नंद चतुर्वेदी शताब्दी समारोह : आधुनिक हिन्दी कविता में समाजवादी चेतना के प्रथम कवि थे

० आशा पटेल ० 
जयपुर . जयपुर में झालाना इंस्टिट्यूट एरिया स्थित प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में नंद चतुर्वेदी शताब्दी समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें जयपुर के जाने माने लेखक, कवि, बुद्धिजीवी, कुलपति, संपादक, राजनेता और पत्रकार उपस्थित थे । समारोह की अध्यक्षता डॉ हेतु भारद्वाज ने की और अनुराग चतुर्वेदी ने कुशल संचालन किया । आयोजन नंद चतुर्वेदी फाउंडेशन की ओर से किया गया । ओम थानवी, अरुण चतुर्वेदी, हेमंत शेष, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नंद भारद्वाज, राजाराम भादू, कृष्ण कल्पित, फारूक आफ़रीदी, राजेंद्र बोरा, आशा बोथरा ने इस अवसर पर नंद बाबू को आत्मीयता के साथ याद किया । 
सभी का मानना था कि हिन्दी की मुख्यधारा ने नंद चतुर्वेदी की दशकों तक उपेक्षा की लेकिन आने वाले समय में नंद चतुर्वेदी और उनके रचनाकर्म का महत्व बढ़ता जायेगा । अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र ही इस शृंखला के आगामी कार्यक्रम उदयपुर, कोटा, अलवर, दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में भी आयोजित किए जाएंगे । यह एक यादगार समारोह कहा जा सकता है !जिसमे अधिकांश लोगों का नन्द बाबू से वर्षों तक आत्मीय सम्बन्ध रहा . अंत में अरुण चतुर्वेदी ने आगंतुकों का आभार जताया .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड