संदेश

भजनलाल ने रियलमी 16 प्रो सीरीज को लॉन्च किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : भजनलाल कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड पूर्वी भारत के भरोसेमंद प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स में से एक ने अपने रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रियलमी16 प्रो सीरीज का अनावरण किया। यह लॉन्च प्रीमियम-मिड स्मार्टफोन सेगमेंट में अत्याधुनिक परफॉर्मेंस, आधुनिक डिज़ाइन और बेहतर एक्सेसिबिलिटी को एक साथ लाने की भजनलाल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। लॉन्च का मुख्य आकर्षण कोलकाता के “दैट प्लेस, शेक्सपियर पॉइंट” में आयोजित ग्रैंड इवेंट रहा, जिसमें ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और टेक्नोलॉजी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर मनीष कुमार मिश्रा (सेल्स डायरेक्टर), अमल घोष (रीजनल सेल्स हेड) और अनुपम पति (स्टेट हेड रियलमी) के साथ भजनलाल कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के मोहन बाजोरिया और जयंत बाजोरिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री देवलीना कुमार भी मौजूद रहीं, जो प्रक्तन, चोल कुंतल, हामी और आबार बसंता बिलाप जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इस लॉन्च इवेंट में लाइव प्रोडक्ट डेमो, इंटरैक्टिव सेशन, लाइव म...

गीतांजली हॉस्पिटल ने की एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | गीतांजली हॉस्पिटल, जयपुर ने एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया। यह केंद्र वयस्कों में संक्रामक रोगों की रोकथाम, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश मोदी, अध्यक्ष, राजस्थान मेडिकल काउंसिल एवं डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर थे ।  उन्होंने कहा कि “वयस्क टीकाकरण आज की आवश्यकता है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते संक्रमणों के बीच एडल्ट वैक्सीनेशन गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  डॉ. अशोक गुप्ता, डीन एवं प्रिंसिपल, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने कहा कि “गीतान्जली हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि रोकथाम के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाना है। एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर इसी दिशा में एक जरुरी पहल है। इस अवसर पर अनुराग जैन, ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट, गीतांजली ग्रुप ने संस्था की निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की पहल पर प्रकाश डाला। डॉ. राहुल अहलूवालिया कंसल्टें...

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आगामी फरवरी माह में प्रस्तुत होने वाले राजस्थान सरकार के बजट को लेकर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को प्रेषित किए हैं। संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक सशक्त, प्रभावी और स्वतंत्र कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राजस्थान के प्रदेश संयोजक बाबूलाल नागा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार विभिन्न प्रकार के खतरों, धमकियों, हमलों और फर्जी मामलों का सामना कर रहे हैं,  ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कानूनी ढांचे का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि आगामी बजट में राजस्थान राज्य प्रेस आयोग के गठन का स्पष्ट प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों के नियमन हेतु एक स्वतंत्र राज्य प्रेस आयोग का शीघ्र गठन अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही राज्य स्तर पर विशेष पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए, जिसमें धमकी, मारपीट, झूठे प्रकरणों से सुरक्षा, मामलों की जांच की समय-सीमा तय करने तथ...

किराना किंग ने 10वें TiE ग्लोबल समिट में सहभागिता की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : किराना किंग ने 10वें TiE ग्लोबल समिट (TGS) में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह समिट जयपुर में आयोजित हुआ, जो उद्यमिता और नवाचार के लिए दुनिया के प्रभावशाली मंचों में से एक है.किराना किंग के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अनुप कुमार खंडेलवाल ने कहा “TiE ग्लोबल समिट वह मंच है, जहां विचारों को बड़े पैमाने पर आकार मिलता है। किराना किंग के लिए यह मंच एक अवसर है, जहां हम विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड स्टेपल्स इकोसिस्टम बनाने की  अपनी प्रतिबद्धता को दर्ज करा सके ऐसा इकोसिस्टम जो गुणवत्ता और किफ़ायत सुनिश्चित करने के साथ उपभोक्ताओं और व्यापक सप्लाई चेन के लिए वैल्यू चेन का निर्माण करे. हमारा एकल फोकस भविष्य के लिए विश्वसनीय पैकेज्ड फ़ूड स्टेपल्स ब्रांड तैयार करना है समिट के दौरान किराना किंग ने भरोसा, गुणवत्ता और किफ़ायत पर आधारित अपने ब्रांडेड पैकेज्ड फूड स्टेपल्स व्यवसाय को नए सिरे से परिभाषित करने के अपने विज़न को मजबूत किया।  ब्रांड ने निरंतर मानकों, जिम्मेदार सोर्सिंग और फूड स्टेपल्स वैल्यू-चेन में दीर्घकालिक मूल्य-सृजन की रणनीति के जरिए रोज़मर्रा के ...

इंदौर त्रासदी एक बानगी भर है देश में 70 फीसदी जल प्रदूषित है

चित्र
० ज्ञानेन्द्र रावत ०  पेयजल की गुणवत्ता के मामले में हमारे देश का दुनिया के 122 देशों में 120वां स्थान है और दुनिया के 20 पीने के पानी के मामले में संकटग्रस्त शहरों में देश के छह शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और बैंगलुरू शामिल हैं। असलियत में दूषित पीने के पानी पीने से होने वाली मौतें विकास के दावों को मुंह चिड़ाती प्रतीत होती हैं। देश में प्रदूषित पानी पीने से बीमार होने और उससे होने वाली मौतों की घटनायें अक्सर अखबारों की सुर्खियां बनती रहती हैं। यह कोई नयी बात नहीं है। बीते दिनों देश के सर्वाधिक स्वच्छ शहर के नाम से विख्यात इंदौर शहर के भगीरथपुरा क्षेत्र में मल युक्त प्रदूषित पानी के सेवन के कारण अभी तक हुयी 18 लोगों की मौत और 3200 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां दूषित पानी पीने से बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला अभी थमा नहीं है, वह बेरोकटोक जारी है। वहां अभी भी अस्पतालों में लगभग 200 से ज्यादा लोग भर्ती हैं जिनमें 20 की हालत ज्यादा गंभीर है और 32 आई सी यू में भर्ती हैं और वे जिंदगी की आखिरी जंग लड़ रहे हैं। इस माम...

कांग्रेस का संकल्प सिस्टम में मजबूती के साथ जनता की सेवा करेंगे

चित्र
० पूजा शर्मा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में राजस्थान में कांग्रेस के जिला प्रमुखों एवं जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया तथा सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना भी बैठक में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि वह स्वयं पंचायती राज संस्थाओं से चुनकर राजनीति में आए थे और पंचायती राज जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए आज विधायक, मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का कार्य किया है, कांग्रेस ने तो संगठन में भी पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को स्थान देने का कार्य किया है। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक में जिला परिषदों के सदस्य स्थाई रूप से आमंत्रित होंगे और इस निर्णय को राजस्थान में निष्पादित किया जा चुका है, यह निर्देश है कि सभी जिल कांग्रेस कमेटियों की...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज

चित्र
० पूजा शर्मा ०  जयपुर। राजस्थान में लगातार बिगड़ते पर्यावरण संतुलन अरावली पर्वतमाला के क्षरण, अवैध खनन, घटते भू-जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित ‘‘पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज किया गया। तत्पश्चात् केन्द्र सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 100 मीटर से नीचे वाले अरावली पर्वतमाला के सभी पर्वतों के खनन के संबंध में लिए गए निर्णय से राजस्थान प्रदेश को संरक्षण देने वाली अरावली पर्वतमाला तथा इन्हीं पर्वतों पर विभिन्न स्थानों पर विराजमान आस्था स्थलों को समाप्त करने का जो षडय़ंत्र केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को खनन की छूट देकर तिजौरियाँ भरने का कार्य किया जा रहा है,  उसके खिलाफ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी हुई है और भाजपा सरकारों के इन निर्णयों का पूरजोर विरोध किया ज...

इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो भारत सिग्नेचर 2026' वेश्विक ज्वेलरी कैलेंडर की शुरुआत

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई | जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो भारत – सिग्नेचर 2026' के 18वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के लिए वैश्विक ज्वेलरी बिज़नेस कैलेंडर की औपचारिक शुरुआत हुई। B2B ज्वेलरी ट्रेड फेयर के रूप में पहचाना जाने वाला भारत – सिग्नेचर 2026 ऐसे समय में पूरे वैश्विक वैल्यू चेन को एक मंच पर लाता है, जब बाजार की धारणा, सोर्सिंग रणनीतियां और आने वाले वर्ष की कारोबारी दिशा तय होनी शुरू होती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सैंड्रीन कौंसेलियर, सीईओ, डी बीयर्स ब्रांड्स एवं चेयर, नेचुरल डायमंड काउंसिल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में हर्षा बंगारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्ज़िम बैंक और सौमेन भौमिक, मैनेजिंग डायरेक्टर, कैरेटलेन शामिल थे। GJEPC के चेयरमैन किरीट भंसाली, वाइस चेयरमैन एवं कन्वीनर (नेशनल एग्ज़िबिशन्स) शौनक पारिख और एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची रे की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक समिति के सदस्य, प्रदर्शक, खरीदार और वैश्विक रत्न एवं आ...

FHTR की प्रबंधन समिति चुनाव में सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा अध्यक्ष,तरुण बंसल मंत्री बने

चित्र
0 Asha Patel 0  जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) की वार्षिक आम सभा का जयपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर वर्ष 2026–2028 के लिए नई प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया, जिससे संगठन में एक नए नेतृत्व का एफएचटीआर के अध्यक्ष पद हेतु  सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा का निर्वाचन किया गया, जबकि तरुण कुमार बंसल को महासचिव चुना गया। वर्ष 2026–28 के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी : वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाचार,उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश एवं महेन्द्र सिंह राठौड़,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जोधा,संयुक्त सचिव हेमंत मित्तल निर्वाचित हुए | निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि नई समिति राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नवाचार, समन्वय तथा प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य भीम सिंह संगठन के मानद अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य कुलदीप सिंह चन्देला, सीए वीरेन्द्र एस. शेखावत, ऋषिपाल सिंह, खालिद खान, , सुनील गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुश्री अदिति ...

नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी में सीएम ने वीरांगनाओ का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरूवार को भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सेना के आधुनिक उपकरणों और हथियारों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी में अत्याधुनिक उपकरणों और युद्ध करने के तौर तरीकों की झलक मिलेगी। आमजन समझेंगे कि कैसे हमारी सेना दिन-रात सुरक्षा में तत्पर रहती है। सेना दिवस परेड पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर जयपुर में आयोजित हो रही है। इस परेड के माध्यम से नागरिक भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य और बलिदान के साथ-साथ सैन्य शक्ति से रूबरू होंगे। शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना हर देशवासी की ढाल, हर परिवार का भरोसा और राष्ट्र की आत्मा है। रेगिस्तान से लेकर बर्फीली सियाचीन तक हर मोर्चे पर हमारे जवान मुस्तैद खड़े हैं, ताकि देश के नागरिक सुरक्षित रहेे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारतीय सेना ने दिखाया कि वह आक्रामकता का म...