नारी शक्ति वंदन रन”17-18 अप्रैल को सात शहरों में किया जाएगा

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी को मजबूत करने के तहत, 17 और 18 अप्रैल को सात प्रमुख शहरों में "नारी शक्ति वंदन रन" का आयोजन करेगा।

#नारीशक्तिवंदन थीम पर आधारित यह आयोजन दिल्ली, कटक, पटना, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरु और जयपुर में आयोजित किया जाएगा। पटना और जयपुर में आयोजन 17 अप्रैल को निर्धारित हैं, जबकि शेष शहरों - दिल्ली, कटक, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में यह दौड़ 18 अप्रैल को होगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 2 से 3 किलोमीटर की यह दौड़ प्रत्येक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ होगा।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, जिनमें छात्राएं, पेशेवर महिलाएं, उद्यमी, खिलाड़ी और नागरिक समाज की सदस्य शामिल हैं, की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और अन्य सहयोगी संगठनों के माध्यम से भागीदारी को सुगम बनाया जा रहा है।

“नारी शक्ति वंदन रन” का आयोजन संसद के 16 से 18 अप्रैल तक चल रहे सत्र के संदर्भ में किया जा रहा है , जिसमें महिलाओं के प्रतिनिधित्व और परिसीमन की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समावेशी प्रतिनिधित्व पर व्यापक राष्ट्रीय चर्चा के अनुरूप शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी के प्रति जन जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाना है।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महिलाओं की महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में भूमिका को सुदृढ़ करने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड