सरस घी,जनवरी में मंदिरों में हुई घी की रिकॉर्ड बिक्री

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर के आराध्य गोविन्द देव जी हों, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ या फिर बीकानेर का करणी माता देशनोक मंदिर, राज्य के सभी प्रमुख मन्दिरों से अब आरसीडीएफ के प्रतिष्ठित सरस ब्रांड के घी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान को-ऑपरटिव डेयरी फैडरेशन से सम्बद्ध व जिला दुग्ध संघों द्वारा मंदिरों को उनकी माँग के अनुरूप वितरक दर पर शुद्ध और ताजा सरस घी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि भक्तजनों को पूजा अर्चना और भोग प्रसाद वितरण के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त घी उपलब्ध हो सके।
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य की समृद्ध धार्मिक परंपराओं में उच्च गुणवत्ता वाले घी का विशेष महत्व है। आरसीडीएफ द्वारा पिछले काफी समय से ये प्रयास किये जा रहे थे कि वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर राज्य के मंदिरों में पूजा अर्चना और प्रसाद के लिये राज्य की सहकारी डेयरियों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त सरस घी के उपयोग को बढावा दिया जाए। आरसीडीएफ की केन्द्रीय गुण नियन्त्रण प्रयोगशाला सहित राज्यभर की सभी सहकारी डेयरियों द्वारा यह प्रयास किये गये कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाये और मंदिरों में उच्च गुणवत्तायुक्त घी की सप्लाई की जावे।

 उन्होंने बताया कि आरसीडीएफ की इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। आरसीडीएफ के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थान सरस घी को प्राथमिकता दे रहे हैं। धार्मिक स्थलों से बढ़ती माँग इस बात की पुष्टि करती है कि सरस घी अपने विशिष्ट स्वाद, सुगंध और शुद्धता के लिए न केवल घरों में बल्कि धार्मिक संस्थानों में भी विश्वसनीय बन गया है। उन्होंने बताया कि आरसीडीएफ के सरस ब्रांड के घी के पैक्स पर क्यू आर कोड से आम उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ा है और अब वे स्वयं सरस घी के पैक की सभी डिटेल्स जांच सकते हैं। राज्य में सरस घी के विपणन में पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 पिछले वर्ष माह अप्रेल से जनवरी के दौरान 18723 टन घी की बिक्री हुई थी जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह बिक्री 22599 टन तक पहुॅच गई है। इसी प्रकार माह जनवरी, 2025 में राज्यभर में 3843 टन की बिक्री हुई है जो कि किसी माह में अब तक का सर्वाधिक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में आरसीडीएफ एवं सम्बद्व जिला दुग्ध संघों द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक वित्तीय लाभ भी अर्जित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा