संदेश

राजस्थान उर्दू अकादमी शायर शीन काफ निज़ाम को देगी फेलोशिप

चित्र
० आशा पटेल ०  राजस्थान उर्दू  अकादमी के सालाना जलसे में मशहूर लेखक, आलोचक व शायर जनाब शीन काफ निज़ाम साहब (जोधपुर) को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए फैलोशिप दी जायेगी जयपुर । राजस्थान उर्दू अकादमी में आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में अध्यक्ष अकादमी डा. हुसैन रजा खान ने बताया कि मौजूदा अकादमी का गठन राज्य सरकार ने गत वर्ष 22.अगस्त 2022 को किया था । उन्होंने अकादमी द्वारा अब तक आयोजित किये कामों का ब्यौरा दिया और बताया कि अकादमी ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सर सैयद अहमद खान के जन्म दिवस 17 अक्टूबर, के मौके पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया एवं 09 नवम्बर, 2022 को प्रसिद्ध शायर अल्लामा इकबाल के जन्म दिवस के अवसर पर विश्व उर्दू दिवस बनाया गया । जोधपुर व टोंक में अखिल भारतीय मुशायरों का आयोजन किया गया ।  इस वर्ष 21.फ़रवरी को अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया । 24.फ़रवरी को राजस्थान उर्दू अकादमी, जयपुर एवं जवाहर कला केन्द्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नाटक - "जिन लाहौर नी वेख्या ओ जन्मय ही नी" का सफल मंचन रंगायन सभागार, जवाहर कला केन्द्र, जयपु...

ब्राह्मण महासंगम को दाधीच समाज का समर्थन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर  । सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम को दाधीच समाज ने सम्पूर्ण समर्थन दिया। दाधीच समाज के प्रदेशाध्यक्ष पं. राघव दाधीच ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा द्वारा जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग पर ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में रविवार को सी स्कीम जयपुर में महर्षि दधीचि सर्किल पर ब्राह्मणों को उक्त कार्यक्रम में संगठित करने व समागम की तैयारियों को लेकर दाधीच समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा का साफा व माला पहनाकर अभिनन्द किया गया। राघव दाधीच ने बताया कि दाधीच समाज की पूरी सक्रियता रहेगी और इसी बिंदू पर दाधीच समाज ने लिखित में समर्थन ब्राह्मण महासंगम को सौंपा है। इस अवसर पर दाधीच समाज के गणमान्य लोगो ने शिरकत की जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सुंटवाल, महामंत्री गिरधारी दाधीच, जयपुर के अध्यक्ष सुबोध दाधीच, राम दाधीच, मुकेश दाधीच, सुधीश दाधीच,  अखिल भारतीय वर्षीय दाधीच महासभा की महिला प्रकोष्ठ जयपुर की जिलाध्यक्ष मीन...

राजस्थान सरकार 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना करेगी शुरू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के तहत महिलाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 10 अगस्त से योजना के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले में 1 लाख 91 हजार 548 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन दिये जायेंगे। प्रथम चरण में चयनित चिरंजीवी परिवारों की एकल नारी/विधवा महिलाओं, सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9-12 में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक तथा संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं नरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं तथा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं को लाभांवित किया जाएगा। कलक्टर ने बताया कि जयपुर शहर में 6 स्थानों पर तथा 22 ब्लॉक मुख्यालयों पर स्मार्ट फोन वितरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों को शिविर में तिथिवार आमंत्रित करने के लिये लाभार्थियों के पास प्रशासन द्वारा एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाय...

असमानता, जलवायु की चुनौतियों पर कार्य करें सिविल संगठन : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन की प्राचीन और अनूठी परम्परा है, जिसके प्रति जागरूकता लाने का कार्य वृहद स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम-भाव रखते उनके संरक्षण की लोक परम्पराओं से आधुनिक पीढ़ी को जोड़े जाने की जरूरत है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि आर्थिक असमानता, लैंगिक विषमता को दूर करने और सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि मनुष्य एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव रखे। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के उद्देश्य से देश की विकास योजनाओं, नीतियों को आम जन के अनुरूप ढालने में सिविल सोसायटी संगठन महती भूमिका निभा सकते हैं।  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों पर भी ध्यान दिए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सिविल संगठन समूहों को लैंगिक असमानता, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।   राज्यपाल मिश्र आमेर में जी-20 के सहभागी समूह सिविल-20 (सी-20) के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन ...

अग्र महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष राजेन्द्र केडिया का हुआ अभिनंदन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अग्रवाल समाज के अग्र महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए अग्रवाल समाज सेवा समिति जगतपुरा ने गौरांग पैराडाइज में महा कुम्भ के स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र केडिया के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया । महाकुंभ के स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र केडिया का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। हाथोज कालवाड रोड स्थित केडिया मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष और फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी केडिया का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र केडिया ने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से जो प्रस्ताव पारित किए गए थे उनकी जानकारी सरकार तक भिजवा दी गई है और हमें उम्मीद है  कि सरकार शीघ्र ही प्रदेश में श्री अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन भी करेगी। इस भव्य कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सेवा समिति जगतपुरा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अगुवाई में समिति सदस्यों ने केडिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नंद चतुर्वेदी शताब्दी समारोह : आधुनिक हिन्दी कविता में समाजवादी चेतना के प्रथम कवि थे

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर . जयपुर में झालाना इंस्टिट्यूट एरिया स्थित प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में नंद चतुर्वेदी शताब्दी समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें जयपुर के जाने माने लेखक, कवि, बुद्धिजीवी, कुलपति, संपादक, राजनेता और पत्रकार उपस्थित थे । समारोह की अध्यक्षता डॉ हेतु भारद्वाज ने की और अनुराग चतुर्वेदी ने कुशल संचालन किया । आयोजन नंद चतुर्वेदी फाउंडेशन की ओर से किया गया । ओम थानवी, अरुण चतुर्वेदी, हेमंत शेष, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नंद भारद्वाज, राजाराम भादू, कृष्ण कल्पित, फारूक आफ़रीदी, राजेंद्र बोरा, आशा बोथरा ने इस अवसर पर नंद बाबू को आत्मीयता के साथ याद किया ।  सभी का मानना था कि हिन्दी की मुख्यधारा ने नंद चतुर्वेदी की दशकों तक उपेक्षा की लेकिन आने वाले समय में नंद चतुर्वेदी और उनके रचनाकर्म का महत्व बढ़ता जायेगा । अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र ही इस शृंखला के आगामी कार्यक्रम उदयपुर, कोटा, अलवर, दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में भी आयोजित किए जाएंगे । यह एक यादगार समारोह कहा जा सकता है !जिसमे अधिकांश लोगों का नन्द बाबू से वर्षों तक आत्मीय सम्बन्ध रहा . अंत में अरु...

4 अगस्त को होगा ‘बाघोदय’-आरआईसी में जुटेंगे बाघ संरक्षणवादी

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुरः नेशनल टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने और सरिस्का में बाघ विस्थापित करने के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाघों के संरक्षण और संख्या में वृद्धि के नए उपाय खोजने के उद्देश्य के साथ वर्ल्ड वाइल्डर्नेस कांग्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूटीआई) और सरिस्का टाइगर फाउंडेशन (एसटीएफ) की ओर से 4 अगस्त को ‘बाघोदय’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) के मिनी ऑडिटोरियम-2 में होने वाले कार्यक्रम में पर्यावरण व बाघ संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत मशहूर हस्तियां बाघों से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगी। जयपुर में पहली बार ऐसा आयोजन होगा जब बाघ संरक्षण से जुड़ी इतनी विश्वस्तरीय शख्सियत एक मंच साझा करेंगी। बाघोदय में हिस्सा लेने वालों में विश्व के अग्रणी संरक्षणवादी और आइयूसीएन के वाइल्डर्नेस स्पेशलिटी ग्रुप के अध्यक्ष और वर्ल्ड वाइल्डर्नेस कांग्रेस के वैश्विक अध्यक्ष वेंस जी. मार्टिन, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के अध्यक्ष और ताडोबा परियोजना में अपने काम के साथ-साथ महाराष्ट्र को भारत में शीर्ष बाघ राज्य के रूप में स्थापित करन...

सिंधी समाज की सेवा पदविहीन होकर करेंगे : विजय इसरानी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। अपने नवनिर्मित निवास पर हाज़िर स्वरूप साईं साधराम साहिब जी का चरण घुमाने और उनका आशीर्वाद लेने के भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील सिंधी समाज संस्था की घोषणा करते हुए प्रगतिशील सिंधी समाज के मुख्य संयोजक विजय इसरानी ने कहा अब सिंधी समाज की सेवा पदविहीन होकर करेंगे। आगे उन्होंने कहा प्रगतिशील सिंधी समाज एक ऐसी संस्था होगी जिसमें 1 मुख्य संयोजक होंगे बाकी संस्था के सभी कार्यकर्ता संयोजक के रूप में कार्य करेंगे ताकि सभी कार्यकर्ता एक समान होने की भावना को लेकर समाज की सेवा कर सके। एस एस डी धाम के हाज़िर स्वरूप साईं साधराम साहिब के भव्य कार्यक्रम में सभी अतिथियों को साई के दर्शन के साथ साथ मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में मानव मंदिर गुरुकुल से माता जी और अरुण योगी की उपस्तिथि से आए हुए अतिथियों को आशीर्वाद मिला। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रगतिशील सिंधी समाज के मुख्य संयोजक विजय इसरानी ने सांसद शंकर लालवानी, पूर्व राज्य सभा सांसद सुरेश केशवानी, सांसद मीनाक्षी लेखी, शैलेंद्र मोंटी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी, सिंधी समाज...

SuperIsHere कैम्‍पेन ने स्‍मार्ट निवेश वाले सुपर ऐप का अनावरण किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई :  एंजेल वन  ने SuperIsHere कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। यह कैम्‍पेन एआई से पावर्ड है, जो देश के करोड़ों लोगों को उनकी निधि-निर्माण की यात्रा में एंजेल वन सुपर ऐप की मदद से डाटा और टेक्‍नोलॉजी की ताकत का इस्‍तेमाल करने के लिये प्रोत्‍साहित एवं सशक्‍त करना चाहता है। यह कैम्‍पेन सुपर ऐप के अनोखे और बेहद जरूरी फीचर्स जैसे कि गति, सुरक्षा एवं भरोसेमंद अनुभव पर भी रोशनी डालता है। स्‍वीडन के जाने-माने डायरेक्‍टर्स में से एक एंडर्स फोर्समैन के संचालन में SuperIsHere कैम्‍पेन निवेशकों, व्‍यापारियों और इच्‍छुक लोगों को बताता है कि सुपर ऐप प्‍लेटफॉर्म अब निवेश की विविधतापूर्ण यात्रा के लिये उपलब्‍ध है। सुपर ऐप को ग्राहक पर केन्द्रित होकर बनाया गया है और इसी कारण से ब्राण्‍ड पर 1.5 करोड़ भारतीयों का भरोसा है। इंफ्लूएंसर्स के साथ भागीदारियों, सोशल मीडिया पोस्‍ट्स, बिजनेस चैनलों, न्‍यूज चैनलों, गूगल, मेटा विज्ञापनों, ओटीटी, आदि के माध्‍यम से, टेक्‍नोलॉजी से पावर्ड यह कैम्‍पेन बताता है कि जनरेशन जेड और मिलेनियल्‍स निवेश के निजी एवं सरल अनुभव के लिये सुपर ऐप का इस्‍तेम...

सी20 शिखर सम्मेलन में बैठकों के साथ दिल जोड़ने का भी करे काम - राजनाथ सिंह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, जी 20 के ऑफिशियल एंगेजमेंट ग्रुप्स में से एक सिविल 20 के शिखर सम्मेलन में भारत और दुनिया भर से 700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजस्थान सरकार के उद्यम और देवस्थान, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, सी20 की अध्यक्ष माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा), सी20 के कोर कमेटी सदस्य एम, सी20 शेरपा और म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव के विशेष सलाहकार विजय नांबियार और मेक्सिको दूतावास के राजदूत फेडरिको सालास लोटफे सी20 ट्रोइका और उपाध्यक्ष माता अमृतानंदमयी मठ स्वामी अमृतस्वरूपानंद पुरी और सी20 कोर कमेटी सुश्री निवेदिता भिडे संसद सदस्य चंद्र प्रकाश जोशी, विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कॉर्डिनेटर शोम्बी शार्प, सी20 इंडिया के सूस-शेरपा डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, इंडोनेशिया सी20 शेरपा आह मफ़तुचान, राष्ट्रीय परिषद (स्विट्जरलैंड) के सदस्य निकलॉस गुघेर, और जी20 सूस शेरपा अभय ठाकुर शामिल हुए। जयपुर सी20 शिखर  सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सी20 नीति पैक और सी20 विज्ञप्ति जारी करना है दुनिया भर के नागरिक-समाज संग...