प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भावना से व्यवसाय करें- डॉ ज्ञान वत्सल स्वामी

० आशा पटेल ० 
जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से बिजनेस मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस)के मुख्‍य वक्‍ता डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी ने 'भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों के साथ बिजनेस ग्रोथ' पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍हानें कहा कि ' प्रतिस्पर्धी का पतन हो और मेरा उत्थान हो, यह व्यावसायिक उन्नति की क्षुद्र नीति है, हमारे मूल्य है कि प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भी कामना की जानी चाहिए।
व्यावसायी को नेट प्रॉफिट का 10 प्रतिशत किसी जरूरतमंद के चेहरे पर आनंद के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामीनारायण मंदिर जयपुर के महंत सर्व दर्शन स्वामी भी मौजूद रहे। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हम व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सनातन संस्कृति के मूल्यों को भूल रहे हैं। डाॅ ज्ञानवत्सल स्वामी ने बताया है कि भारतीय अध्यात्मिक मूल्यों के साथ सतत विकास की ओर से आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से फोर्टी का प्रयास है कि हम समृद्ध विरासत के साथ व्यापार को आगे बढ़ाएं।

 कार्यक्रम में मुख्‍य संरक्षक सुरजाराम मील, कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल, वुमन विंग अध्‍यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल, मुख्‍य सचिव गिरधारी खंडेलवाल, संयोजक यश मामोडिया, अजय अग्रवाल, धीरज विजयवर्गीय, प्रशांत शर्मा,मनीष अग्रवाल , वीकेआई अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोमानी के साथ जयपुर के प्रमुख उद्योगपति व्यापारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा