संदेश

कांग्रेस का संकल्प सिस्टम में मजबूती के साथ जनता की सेवा करेंगे

चित्र
० पूजा शर्मा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में राजस्थान में कांग्रेस के जिला प्रमुखों एवं जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया तथा सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना भी बैठक में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि वह स्वयं पंचायती राज संस्थाओं से चुनकर राजनीति में आए थे और पंचायती राज जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए आज विधायक, मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का कार्य किया है, कांग्रेस ने तो संगठन में भी पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को स्थान देने का कार्य किया है। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक में जिला परिषदों के सदस्य स्थाई रूप से आमंत्रित होंगे और इस निर्णय को राजस्थान में निष्पादित किया जा चुका है, यह निर्देश है कि सभी जिल कांग्रेस कमेटियों की...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज

चित्र
० पूजा शर्मा ०  जयपुर। राजस्थान में लगातार बिगड़ते पर्यावरण संतुलन अरावली पर्वतमाला के क्षरण, अवैध खनन, घटते भू-जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित ‘‘पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज किया गया। तत्पश्चात् केन्द्र सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 100 मीटर से नीचे वाले अरावली पर्वतमाला के सभी पर्वतों के खनन के संबंध में लिए गए निर्णय से राजस्थान प्रदेश को संरक्षण देने वाली अरावली पर्वतमाला तथा इन्हीं पर्वतों पर विभिन्न स्थानों पर विराजमान आस्था स्थलों को समाप्त करने का जो षडय़ंत्र केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को खनन की छूट देकर तिजौरियाँ भरने का कार्य किया जा रहा है,  उसके खिलाफ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी हुई है और भाजपा सरकारों के इन निर्णयों का पूरजोर विरोध किया ज...

इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो भारत सिग्नेचर 2026' वेश्विक ज्वेलरी कैलेंडर की शुरुआत

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई | जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो भारत – सिग्नेचर 2026' के 18वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के लिए वैश्विक ज्वेलरी बिज़नेस कैलेंडर की औपचारिक शुरुआत हुई। B2B ज्वेलरी ट्रेड फेयर के रूप में पहचाना जाने वाला भारत – सिग्नेचर 2026 ऐसे समय में पूरे वैश्विक वैल्यू चेन को एक मंच पर लाता है, जब बाजार की धारणा, सोर्सिंग रणनीतियां और आने वाले वर्ष की कारोबारी दिशा तय होनी शुरू होती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सैंड्रीन कौंसेलियर, सीईओ, डी बीयर्स ब्रांड्स एवं चेयर, नेचुरल डायमंड काउंसिल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में हर्षा बंगारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्ज़िम बैंक और सौमेन भौमिक, मैनेजिंग डायरेक्टर, कैरेटलेन शामिल थे। GJEPC के चेयरमैन किरीट भंसाली, वाइस चेयरमैन एवं कन्वीनर (नेशनल एग्ज़िबिशन्स) शौनक पारिख और एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची रे की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक समिति के सदस्य, प्रदर्शक, खरीदार और वैश्विक रत्न एवं आ...

FHTR की प्रबंधन समिति चुनाव में सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा अध्यक्ष,तरुण बंसल मंत्री बने

चित्र
0 Asha Patel 0  जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) की वार्षिक आम सभा का जयपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर वर्ष 2026–2028 के लिए नई प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया, जिससे संगठन में एक नए नेतृत्व का एफएचटीआर के अध्यक्ष पद हेतु  सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा का निर्वाचन किया गया, जबकि तरुण कुमार बंसल को महासचिव चुना गया। वर्ष 2026–28 के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी : वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाचार,उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश एवं महेन्द्र सिंह राठौड़,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जोधा,संयुक्त सचिव हेमंत मित्तल निर्वाचित हुए | निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि नई समिति राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नवाचार, समन्वय तथा प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य भीम सिंह संगठन के मानद अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य कुलदीप सिंह चन्देला, सीए वीरेन्द्र एस. शेखावत, ऋषिपाल सिंह, खालिद खान, , सुनील गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुश्री अदिति ...

नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी में सीएम ने वीरांगनाओ का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरूवार को भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सेना के आधुनिक उपकरणों और हथियारों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी में अत्याधुनिक उपकरणों और युद्ध करने के तौर तरीकों की झलक मिलेगी। आमजन समझेंगे कि कैसे हमारी सेना दिन-रात सुरक्षा में तत्पर रहती है। सेना दिवस परेड पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर जयपुर में आयोजित हो रही है। इस परेड के माध्यम से नागरिक भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य और बलिदान के साथ-साथ सैन्य शक्ति से रूबरू होंगे। शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना हर देशवासी की ढाल, हर परिवार का भरोसा और राष्ट्र की आत्मा है। रेगिस्तान से लेकर बर्फीली सियाचीन तक हर मोर्चे पर हमारे जवान मुस्तैद खड़े हैं, ताकि देश के नागरिक सुरक्षित रहेे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारतीय सेना ने दिखाया कि वह आक्रामकता का म...

लेक्सस इंडिया की एलएम और एलएक्स ने साल 2025 में अल्ट्रा-लग्ज़री मोबिलिटी की बढ़ती पसंद दर्ज की

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  बैंगलोर : लेक्सस इंडिया ने साल 2025 में कंपनी की अल्ट्रा-लग्ज़री कारों ने जबरदस्त मांग दर्ज की। एलएम और एलएक्स मॉडलों ने 50 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए कुल सेल में लगभग 19 प्रतिशत का योगदान दिया। इससे हाई-एंड अल्ट्रा-लग्ज़री मोबिलिटी की ओर स्थिर रूप से बढ़ती पसंद प्रदर्शित होती है। इस साल लेक्सस के फ्लैगशिप मॉडलों, एलएम और एलएक्स के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी लगातार बनी रही।   आरएक्स ने कंपनी की वृद्धि में मुख्य भूमिका निभाते हुए कैलेंडर वर्ष 2025 में पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस मॉडल ने कुल सेल में 22 प्रतिशत का योगदान दिया। इससे लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड को मजबूती प्रदान करने और बाजार में इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में इस मॉडल की भूमिका प्रदर्शित होती है। भारत में लेक्सस पोर्टफोलियो के फ्लैगशिप मॉडल, एलएक्स और एलएम उन ग्राहकों के लिए हैं, जो बेजोड़ लग्ज़री के साथ रिफाईनमेंट भी चाहते हैं। एलएम350एच बहुत ही सतर्कता से निर्मित एक मास्टरपीस है, जो अपनी शानदार डिज़ाईन और असाधारण कम्फर्ट के लिए मशहूर है। इस फ्लैगशिप वाहन को भारत...

जयपुर में महिंद्रा की XUV 7XO और XEV 9S लांच

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | जयपुर में अपनी दो नई एसयूवी - XUV 7XO और XEV 9S - का लांचिंग किया। यह कार्यक्रम लॉन्च समारोह का उद्घाटन के एस मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल के एस गहलोत, करण गहलोत व आराधना गहलोत, ऑटोवर्ल्ड के अनुपम सांखला तथा निकित शाह, आरएसएम महिंद्रा एंड महिंद्रा व अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में दोनों वाहनों का अनावरण किया गया, जिसके बाद ग्राहकों ने इनकी विशेषताओं को देखा। XUV 7XO महिंद्रा की पॉपुलर XUV700 का अपडेटेड वर्जन है, जो अब और भी प्रीमियम लुक, एडवांस्ड फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आई है। वहीं XEV 9S इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो परिवार के लिए स्पेशियस और पर्यावरण अनुकूल विकल्प पेश करती है। दोनों वाहनों की डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। XUV 7XO के इस नए मॉडल की शुरुआती क़ीमत पेट्रोल वेरीएंट के लिए 13.66 लाख रुपए और डीज़ल वेरीएंट के लिए 14.96 लाख रुपए रखी गई है। ये क़ीमतें पहले 40,000 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम हैं। नई XUV 7XO को पहले से ज़्यादा प्रीमियम डिज़ाइन, अपडेटेड केबिन और कई नए...

Delhi तुर्कमान गेट फैज-ए-इलाही मस्जिद बुलडोजर एक्शन,भीड़ ने किया पथराव B...

चित्र

सच की खोज” 9 जनवरी को देशभर के 150 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : फिल्म निर्माता सुवेंदु घोष द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म “सच की खोज” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन आईलीड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर छात्रों, फिल्म प्रेमियों तथा फिल्म की क्रिएटिव टीम के सदस्यों ने भाग लिया। सच की खोज केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों, नैतिक मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित एक भावनात्मक और विचारोत्तेजक सिनेमा अनुभव है। फिल्म में अभिनेता प्रदीप चोपड़ा ने सशक्त और मार्मिक अभिनय किया है, वहीं पूरी कास्ट ने अपने-अपने किरदारों में ईमानदारी और गहराई से जान फूंकी है। प्रदीप चोपड़ा दशकों से अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों को प्रेरित करते आए हैं। बिफोर यू डाई में काव्या के पिता और कुसुम का ब्याह में कुसुम के दादा जैसे यादगार किरदारों के बाद, वे सच की खोज में एक 75 वर्षीय आम आदमी की भूमिका में नज़र आते हैं एक ऐसा चरित्र, जो उसकी आंतरिक दुनिया, जीवन मूल्यों और भावनात्मक संघर्षों को उजागर करता है। फिल्म इस विचार को मजबूती से प्रस्तुत करती है कि सच में देरी हो सकती है, लेकिन उसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। यह दर्श...

राजीविका एवं बयरफुट कॉलेज,तिलोनीया के मध्य “सोलर दीदी” प्रशिक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु एमओयू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं Accept कॉलेज, तिलोनीया (अजमेर) के मध्य एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक, राजीविका एवं सौम्या किदाम्बी, निदेशक एवं सीईओ, बयरफुट कॉलेज (Social Work and Research Centre SWRC) के मध्य हुआ। यह कार्यक्रम श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुष्पा सत्यानी, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं प्रीती सिंह, परियोजना निदेशक (प्रशासन), राजीविका भी उपस्थित रहीं। साथ ही राज्य परियोजना प्रबंधक एवं राजीविका के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  इस समझौते का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को “सोलर दीदी” के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें समुदाय-स्तरीय सौर मरम्मत एवं अनुरक्षण तकनीशियन के रूप में सशक्त बनाना है। इस पहल के अंतर्गत राजीविका के स्वयं सहायता समूह नेटवर्क से महिलाओं को बयरफुट कॉलेज, तिलोनीया में 40 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा-आधारित शिक्षण के साथ-स...