संदेश

पुलिस बल की मौजूदगी में डाबड़ी क़ब्रिस्तान में जनाज़ा दफ़न

चित्र
जज देवेंद्र कुमार जांगला ने कुछ घंटे पहले दिए अपने स्टे के बावजूद वक़्फ़ कमेटी के विशेष अनुरोध पर सुनवाई करके इंसानियत के लिए दफ़न की इजाज़त दी। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी इलाके के सैंकड़ों साल पुराने वक़्फ़ क़ब्रिस्तान में आख़िरकार लम्बी क़ानूनी लड़ाई के बाद अवाम को शव दफ़न करने में कामयाबी मिल ही गयी। ० संवाददाता द्वारा ०  नयी सिल्ली : क़ब्रिस्तान वेलफेयर एसोसिएशन डाबड़ी को दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड द्वारा डाबड़ी के खसरा नबंर 27/19 पर 100 साल से भी ज़्यादा पुराने मुस्लिम वक़्फ़ क़ब्रिस्तान के इंतज़ाम के लिए अधिकृत किया हुआ है। जिसपर अगले हिस्से में 800 मीटर में दफन होता रहा। परंतु आसपास की आबादी ज़्यादा होने की वजह से क़ब्रिस्तान का अगला हिस्सा भर चुका था, जब इस क़ब्रिस्तान के पिछले 4000 मीटर के बड़े हिस्से में दफ़न की कोशिश की गई तो कुछ स्थानीय असमाजिक तत्वों ने दबंगो के साथ मिलकर रोकथाम करने की कोशिश की और मिलते जुलते नाम की एक अवैध कमेटी  (जिसके पास किसी भी प्रकार का मालिकाना या क़ब्रिस्तान प्रबंधन का कोई हक़ या दरतावेज़ मौजूद नहीं था।) किसी अन्य पते से रजिस्टर्ड करके 2019 में वक़्फ़ कमेटी पर मुक़दमा ...

लंदन स्कूल ऑफ बार्बरिंग ने यू एकेडमी के साथ कोलकाता में एक ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : यूनाइटेड किंगडम की प्रोफेशनल बार्बरिंग और हेयरड्रेसिंग प्रशिक्षण संस्था, लंदन स्कूल ऑफ बार्बरिंग (एलएसबी) ने यू एकेडमी के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसके अंतर्गत कोलकाता में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। यह नया केंद्र रेडियंट पार्क, बेनियापुकुर, कोलकाता पर स्थित है। यह सहयोग भारत में विश्व स्तरीय ग्रूमिंग शिक्षा लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह साझेदारी बार्बरिंग और हेयरड्रेसिंग दोनों क्षेत्रों में मानकों को ऊंचा उठाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें भारतीय विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा संचालित, व्यावहारिक प्रशिक्षण और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त योग्यताओं तक पहुंच प्रदान की जाएगी। लंदन स्कूल ऑफ बार्बरिंग को गर्व है कि वह आरक्यूएफ लेवल 2 और 3 हेयरड्रेसिंग और बार्बरिंग प्रोग्राम में योगदान दे रहा है, जहां एलएसबी के शिक्षक यू एकेडमी में ही इन-हाउस इमर्सिव और हैंड्स-ऑन सेशन्स लेंगे। माइकल कोंटोस, क्रिएटिव डायरेक्टर, लंदन स्कूल ऑफ बार्बरिंग ने कहा, "हम केवल स्टाइल सिखाने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि ...

हाथ दूरी से मिलाना

चित्र
० मुहम्मद नासिर ०  याद आती बारहा वो जिंदगी जिस मे सच्चा हर कोई इंसान था ना कोई धोका था दिल में ना कोई हीजान था। रिश्ते दारी सीधी साधी प्यार की मोहताज थी चाहतों की दुनिया दारी रूहों की सरताज थी। ऐसे भी थे लोग जिन को फिक्र हर इंसान की थी। दुख मे देना साथ सब का उनकी ये पहचान थी। कोई अपना ना पराया ऐसा सब का साथ था गम खुशी मे साथ देता ऐसा सब का हाथ था। रंग ओ मजहब और नसल का कोई भी चक्कर ना था। प्यार की डोरी में बंध कर लोटता अक्सर नहीं था। अब हवा कैसी चली है ? खिलती कोई ना कली है। प्यार एक धोका बना है। अब ज़माने ने सुना है। कहता है कोई दीवाना " हाथ दूरी से मिलाना"

डाबड़ी कब्रिस्तान,मुस्लिम समाज को मिली जीत / वकील रईस अहमद का किया आभार

चित्र
 ० ARIF JAMAL ०  नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी क्षेत्र में स्थित एक मुस्लिम कब्रिस्तान में अवैध कब्जे को लेकर सालों से मुस्लिम समाज संघर्ष कर रहा था। मुस्लिम समाज के किसी सगे संबंधियों की मौत होने पर इस कब्रिस्तान पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने और किसी की मौत होने पर इस कब्रिस्तान में दफन न करने देने के कारण मुस्लिम समाज कई तरह की परेशानी से जूझ रहा था। इस कब्रिस्तान से अवैध कब्जे को हटाने और यहां मुस्लिम समाज के लोगों को कानूनी तौर पर जीत मिली और अब मुस्लिम समाज के किसी भी सगे संबंधियों की मौत होने पर अब इस डाबड़ी कब्रिस्तान में दफना सकेंगे।   इस कानूनी कार्रवाई और लड़ाई में जीत के लिए मशहूर टीवी डिबेट पैनिलिस्ट और वरिष्ठ वकील रईस अहमद की बड़ी भूमिका रही है, कब्रिस्तान वेलफेयर एसोसिएशन डाबड़ी के अहमद, हाजी इक़बाल - सदर क़ब्रिस्तान कमेटी, अहमद प्रधान नायब सदर,  अज़ीज़ुर्रहमान जनरल सैक्रेटरी ,पत्रकार इरफ़ान राही सहित मुस्लिम समाज के समाजसेवी ,बुद्धिजीवी वर्ग,नेता तथा लोगों ने  अपनी इस कानूनी जीत के लिए मुस्लिम समाज ने वकील रईस अहमद का आभार व्यक्त किया...

West Delhi Dabari Kabristan : डाबड़ी कब्रिस्तान पहुंची पुलिस,दफनाने पर वि...

चित्र

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता चुनाव में आइना दिखा देगी : ...

चित्र

Haat on Wheels हथकरघा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आजीविका में महत्वपूर्ण योग...

चित्र

हथकरघा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लाखों बुनकरों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देता है : गिरिराज सिंह

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, वस्त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) के सहयोग से जनपथ स्थित हथकरघा हाट में एक हथकरघा प्रदर्शनी और "हाट ऑन व्हील्स" मोबाइल रिटेल पहल के शुभारंभ के साथ 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। इस वर्ष का आयोजन "मेरा हथकरघा, मेरा गौरव; मेरा उत्पाद, मेरा गौरव" पर केंद्रित है और इसमें देश भर से 116 विशिष्ट बुनाई प्रदर्शित की गई हैं, जो देश की समृद्ध और विविध वस्त्र विरासत को उजागर करती हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया, जिन्होंने भारत की पारंपरिक बुनाई प्रथाओं के प्रचार और संरक्षण के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।  गिरिराज सिंह ने कहा, "हथकरघा न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश भर के लाखों बुनकरों की आजीविका में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। सरकार कारीगरों को सहयोग देकर, बाज़ार पहुँच बढ़ाकर और सतत आर्थिक विकास को गति देकर हथकरघा क्षेत्र को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत कर रही है।  'हाट ऑन व्हील्स' पहल बुनकरों और उपभोक...

NSUI Protest सरकार को छात्र संघ के चुनाव कराने ही होंगें : सचिन पायलट

चित्र
० आशा पटेल ० जयपुर के शहीद स्मारक पर NSUI ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एक विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, विधायक ललित यादव, मुकेश भाकर, अभिमन्यु पूनिया, मनीष यादव, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन और हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान सचिन पायलट भी पानी की बौछारों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि NSUI के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया । सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है । हार या जीत बाद में तय होती है । लेकिन नौजवानों को चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जो छात्र संघ...

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी

चित्र
० संवाददाता द्वारा  जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार प्रकट किया तथा पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश भर में कार्य करने का विश्वास दिलाया तथा बेगू विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष मंडल मंडल अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेन्द्र बिधूड़ी के नेतृत्व में,  पाली के कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के नेतृत्व में तथा राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे दामोदर गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिले और उन्हें 5 वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को तत्परता से करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में जो शक्तियां शासन कर रही है वो लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती हैं और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की ...