दी डॉक्टर एसोसिएशन अंबेडकर नगर ने एसएचओ का किया स्वागत

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। दी डॉक्टर एसोसिएशन अंबेडकर नगर की ओर से प्रजापति हाउस, मदनगीर डीडीए फ्लैट में एक कार्यक्रम का आयोजन कर दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ एसएचओ रामपाल यादव का स्वागत किया गया। डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि अंबेडकर नगर के थाना प्रभारी रामपाल यादव ने अपराध एवं नशीले पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाकर एक ऐतिहासिक काम किया है। अंबेडकर नगर क्षेत्र में अपराध एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना एक टेढ़ी खीर थी, 

परंतु एसएचओ रामपाल यादव की दृढ़ इच्छा शक्ति ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से संतोषजनक है। डॉक्टरो ने कहा कि यादव से अन्य पुलिस अधिकारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अंबेडकर नगर जैसे क्षेत्र से अपराध और नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने की स्थिति पैदा कर दी है।

 एक सर्वश्रेष्ठ एसएचओ के रूप में दिल्ली में उनकी पहचान बनी है, और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर प्रतिष्ठालब्ध डॉक्टरों की एक पूरी टीम ने यादव का स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर प्रदीप खरबंदा, डॉक्टर जेपी शर्मा, डॉक्टर सुरेश अरोड़ा, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर आशीष अरोड़ा, डॉक्टर राजेश अरोड़ा, डॉक्टर नरेश छावनिया, डॉक्टर आर एस मिरगन, डॉक्टर बिलाल, डॉक्टर पी मखीजा, डॉक्टर रजनीश, डॉक्टर खुर्शीद, डॉक्टर मोहम्मद कासिम, डॉक्टर अब्दुल मजीद, डॉक्टर इस्माइल, डॉक्टर शरीक, डॉक्टर शोएब के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड