सिंधी समाज की सेवा पदविहीन होकर करेंगे : विजय इसरानी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। अपने नवनिर्मित निवास पर हाज़िर स्वरूप साईं साधराम साहिब जी का चरण घुमाने और उनका आशीर्वाद लेने के भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील सिंधी समाज संस्था की घोषणा करते हुए प्रगतिशील सिंधी समाज के मुख्य संयोजक विजय इसरानी ने कहा अब सिंधी समाज की सेवा पदविहीन होकर करेंगे। आगे उन्होंने कहा प्रगतिशील सिंधी समाज एक ऐसी संस्था होगी जिसमें 1 मुख्य संयोजक होंगे बाकी संस्था के सभी कार्यकर्ता संयोजक के रूप में कार्य करेंगे ताकि सभी कार्यकर्ता एक समान होने की भावना को लेकर समाज की सेवा कर सके।

एस एस डी धाम के हाज़िर स्वरूप साईं साधराम साहिब के भव्य कार्यक्रम में सभी अतिथियों को साई के दर्शन के साथ साथ मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में मानव मंदिर गुरुकुल से माता जी और अरुण योगी की उपस्तिथि से आए हुए अतिथियों को आशीर्वाद मिला। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रगतिशील सिंधी समाज के मुख्य संयोजक विजय इसरानी ने सांसद शंकर लालवानी, पूर्व राज्य सभा सांसद सुरेश केशवानी, सांसद मीनाक्षी लेखी, शैलेंद्र मोंटी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी, सिंधी समाज दिल्ली के महासचिव नरेश बेलानी का भव्य अभिवादन किया गया।

इस कार्यक्रम में सिंधी प्रगति समाज के संस्थापक सदस्यों सहित सिंधी समाज के प्रगतिशील दिग्गज महेश हिंगोरानी,  भीष्म टेकचंदानी,  राजीव चंदीरामानी, अशोक मलकानी, भारत वाटवानी,  जय देव बेलानी, राज ममतानी,  जतिन राजपूत,  श्रीकांत भाटिया,  हरदेव,  शंभू जयसिंघानी, गोपाल देवानी, सुनील जयसिंघानी, इत्यादि सहित 40 से अधिक सिंधी पंचायत के प्रतिनिधि ने उपस्तिथि देकर विजय इसरानी को प्रगतिशील सिंधी समाज बनाने पर उनको बधाई के साथ साथ अपना सहयोग और आशीर्वाद देने को कहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत