कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी

० संवाददाता द्वारा 
जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार प्रकट किया तथा पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश भर में कार्य करने का विश्वास दिलाया तथा बेगू विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष मंडल मंडल अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेन्द्र बिधूड़ी के नेतृत्व में, 

पाली के कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के नेतृत्व में तथा राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे दामोदर गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिले और उन्हें 5 वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को तत्परता से करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में जो शक्तियां शासन कर रही है वो लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती हैं और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती देश में लोकतंत्र, प्रजातंत्र और संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए आवश्यक है इसलिए कांग्रेस के प्रत्येक 

कार्यकर्ता को आमजन के बीच जाकर उनके सुख-दुख में भागीदारी निभानी होगी तथा भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कृत्यों को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के कार्यकरता कमर कस कर पार्टी की विचारधारा को आम जन के बीच ले जाने काम करे और प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए तन मन से कमर कस कर जुट जाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड