अग्र महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष राजेन्द्र केडिया का हुआ अभिनंदन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अग्रवाल समाज के अग्र महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए अग्रवाल समाज सेवा समिति जगतपुरा ने गौरांग पैराडाइज में महा कुम्भ के स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र केडिया के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया । महाकुंभ के स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र केडिया का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।

हाथोज कालवाड रोड स्थित केडिया मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष और फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी केडिया का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र केडिया ने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से जो प्रस्ताव पारित किए गए थे उनकी जानकारी सरकार तक भिजवा दी गई है और हमें उम्मीद है 

कि सरकार शीघ्र ही प्रदेश में श्री अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन भी करेगी। इस भव्य कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सेवा समिति जगतपुरा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अगुवाई में समिति सदस्यों ने केडिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली