सिंधु समाज दिल्ली ने CAA कानून को लागू करने पर प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली ने सिंधी हिंदुओं और उनकी अनेको संगठनो, सिंधी पंचायतों, टिकाणे के साथ मिलकर सिंधु भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को CAA नागरिक संसोधन अधिनियम को लागू करने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश नागरानी और महासचिव नरेश बेलानी ने बताया CAA कानून को लागू होने पर सबसे ज्यादा लाभ भारत में रहने वाले वो सिंधी परिवार जो किसी कारणवश बटवारे के समय भारत नहीं आये पर बाद में धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक होने की मजबूरी के कारण भारत आये 
लेकिन उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली और वो आज अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। इस कानून को बनने से अब उनको भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ़ हो गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की मशहूर अधिवक्ता और कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मोनिका अरोड़ा ने CAA कानून के बारे में बारीकियों से बताया और कहा CAA कानून से भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि भारत से बाहर धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता प्रदान के लिए है

 इसलिए इस कानून से भारत के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रोफेशर रवि टेकचंदानी ने सिंध के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा 1947 में आए लोगो को शरणार्थी नहीं विस्थापित कहा जाए। कियोंकि जब किसी देश का बटवारा अगर धर्म के आधार पर होता है और बटवारे के समय कोई किसी भी कारण से लोग अपने नए देश में नहीं जा पाते उन जैसे लोगों के लिए CAA कानून की आवश्यकता होती है जो प्रधानमंत्री कर दिखाया।

इस कार्यक्रम में नई दिल्ली क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने बटवारे के समय अपने ननिहाल के लोग जो वर्तमान के कराची में रहते थे उनको बटवारे का जो दर्द हुआ था उसके बारे में बताकर उस दर्द को सुनकर पूरी सभा ग़मगीन बन गयी वहां मौजूद लोगों के आँखें नम हो गयी।
 इस कार्यक्रम में सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व राजयसभा सांसद सुरेश केशवानी, सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी, भरत वाशवानी 

संयोजक सिंधी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, साधू वासवानी मिशन, प्रगतिशील सिंधी समाज, सिंधी जागृत सभा पुराना राजेंद्र नगर, दिल्ली प्रदेश युवा सिंधी समाज, इत्यादि सहित सिंधी पंचायतों एवं टिकाणे के प्रतिनिधियों ने अपना अपना वक्तव्य रखते हुए प्रधानमंत्री और अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ में कार्यक्रम के निवेदक कमल टेकचंदानी, हरीश ककवानी, किशन झुरानी, अशोकदीप टेकचंदानी, डॉक्टर जगदीश भाटिया, कमल पी रामचंदान, सूरज प्रकाश तेवानी टेवानी इत्यादि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत