संदेश
सरस घी,जनवरी में मंदिरों में हुई घी की रिकॉर्ड बिक्री
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जयपुर के आराध्य गोविन्द देव जी हों, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ या फिर बीकानेर का करणी माता देशनोक मंदिर, राज्य के सभी प्रमुख मन्दिरों से अब आरसीडीएफ के प्रतिष्ठित सरस ब्रांड के घी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान को-ऑपरटिव डेयरी फैडरेशन से सम्बद्ध व जिला दुग्ध संघों द्वारा मंदिरों को उनकी माँग के अनुरूप वितरक दर पर शुद्ध और ताजा सरस घी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि भक्तजनों को पूजा अर्चना और भोग प्रसाद वितरण के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त घी उपलब्ध हो सके। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य की समृद्ध धार्मिक परंपराओं में उच्च गुणवत्ता वाले घी का विशेष महत्व है। आरसीडीएफ द्वारा पिछले काफी समय से ये प्रयास किये जा रहे थे कि वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर राज्य के मंदिरों में पूजा अर्चना और प्रसाद के लिये राज्य की सहकारी डेयरियों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त सरस घी के उपयोग को बढावा दिया जाए। आरसीडीएफ की केन्द्रीय गुण नियन्त्रण प्रयोगशाला सहित राज्यभर की सभी सहकारी डेयरियों द्वारा यह प्रयास कि...
बॉब ने अर्जुन विजेता प्रणव सूरमा को खेल उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मुंबई | बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने बैंक के अधिकारी और वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रणव सूरमा को सम्मानित किया । सूरमा ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 में पुरुषों की F51 क्लब थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता। पैरा एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और देश को गौरव दिलाने के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा, "प्रणव की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ उनके अथक समर्पण और दृढ़-निश्चय का परिणाम हैं और एक संगठन के रूप में हम उनके साथ खड़े हैं क्योंकि वे अपनी उपलब्धियों से लगातार देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। हम अपने खेल कोटे का उपयोग करते हुए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए संस्थान के स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। हम एक ऐसी संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो प्रणव जैसी खेल प्रतिभाओं को निखारती है और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ...
एकल अभिनय प्रतियोगिता के विजेताओं को NSD निदेशक चितरंजन त्रिपाठी और अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सम्मानित किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के भारत रंग महोत्सव 2025 में लोकरंगम' खंड में हुडको के सहयोग से, 'प्रतिशोध' का मंचन कान्हा ललित कला केंद्र, के.सी.ई. सोसाइटी, जलगांव द्वारा किया गया। महाभारत पर आधारित इस नाटक को वैभव पुंडलिक मवाले ने लिखा और निर्देशित किया। यह महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र का एक लोक नृत्य है जिसे ‘भवानी नृत्य’ कहा जाता है। इस नृत्य में कलाकार अपने चेहरे पर सिंदूर लगाते हैं और मोर पंखों का मुकुट पहनते हैं। यह नाटक अंबा के भीष्म के प्रति प्रतिशोध की यात्रा को दर्शाता है। शाल्व नरेश और भीष्म, दोनों द्वारा अस्वीकार की गई अंबा प्रतिशोध की शपथ लेती है और शिखंडी के रूप में पुनर्जन्म लेती है। पुरुष रूप में पली-बढ़ी शिखंडी महाभारत युद्ध के दसवें दिन भीष्म का सामना करती है। जब भीष्म शिखंडी को अंबा के रूप में पहचानते हैं, तो वे अपने हथियार नीचे कर देते हैं, जिससे अर्जुन को उन पर वार करने का अवसर मिलता है और अंबा का बहुप्रतीक्षित प्रतिशोध पूरा होता है। एनएसडी वाराणसी केंद्र के छात्रों ने संस्कृत नाटक ‘उत्तर रामचरित का मंचन किया, जिसे भवभूति ने लिखा ...
मतदान केंद्र तक वोटरों को पहुँचाने के लिए रैपिडो की फ्री राईड्स
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली , रैपिडो ने दिल्लीवासियों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपना वोट डालना आसान बना दिया है। अपने ‘‘सवारी जिम्मेदारी की’’ अभियान के तहत, रैपिडो द्वारा वोटरों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सभी बाईक टैक्सी राईड्स पर 100 प्रतिशत डिस्काउंट (40 रुपये तक) दिया जा रहा है। 5 फरवरी को दिल्लीवासी कूपन कोड “VOTENOW” की मदद से इस ऑफर का लाभ ले सकेंगे। यह कूपन कोड अधिकतम दो बाईक टैक्सी राईड्स के लिए लागू होगा। यह अभियान दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय के साथ साझेदारी में लागू किया गया है। इससे सभी मतदान केंद्रों के लिए परिवहन का किफायती और सुगम विकल्प उपलब्ध कराने की रैपिडो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। आवागमन की चुनौतियों को दूर करके रैपिडो का उद्देश्य वोट प्रतिशत बढ़ाना और सभी नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने में समर्थ बनाना है। पवन गुंटूपल्ली, को-फाउंडर, रैपिडो ने कहा, ‘‘एक खुशहाल लोकतंत्र के लिए वोटरों को मतदान केंद्रों तक आसान पहुँच प्रदान करना आवश्यक है। रैपिडो में हम मोबिलिटी द्वारा नागरिकों को सशक्त बनाने में यकीन रखते हैं। यह अभियान चुनाव...
विश्व कैंसर दिवस : एक्शन कैंसर हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली-कैंसर बहुत ही घातक बीमारी है पर इसके इलाज में काफी प्रगति हुई है। इसी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। भारत में कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने 2025 में भारत में कैंसर के मामलों में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। विश्व कैंसर दिवस 2025 के अवसर पर एक्शन कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक्शन कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. संजीव गुप्ता- मेडिकल डायरेक्टर, डॉ श्रुति भाटिया- प्रिंसिपल कंसलटेंट गायनी ऑंकोलॉजी व डॉ. मनोज कुमार शर्मा- डायरेक्टर रेडिएशन ऑंकोलॉजी, डॉ. समित पुरोहित- डायरेक्टर, मेडिकल ऑंकोलॉजी और डॉ. जेबी शर्मा- डायरेक्टर मेडिकल ऑंकोलॉजी सहित कई कैंसर विशेषज्ञ शामिल हुए और विभिन्न तकनीकी मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। इस मौके पर एक्शन कैंसर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि कैंसर के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर बहुत ही सतर्क रहन...
ऑल राज.विवि पेन्शनर्स महासंघ लामबंद सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | ऑल राजस्थान विश्वविद्यालय पेन्शनर्स महासंघ के नेतृत्व में जयपुर के पिंक सिटी पैलेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें महासंघ के अध्यक्ष प्रो.एच.एस.शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की पेन्शनर्स सोसाइटी के अध्यक्ष एवं महासंघ के उपाध्यक्ष प्रो. रामनिवास शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेन्शन भुगतान का उत्तरदायित्व राज्य सरकार तुरंत ले| क्योंकि राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में 1990 में राज्य सरकार के आदेश से ही पेन्शन लागू की गयी थी, जिसे सभी विश्वविद्यालयों ने अपनी सक्षम बॉडीज़ से पारित कर लागू कर दिया था। साथ ही यह कहा गया था कि विश्वविद्यालय अपने स्तर पर पेन्शन का प्रबंधन करेंगे। सभी विश्वविद्यालय अपने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेन्शन का भुगतान येनकेन प्रकारेण करते रहे परन्तु अब सभी की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि किसी भी प्रकार से पेन्शन का भुगतान नहीं कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की आर्थिक...
Jaipur : 16वीं एयू जयपुर मैराथन में पर्यावरण,रक्तदान,शिक्षा व सामाजिक जा...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ताज एन्क्लेव में शाहीन ग्रुप के सहयोग से मस्जिद स्टडी सेंटर का उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली / शाहीन ग्रुप के सहयोग से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ताज एन्क्लेव में मस्जिद स्टडी सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शाहीन अकादमी दिल्ली के निदेशक फैसल फलाही ने बताया कि इस वक़्त शाहीन ग्रुप के संस्थानों में लगभग 35 हज़ार छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें आम शिक्षा के साथ साथ मेडिकल नीट और इंजीनियरिंग की शिक्षा का भी बंदोबस्त है। इस सेंटर का मक़सद भी यही है। इस मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज़ अहमद ने अपने बयान में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरणा को अहम क़रार दिया और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम ग़रीबी में शिक्षा हासिल करने वालों के लिए एक मिसाल हैं। आज के माहौल में डॉ अब्दुल क़दीर की इन कोशिशों की बहुत ज़रूरत है। इस मौके पर जहाँ मुफ़्ती आदिल जमाल नदवी ने दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम प्राप्त करने को ज़रूरी क़रार दिया तो वहीं मौलाना आज़ाद फाउंडेशन के पूर्व सचिव रिज़वान उर रहमान ने स्कूल की तालीम बीच में ही छोड़ चुके बच्चों को दोबारा तालीम में वापस लाने के लिए कॉउंसलिंग को ज़रूरी बताया। ऑल इंडिया एडुकेशनल...
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट-राजू मंगोड़ीवाला
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट राजू मंगोड़ीवाला ने लोकहित की भावना और विकासात्मक सोच से प्रेरित इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार प्रकट किया और कहा कि यह विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है जिसमें हर वर्ग विशेषकर निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिये आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायेगा।मंगोड़ीवाला ने बताया कि ₹50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बजट इतिहास के क्रान्तिकारी निर्णय टेक्स स्लेब को 12 लाख तक आयकर मुक्त करना मध्यम व प्रगतिशील व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि का कारक बनेगा । बजट में 'अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना : 'भारत ट्रेड नेट' की स्थापना से व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा। ऋण तक पहुंच में सुधार करने के लिए, क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाने का लक्ष्य,सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक, जिससे अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्...