संदेश

भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य के सम्मान में कांग्रेस ने जय हिन्द यात्रा निकाली

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । देश में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर के तहत् कार्यवाही करते हुये दोषी आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। भारतीय सेना के इस पराक्रम व शौर्य के सम्मान में तथा देश के सशस्त्र बलों के मनोबल के उत्साहवर्धन हेतु  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर से शहीद स्मारक तक जय हिन्द यात्रा निकाली गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, निगम/बोर्डों के पूर्व अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, अग्रिम संगठनोंं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारतीय नागरिकों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हमला कर निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का कुत्सित कृत्य करने वाले आतंकवादियों के विरूद्ध भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सफलतापूर्वक आतंकवादियों एवं उनके ठिकाने ध्वस्त किये गये। भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तथा देश की सेना का मनोब...

दी डॉक्टर एसोसिएशन अंबेडकर नगर ने एसएचओ का किया स्वागत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। दी डॉक्टर एसोसिएशन अंबेडकर नगर की ओर से प्रजापति हाउस, मदनगीर डीडीए फ्लैट में एक कार्यक्रम का आयोजन कर दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ एसएचओ रामपाल यादव का स्वागत किया गया। डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि अंबेडकर नगर के थाना प्रभारी रामपाल यादव ने अपराध एवं नशीले पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाकर एक ऐतिहासिक काम किया है। अंबेडकर नगर क्षेत्र में अपराध एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना एक टेढ़ी खीर थी,  परंतु एसएचओ रामपाल यादव की दृढ़ इच्छा शक्ति ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से संतोषजनक है। डॉक्टरो ने कहा कि यादव से अन्य पुलिस अधिकारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अंबेडकर नगर जैसे क्षेत्र से अपराध और नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने की स्थिति पैदा कर दी है।  एक सर्वश्रेष्ठ एसएचओ के रूप में दिल्ली में उनकी पहचान बनी है, और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर प्रतिष्ठालब्ध डॉक्टरों की एक पूरी टीम ने यादव का स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर प्रदीप खरबंदा, डॉक्टर जेपी शर्म...

स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एनालिसिस प्रोग्राम लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने अपने नए B.Com फाइनेंशियल एनालिसिस प्रोग्राम की शुरुआत की, जिसमें चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति रही। इस प्रोग्राम में उन्नत वित्तीय पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे में शामिल करने की संयुक्त योजनाएं प्रस्तुत की गईं, ताकि छात्रों को वैश्विक वित्त क्षेत्र में सफल करियर के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए जा सकें। इस अवसर पर MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स की डीन, डॉ. अंजलि साने ने कहा, "B.Com फाइनेंशियल एनालिसिस प्रोग्राम के सफल लॉन्च के साथ हमें निवेश उद्योग में उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श का अवसर मिला। हमारा ध्यान ऐसा पाठ्यक्रम विकसित करने पर है जो वैश्विक उद्योग मानकों के अनुरूप हो और छात्रों को वित्तीय क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करे। हमें विश्वास है कि यह प्रोग्राम उन्हें उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत से ही उद्योग के लिए तैयार बनाएगा।” इस अवसर पर CFA इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर (ग्लोबल पार्टनरशिप्स एंड क्लाइंट सॉल्यूशंस) पॉल मूडी ने क...

जेकेके में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का शुभारम्भ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। इस तरह के मेलों का आयोजन संभाग और जिला स्तर पर भी होना चाहिए। ऐसे आयोजनों से सहकारी संस्थाओं द्वारा तैयार उत्पादों को उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि हम सब सहकारिता के ध्येय वाक्य ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ को आत्मसात कर सहकारी सेक्टर को मजबूत करें ताकि देश के हर नागरिक को इसका लाभ मिले। सहकारिता मंत्री ने जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का दीप प्रज्ज्वलन कर तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वदेशी की भावना को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। इससे पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव ने मेले में लगी स्टॉल्स का अवलोकन कर देश-प्रदेश की सहकारी समितियों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए मसालों एवं अन्य उत्पादों की जानकारी ली।  उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभ...

Video : REC का Profit वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,713 करोड़ रहा

चित्र

नया स्मार्ट पिंजरा मवेशियों के परिवहन को आसान बना सकता है

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नासिक :  शोधकर्ताओं ने एक नया, स्‍मार्ट, मॉड्यूलर और लचीला मवेशी पिंजरा बनाया है। इसे विभिन्न वाहनों में फिट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक रैंप है जो दरवाजे का भी काम करता है। यह पिंजरा गांवों में मवेशियों के परिवहन को आसान बनाने में मदद कर सकता है। विशेष रूप से कृषि से संबंधित मवेशियों को मवेशी बाजार तक ले जाने में यह अधिक कारगर हो सकता है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां मवेशी किसानों के लिए महत्वपूर्ण साथी हैं, वहां एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्रा न केवल लोगों के लिए, बल्कि जानवरों के लिए भी अक्सर खतरनाक हो सकती है। परंपरागत रूप से, मवेशियों को खुले या खराब तरीके से फिट किए गए माल वाहक ट्रकों में ले जाया जाता है, जिनमें उचित लोडिंग तंत्र नहीं होता है। इससे उन्हें बहुत अधिक तनाव, चोट और यहां तक ​​कि जानलेवा दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ये पुरानी प्रथाएं किसानों और ट्रांसपोर्टरों के लिए लॉजिस्टिक संबंधी परेशानी भी पैदा करती हैं। साथ ही ये सभी बुनियादी पशु कल्याण मानदंडों का उल्लंघन भी करती हैं। महाराष्ट्र के नासिक...

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपने तीसरे प्रॉडक्शन हॉउस का निर्माण प्रारंभ किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  श्रीसिटी, आंध्र प्रदेश, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआईएल) ने श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में अपने नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर नारा लोकेश, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस, रियल टाईम गवर्नेंस और ह्यूमन रिसोर्सेज़ डेवलपमेंट मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार मौजूद थे। यह नया संयंत्र साल 2026 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। श्री सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह नया विनिर्माण संयंत्र एलजीईआईएल की उत्पादन क्षमता तो बढ़ाएगा ही और साथ ही क्षेत्र में स्थानीय रोजगार भी प्रदान करेगा।  यह नया संयंत्र भारत में एलजी का तीसरा संयंत्र है। अन्य दो संयंत्र ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश और पुणे, महाराष्ट्र में स्थित हैं। यह निवेश एलजी की ग्लोबल सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है। एलजीईआईएल को यह नया संयंत्र स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री सिटी में 247 एकड़ की जमीन दी है। इस संयंत्र से लगभग 1495 प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा। एलजीईआईएल द्वारा इस संयंत्र के...

REC का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,713 करोड़ रहा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए लेखापरीक्षित एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: Q4 FY25 बनाम Q4 FY24 (स्टैंडअलोन) - संवितरण: ₹45,538 करोड़ बनाम ₹39,374 करोड़, 16% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज आय : ₹5,876 करोड़ बनाम ₹4,263 करोड़, 38% की वृद्धि - शुद्ध लाभ: ₹4,236 करोड़ बनाम ₹4,016 करोड़, 5% की वृद्धि - कुल आय: ₹15,174 करोड़ बनाम ₹12,263 करोड़, 24% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.64% बनाम 3.60%, 4 बीपीएस की वृद्धिपरिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: 12M FY25 बनाम 12M FY24 (स्टैंडअलोन) - संवितरण: ₹1,91,185 करोड़ बनाम ₹1,61,462 करोड़, 18% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज आय: ₹19,878 करोड़ बनाम ₹15,685 करोड़, 27% की वृद्धि - शुद्ध लाभ: ₹15,713 करोड़ बनाम ₹14,019 करोड़, 12% की वृद्धि- कुल आय: ₹55,980 करोड़ बनाम ₹47,214 करोड़, 19% की वृद्धि- शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.63% बनाम 3.57%, 6 बीपीएस की वृद्धि  सभी क्षेत्रों में वृद्धि, ऋण परिसंपत्तियों पर ब्याज ...

राजस्थान में 82 तरह के खनिजों में सोना-चांदी से लेकर मेसेनरी स्टोन तक उपलब्ध : टी.रविकान्त

चित्र
0 आशा पटेल 0  जयपुर। प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने कहा है कि आर्कियन, टर्शियरी, मेसोजोइक, अरावली युग सहित अरबों वर्षों की भूविज्ञानिक विरासत के चलते देश का प्रमुख खनिज संपदायुक्त प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन, वैज्ञानिक तरीके से जीरो लॉस तकनीक से खनन और विरासत संरक्षण व संवर्द्धन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीसा-जस्ता, सोना-चांदी, कॉपर-आयरन ओरे, लाइमस्टोन के साथ ही 82 तरह के खनिज चिन्हित किये जा चुके है और इनमें से 57 खनिजों का प्रमुखता से खनन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में माइनिंग सेक्टर का एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की बजटीय घोषणा के क्रियान्वयन में जयपुर में माइनिंग सेक्टर के एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना करेगी जिसमें राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक खनिज संपदा की विकास यात्रा और नमूनों को भी वैज्ञानिक ढंग से संकलित और प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश में रेयर अर्थ एलिमेंट सहित सामरिक और आज की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण खनिज मिले हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन ह...

राजस्थान : कांग्रेस कल तिरंगा यात्रा निकालेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य के सम्मान तथा देश के सशस्त्र बलों के मनोबल के उत्साहवर्द्धन हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों के विरूद्ध सेना द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर के तहत् कार्यवाही की गई है।  भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों द्वारा देश के दुश्मनों के विरूद्ध प्रदर्शित पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में तथा सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 09 मई को अपरान्ह 4.00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर से शहीद स्मारक तक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।