संदेश

JAIPUR : PINK CITY PRESS CLUB ELECTION 2024 डॉ.वीरेन्द्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष और योगेन्द्र पंचौली महासचिव निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2024-25 के लिए डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ‘‘बिल्लू बन्ना‘‘ अध्यक्ष और योगेन्द्र शर्मा पंचौली महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.एल.शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ को 244, अभय जोशी को 230, राधारमण शर्मा को 214, रूपेश कुमार टिंकर को 133, भागीरथ को 81 और बबीता शर्मा को 20 मत मिले है।  महासचिव पद पर योगेन्द्र शर्मा पंचौली को 274, राहुल शर्मा ‘‘गौतम‘‘ को 252, मुकेश चौधरी को 195, रामेन्द्र सोलंकी को 184 मत मिले है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर विमल सिंह तंवर और राहुल भारद्वाज निर्वाचित घोषित किए गए है।  इस पद पर विमल तंवर को 373 और भारद्वाज को 285 मत मिले है। परमेष्वर प्रसाद शर्मा को 282, दिनेश कुमार सैनी 239 और निखलेश शर्मा 238 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज प्रसाद गुर्जर 349 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 334 और डी सी जैन को 219 मत मिले है।  निर्वाचन अधिकारी सुरेश योगी ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर डॉ.मोनिका शर्म...

एलन कोलकाता के ओरियंटेशन में शामिल हुए 5 हजार स्टूडेंट्स-पेरेंट्स

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड का मेगा ओरियंटेशन सेशन शहर के धन-धान्य ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम को एलन के चीफ अकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी ने सम्बोधित किया। इस सेशन में करीब 5 हजार स्टूडेंट्स व पेरेंट्स शामिल हुए। इसके साथ ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 35 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित करते हुए प्रजेन्टेशन दिया गया। इसमें एलन के रिजल्ट्स और सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की जानकारी दी। सेशन में एलन के सीएओ सी आर चौधरी ने बताया कि एलन अपने 35 वर्षों के अनुभव और विद्यार्थियों के कॅरियर बनाने के संकल्प को लेकर कार्यरत है। एलन के लिए हर कार्य के केन्द्र में विद्यार्थी होता है, जो भी बदलाव किए जाते हैं, वो विद्यार्थी की बेहतरी के लिए किए जाते हैं। हर विद्यार्थी को उसकी क्षमता और अपेक्षा के अनुरूप अच्छे शिक्षक मिलें, यह गारंटी एलन देता है, जिन विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है, उनकी कुछ दिनों में क्लासेज शुरू होने जा रही है,  क्लासेज शुरू होने के बाद क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, यह जानना जर...

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश बेफी के महासचिव जी.एन.पारीक ने बताया कि अरेबिया राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स यूनियन के साथी रामकिशोर टांक पर पिछली 08 फरवरी, को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। जिस पर संगठन की सक्रियता व बैंक प्रबन्धन के सहयोग से पुलिस थाना शास्त्रीनगर, जोधपुर में तुरन्त FIR दर्ज करायी गयी, जिसके उपरांत अरेबिया राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स यूनियन के महासचिव एवं राजस्थान बेफी के उप महासचिव दीपक शर्मा के नेतृत्व में टीम अरेबिया तुरंत पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर के समक्ष पहुंची व बैंक कार्य के दौरान इस अधिकारी पर हुए हमले पर तुरंत कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया । संगठन के अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भी टीम अरेबिया द्वारा पुलिस आयुक्त महोदय, जोधपुर के समक्ष पहुंचकर तुरंत प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई । बेफी के प्रदेश उपमहासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश बेफी के महासचिव जी एन पारीक, अरेबिया केंद्रीय नेतृत्व एवं बेफी के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. देबाशीष बसु चौधरी ने भी पुलिस ...

राजस्थान दिवस पर मूकबघिरों के साथ फाग महोत्सव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर -  राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर नूपुर संस्थान द्वारा आयोजित फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव का यह कार्यक्रम पिछले 6 वर्षो से नुपुर संस्थान द्वारा  मूकबघिरों  जन के लिए यह संस्थान करता आ रहा हैं, जिसमें ब्रज की पुष्प वर्षा होली के साथ ब्रज नृत्य का मनमोहक आयोजन किया जाता हैं। नुपुर संस्थान विगत दो दशक से मुख्य रूप से  मूकबघिरों  समुदाय को न्याय दिलाने व समाज की मुख्यधारा में शामिल कर समान अधिकार उपलब्ध कराने में प्रयासरत रहा है । अपनी सामाजिक प्रयासों की यात्रा में बधिर समुदाय की पुलिस व न्यायिक मामलों में मदद करने के साथ  उनकी निजता का विशेष ख्याल रखा जाता है । ऐसे में संस्था अपने विशेष प्रयासों को आमजन तक पहुचने के लिए वार्षिक कार्यक्रमों के मंच से लगातार जनजागृति के साथ समाज से जुड़े बहुउद्देश्यीय मुद्दों को भी उठाने का प्रयास निरंतर करती आ रही है । फाग महोत्सव एक ऐसा ही मंच है जहाँ बधिर समुदाय के हितार्थ किये गए सराहनीय कार्यो व संस्थान के सहयोगी व समाजसेवकों के द्वारा आमजन तक पहुचाने के साथ ही संस्कृति, लोक कला स...

इसलिए जरूरी है संकठा जैसे स्कूल शिक्षक की याद

चित्र
० प्रो.संजय द्विवेदी ०  भरोसा नहीं होता कि मेरे पूज्य गुरुदेव संकठा प्रसाद सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। बस्ती (उप्र) के सरस्वती शिशु मंदिर, रामबाग के प्रधानाचार्य रहे संकठा जी में ऐसा क्या था, जो उन्हें खास बनाता है? क्या कारण है कि वे अपने विद्यार्थियों के लिए हमेशा प्रेरणा देने वाली शख्सियत बने रहे। बहुत बालपन में उनके संपर्क में आनेवाला शिशु अपनी प्रौढ़ावस्था तक उनकी यादों और शिक्षाओं को भूल नहीं पाता।शिशु मंदिर व्यवस्था के इस पक्ष का अध्ययन किया जाना चाहिए कि पारिवारिक और आत्मीय संवाद बनाकर यहां के आचार्य गण जो आत्मविश्वास नयी पीढ़ी को देते हैं वह अन्यत्र दुर्लभ क्यों है? निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों से आए विद्यार्थियों में जो भरोसा और आत्मविश्वास संकठा जी जैसे अध्यापकों ने भरा, वह मोटी तनख्वाहें पाने वाले पांच सितारा स्कूलों के अध्यापक क्यों नहीं भर पा रहे हैं? हमने अपने सामान्य से दिखने वाले आचार्यों से जो पाया, उससे हम दुनिया में कहीं भी जाकर अपनी भूमिका शान से निभाते हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी डिप्रेशन, अवसाद से घिरकर आत्महत्याएं भी कर रहे हैं। हमारी उंगलियां पकड़कर...

सिंधु समाज दिल्ली ने CAA कानून को लागू करने पर प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली ने सिंधी हिंदुओं और उनकी अनेको संगठनो, सिंधी पंचायतों, टिकाणे के साथ मिलकर सिंधु भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को CAA नागरिक संसोधन अधिनियम को लागू करने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश नागरानी और महासचिव नरेश बेलानी ने बताया CAA कानून को लागू होने पर सबसे ज्यादा लाभ भारत में रहने वाले वो सिंधी परिवार जो किसी कारणवश बटवारे के समय भारत नहीं आये पर बाद में धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक होने की मजबूरी के कारण भारत आये  लेकिन उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली और वो आज अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। इस कानून को बनने से अब उनको भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ़ हो गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की मशहूर अधिवक्ता और कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मोनिका अरोड़ा ने CAA कानून के बारे में बारीकियों से बताया और कहा CAA कानून से भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि भारत से बाहर धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता प्रदान के लिए है  इसलिए इस...

छोटे शहर की रोमांटिक कॉमेडी है मैमराज़ी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली -मैमराज़ी एक ऐसी कहानी है जहां एक छोटे से मोहल्ले की औरतें मिल कर सबकी मदद करना चाहती है लेकिन वो मदद एक मुसीबत बन जाता है । लेखिका जयंती रंगनाथन द्वारा लिखित और और हेमंत अग्रवाल द्वारा निर्देशित मैमराज़ी का मंचन 7 अप्रैल को श्री राम सेंटर में किया जाएगा । नाटक की कहानी कुछ इस तरह से है शशांक दिल्ली से छोटे शहर में नौकरी के लिए आया है। उसके गेस्ट हाउस के पड़ोस में स्वीटी भाभी रहती हैं। जिसे आदत है दूसरे के पर्सनल लाइफ में घुसने की और नए ट्रेनी इंजीनियर के लिए लड़कियां फिक्स करने की, और यह सब वो सोशल सर्विस के नाम पर करती हैं।  महानगरों में स्टार्स के पीछे भागने वाले पैपराजियों की तरह शहर में आए एलिजिबल बैचलर के पीछे पड़ती हैं भाभियां उर्फ मैमराजी...क्या होता है जब शशांक का उससे पाला पड़ता है? हंसने-हंसाने-गुदगुदानेवाली रोमांटिक कॉमेडी का नाम है मैमराजी   नाटक के निर्माता और निर्देशक ,हेमंत अग्रवाल ने कहा , "जयंती रंगनाथन" जी के उपन्यास पर नाटक खेलना इसलिए सोचा के एक बिल्कुल अलग कहानी आज के परिवेश में लिखी गई है ।ये कहानी लोगों को हंसाएगी भी ...

युगांडा में फोर्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखा हुई शुरु

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। फोर्टी प्रतिनिधिमंडल के दो दल इनदिनों अफ्रीकी देशों के दौरे पर है। इसमें से युगांडा के लिए टीम का नेतृत्व फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल कर रहे हैं। इसमें फोर्टी वाइस प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और एक्‍सपो चेयरमैन प्रशांत शर्मा भी शामिल हैं। अनुराग अग्रवाल, पंकज पुलासरिया और मनीष अग्रवाल की दूसरी टीम सोमालिया के दौरे पर है। युगांडा में फोर्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखा का शुभारंभ किया गया है। फोर्टी युगांडा शाखा का मनीष कल्ला को अध्‍यक्ष और दीपक दोरता को महासचिव नियुक्त किया है।  यूगांडा में उमा फाउंडेशन के साथ इंडियन एसोसिएशन ऑफ युगांडा के साथ फोर्टी की वार्ता हुई। इसमें खासतौर से की राजस्थान एसोसिएशन ऑफ युगांडा के प्रेसिडेंट रोहिणी कल्‍ला और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राजस्थान और युगांडा के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की गई। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि युगांडा की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। यहां कपास, गन्ना , कॉफी जैसे कृषि और जंगल आधारित कच्‍चे माल, तांबा जैसे खनिज की बहुतायत है, जो राजस्थान के उद्योगों के लिए फायदेमंद हो सकता ...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्थापना दिवस पर कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजभवन में राजस्थान का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित प्रदेश के विभिन्न पंथ, मजहब के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों ने इस दौरान गीत, नृत्य, लोक नाट्य की प्रस्तुतियों में राजस्थान की संस्कृति का गौरव गान किया। कलाकारों ने समारोह में राम—वंदना करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मनोहारी छवि से भी साक्षात् कराया। कलराज मिश्र ने राजस्थान निर्माण के विभिन्न चरणों, रियासतों के एकीकरण से बने आधुनिक राजस्थान और यहां के लोगों की जीवटता की चर्चा करते हुए राजस्थान में सात वार और नौ त्योहार की संस्कृति की भी विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्सवधर्मिता में यहां के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी जीते हुए अभावों में भी पर्व, तीज—त्योंहार और संस्कृति के भाव भरे है। उन्होंने राजस्थान की पर्यटन विरासत को महत्वपूर्ण बताते हुए 'पधारो म्हारे देश' की मनुहार के जरिए यहां के चित्ताकर्षक पर्यटन स्थलों पर पर्यटक आमंत्रण ...

राजस्थान निर्दलीय चुनाव लड़े नेताओं की हुई कोंग्रेस में वापसी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में भरतपुर जिले के कामां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े सीए मुख्यतार अहमद, बीकानेर जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व मंत्री  वीरेन्द्र बेनीवाल तथा श्रीगंगानगर के सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य ओम बिश्नोई तथा पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल की पार्टी हित में पुनः सदस्यता बहाल करने की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अनुशासन समिति की अनुशंषा पर वीरेन्द्र बेनीवाल, सीए मुख्यतार अहमद तथा ओम बिश्नोई, जालोर की पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती मंजू मेघवाल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बहाल करते हुए कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया है।   इनके साथ ही पार्षद चौधरी खुर्शीद अहमद, सरपंच जाकिर, सरपंच गनी, चौधरी अकबर तथा मुशरिम अली ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजस्थान प...