ब्राह्मण महासंगम को दाधीच समाज का समर्थन

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर 
। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम को दाधीच समाज ने सम्पूर्ण समर्थन दिया। दाधीच समाज के प्रदेशाध्यक्ष पं. राघव दाधीच ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा द्वारा जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग पर ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में रविवार को सी स्कीम जयपुर में महर्षि दधीचि सर्किल पर ब्राह्मणों को उक्त कार्यक्रम में संगठित करने व समागम की तैयारियों को लेकर दाधीच समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा का साफा व माला पहनाकर अभिनन्द किया गया।

राघव दाधीच ने बताया कि दाधीच समाज की पूरी सक्रियता रहेगी और इसी बिंदू पर दाधीच समाज ने लिखित में समर्थन ब्राह्मण महासंगम को सौंपा है। इस अवसर पर दाधीच समाज के गणमान्य लोगो ने शिरकत की जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सुंटवाल, महामंत्री गिरधारी दाधीच, जयपुर के अध्यक्ष सुबोध दाधीच, राम दाधीच, मुकेश दाधीच, सुधीश दाधीच, 

अखिल भारतीय वर्षीय दाधीच महासभा की महिला प्रकोष्ठ जयपुर की जिलाध्यक्ष मीनू बृजेश व्यास, पवन शर्मा, दीनदयाल शर्मा, पं. सुरेश मिश्रा, गोविन्द पारीक, पं. दिनेश शर्मा, सहित अन्य समाज बंधुओ ने आश्वासन दिया कि वे अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों व समाज को उक्त ब्राह्मण समागम में एकत्रित होकर ब्राह्मणों की एकता का परिचय देगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार