युगांडा में फोर्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखा हुई शुरु

० आशा पटेल ० 
जयपुर। फोर्टी प्रतिनिधिमंडल के दो दल इनदिनों अफ्रीकी देशों के दौरे पर है। इसमें से युगांडा के लिए टीम का नेतृत्व फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल कर रहे हैं। इसमें फोर्टी वाइस प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और एक्‍सपो चेयरमैन प्रशांत शर्मा भी शामिल हैं। अनुराग अग्रवाल, पंकज पुलासरिया और मनीष अग्रवाल की दूसरी टीम सोमालिया के दौरे पर है। युगांडा में फोर्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखा का शुभारंभ किया गया है। फोर्टी युगांडा शाखा का मनीष कल्ला को अध्‍यक्ष और दीपक दोरता को महासचिव नियुक्त किया है।

 यूगांडा में उमा फाउंडेशन के साथ इंडियन एसोसिएशन ऑफ युगांडा के साथ फोर्टी की वार्ता हुई। इसमें खासतौर से की राजस्थान एसोसिएशन ऑफ युगांडा के प्रेसिडेंट रोहिणी कल्‍ला और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राजस्थान और युगांडा के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की गई। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि युगांडा की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। यहां कपास, गन्ना , कॉफी जैसे कृषि और जंगल आधारित कच्‍चे माल, तांबा जैसे खनिज की बहुतायत है, जो राजस्थान के उद्योगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 इसके अलावा यहां टैक्‍सटाइल, गारमेंट, होटल, टूर- ट्रेवल्स, फूड प्रोसेसिंग, आईटी , ऑटो सेक्‍टर में निवेश की भी प्रचुर संभावनाएं हैं। प्रशांत शर्मा का कहना है कि सामाजिक तौर पर युगांडा के लोग अभाव और गरीबी के दौर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। यहां की सरकार का रवैया और नीतियां भी भारतीयों के प्रति सहयोगात्मक है। राजस्थान से कपड़ा, खाद्यान्‍न, मार्बल- ग्रेनाइट, फूड ऑयल का निर्यात किया जा सकता है। नीलम मित्तल ने बताया कि युगांडा में होटल, हॉस्पिटैलिटी और मेडिकल सेक्‍टर में राजस्थान के उद्यमियों के लिए अपार संभावना है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार