बहरामपुर में MPJ Jewellers के नए शोरूम का अभिनेत्री मोनामी घोष ने किया उद्घाटन

० संवाददाता द्वारा ० 
Berhampore : बंगाल और पूर्वी भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक MPJ Jewellers ने बहरामपुर में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। आठ दशकों से अधिक समय से यह ब्रांड ग्राहकों की पीढ़ियों का विश्वास और स्नेह जीतता आ रहा है, और अब यह बहरामपुर के और भी करीब आ गया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनामी घोष ने इस शोरूम का उद्घाटन किया।
 मोनामी ने कहा “MPJ Jewellers में कदम रखते ही एक अलग ही एहसास होता है। यहां का कलेक्शन बेहद खूबसूरत है, लेकिन जो बात दिल में बस जाती है, वह है हर एक ज्वेलरी पीस के पीछे की सोच और प्यार। इस शानदार शुरुआत का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं, और मुझे पूरा विश्वास है कि बहरामपुर के लोग इस जगह को बहुत पसंद करेंगे।

यह नया शोरूम लगभग 5,000+ वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसे ग्राहकों को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। यहां पारंपरिक बारीक कारीगरी से लेकर आधुनिक और बोल्ड डिजाइनों तक, MPJ Jewellers के बेहतरीन कलेक्शंस एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए ब्रांड ने कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं. जिससे ग्राहकों के लिए यह समय और भी खास बन जाता है।

MPJ Jewellers के डायरेक्टर सौमिक रॉय चौधरी ने कहा, "यह शोरूम हमारे लिए सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं है, बल्कि बहरामपुर के लोगों के साथ एक खास जुड़ाव बनाने का माध्यम है। इस जगह का हर कोना हमारे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है उनकी खुशियों, उनके खास पलों और उनके विश्वास को समर्पित।

डायरेक्टर कौशिक रॉय चौधरी ने कहा, “आने वाले समय में हमारे फेस्टिव और वेडिंग कलेक्शन लॉन्च होने वाले हैं साथ ही, अक्षय तृतीया के अवसर पर हम Flexi Gold Rate बुकिंग सुविधा भी पेश कर रहे हैं, ताकि यह शुभ समय हमारे ग्राहकों के लिए और भी खास बन सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली