भारतीय वर्ल्ड अफेयर्स परिषद के सहयोग से ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय वर्ल्ड अफेयर्स परिषद के सहयोग से ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य विषय "परिवर्तित विश्व व्यवस्था में भारतीय विदेश नीति: सुरक्षा, विकास और वैश्विक नेतृत्व के बीच संतुलन" रखा गया है। इस आयोजन में देशभर के विद्वानों, नीति विशेषज्ञों और स्नातक छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अहम मुद्दों पर चर्चा की।

यह पहल समसामयिक वैश्विक गतिविधियों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने और छात्रों में वैश्विक व्यवस्था की समझ को गहरा करने हेतु इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कॉन्क्लेव आईसीडब्ल्यूए के साथ हुए एक एमओयू के तहत आयोजित की गयी, जिसका उद्देश्य युवाओं में विदेश नीति के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना है। "वसुधैव कुटुंबकम" (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत को भारतीय विदेश नीति का आधार स्तंभ बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय सहस्रबुद्धे,आईसीडब्ल्यूए की रिसर्च फेलो हिमानी पंत भी उपस्थित रहीं। प्रो. पूनम कुमारिया ने शिक्षा और नीति संस्थानों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "इस कॉन्क्लेव का प्राथमिक उद्देश्य युवा महिलाओं को सशक्त बनाना और उनमें तार्किक सोच विकसित करना है ताकि वे वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका निभा सकें।

डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि भारत की वैश्विक साख उसके सैद्धांतिक नेतृत्व की देन है। चर्चा के दौरान यह भी उभर कर आया कि वैश्वीकरण के दौर में युवाओं के लिए भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं और मानवीय संकल्पों को समझना अनिवार्य है।

 विशिष्ट अतिथियों ने महाविद्यालय के संग्रहालय और अभिलेखागार का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने संस्थान की ऐतिहासिक विरासत और संग्रह की सराहना की। यह आयोजन आईसीडब्ल्यूए के 'विदेश नीति जागरूकता अनुदान' के सहयोग से सफल हुआ है। यह कार्यक्रम उन जागरूक और प्रखर युवतियों को तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय विमर्श में योगदान दे सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार