प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भावना से व्यवसाय करें- डॉ ज्ञान वत्सल स्वामी
० आशा पटेल ० जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से बिजनेस मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस)के मुख्य वक्ता डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी ने 'भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों के साथ बिजनेस ग्रोथ' पर व्याख्यान दिया। उन्हानें कहा कि ' प्रतिस्पर्धी का पतन हो और मेरा उत्थान हो, यह व्यावसायिक उन्नति की क्षुद्र नीति है, हमारे मूल्य है कि प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भी कामना की जानी चाहिए। व्यावसायी को नेट प्रॉफिट का 10 प्रतिशत किसी जरूरतमंद के चेहरे पर आनंद के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामीनारायण मंदिर जयपुर के महंत सर्व दर्शन स्वामी भी मौजूद रहे। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हम व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सनातन संस्कृति के मूल्यों को भूल रहे हैं। डाॅ ज्ञानवत्सल स्वामी ने बताया है कि भारतीय अध्यात्मिक मूल्यों के साथ सतत विकास की ओर से आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से फोर्टी का प्रयास है कि हम समृद्ध विरासत के साथ व्यापार को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ ...