ग्रीन इंडिया के लिए सतत विकास कथावाचन’ पोस्टर का विमोचन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर : जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पीढ़ीगत संवाद को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. मंजू बाघमार ने ‘पहले युवा सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस’ के लिए विशेष पोस्टर का विमोचन किया। इस कॉन्फ्रेंस का थीम है ‘ग्रीन इंडिया के लिए सतत विकास कथा वाचन’।

 डाॅ. बाघमार ने दादा-दादी, नाना-नानी को ज्ञान, जीवन मूल्य और अनुभवों के ‘जीवित पुस्तकालय’ बताया। उन्होंने कहा, “आज की भागदौड़ और तकनीकी दुनिया में गाँवों की जिंदगी, पारंपरिक पद्धतियाँ और प्रकृति की लय से जुड़ी उनकी सरल लेकिन गूढ़ कहानियाँ युवाओं में पर्यावरण चेतना जगाने की कुंजी हैं।” राजीव टिक्कू, वॉयसेज ऑफ भारत पहल के संयोजक ने कहा कि ऐसे पीढ़ीगत कथावाचन सत्र न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि युवाओं के मन में पर्यावरणीय जिम्मेदारी के बीज भी बोते हैं।

यह युवा सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस 21 जुलाई को कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में राजस्थान के पर्यावरण एवं वन मंत्री संजय शर्मा के कर कमलों द्वारा उद्घाटित की जाएगी। एक दिवसीय सम्मेलन में डाॅ. मंजू बाघमार, प्रसिद्ध जल संरक्षक एवं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं महाविद्यालयों के युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

 कल्याण सिंह कोठारी, सचिव लोक संवाद संस्थान जो इस अभियान का कार्यान्वयन साझीदार है ने बताया कि इस एक वर्षीय पहल में 20 से अधिक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय साझेदार के रूप में जुड़कर युवाओं को पर्यावरण जागरूकता एवं सतत विकास वकालत से जोड़ेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली