद्धालुओं ने केला, गन्ना,कच्चा हल्दी, अदरक, मूली, सेव,संतरा,गागर नीबू, नाशपाती, संतरा, नारियल, केराव,कच्चा चावल, सूथनी,पानी फल और ठेकुआ जो विशेष रूप से बनाया जाता हैं आदि सामग्री से पूजन कर दीपक जलाया।
बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व श्रद्धालु सुवह काल अर्घ्य देने आए। घाट पर बिहार समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने साथ प्रशासन मिलकर पूरे मुस्तेदी के साथ व्यवस्था को संभाला। दूरदराज से आए श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण किया | जिसके घर में कोई मन्नत मांगी जाती है मन्नत पूरा होने पर कोसीया भरा जाता है । भोर में कोसीया के साथ गन्ना ठेकुआ आदि प्रसाद को एक साथ बांध दिया जाता है ।सूर्य देव को लालिमा से पहले कोसीया विसर्जन किया जाता है । 

राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार ने कहा डाला छठ महापर्व जयपुर शहर में मुख्य आयोजन गलता जी तीर्थ एवं हसनपुरा स्थित एनबीसी क्वार्टर के पीछे दूर्वा विस्तार कॉलोनी में किया गया ।जयपुर के विभिन्न क्षेत्रो में बाइस गोदाम, सुशीलपुरा सोडाला, मुरलीपुरा, वी के आई, बनीपार्क, राॅयल सिटी माचवा,किशन बाग, शास्त्री नगर, विधाधर नगर, जगतपुरा, मालवीय नगर, मुरलीपुरा, आमेर मावटा, दिल्ली रोड, बडोदिया बस्ती, मानसरोवर, मुहाना मंडी, सहित विभिन्न जगह पर अर्घ्य देने के पहले भगवान भास्कर को पहले ही पानी में खड़े होकर पूरव की ओर मुख कर व्रती महिलाएं सूर्य देव का अराधाना किया।

 जैसे ही सूर्य अस्त की लालिमा दिखा तो श्रद्धालुओं में जैसे एक ऊर्जा का संचार हो गया, और सबके चेहरे पर खुशी छा गई। दुसरा अर्ध्य अर्पित किया। व्रती 36 घंटे का निर्जला निराहार उपवास किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि मैथिली, भोजपुरी, मगही एवं वज्जिकागीतों की गुंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और ओजपूर्ण हो गया । सभी ने भगवान सूर्य देव और छठ मईया की महिमा का गुणगान किया, वही बच्चे और युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई ।

 महिला समूह द्वारा गाया गीत :कांच ही बांस के बहिगीया,बहिगीया लचकते जाए । मारबो रे सुगवा धनुषा से आदि गीत गाए । राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष बिहारी ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आए हुए भोजपुरी गायक कलाकार ने छठ माता को अपने छठी मईया के भजनो से रिझाया। गायक ने भोजपुरी, मैथिली, वंज्जिका व मगही भाषा में भजन प्रस्तुत किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत