JAIPUR : PINK CITY PRESS CLUB ELECTION 2024 डॉ.वीरेन्द्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष और योगेन्द्र पंचौली महासचिव निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2024-25 के लिए डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ‘‘बिल्लू बन्ना‘‘ अध्यक्ष और योगेन्द्र शर्मा पंचौली महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.एल.शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ को 244, अभय जोशी को 230, राधारमण शर्मा को 214, रूपेश कुमार टिंकर को 133, भागीरथ को 81 और बबीता शर्मा को 20 मत मिले है।

 महासचिव पद पर योगेन्द्र शर्मा पंचौली को 274, राहुल शर्मा ‘‘गौतम‘‘ को 252, मुकेश चौधरी को 195, रामेन्द्र सोलंकी को 184 मत मिले है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर विमल सिंह तंवर और राहुल भारद्वाज निर्वाचित घोषित किए गए है। 

इस पद पर विमल तंवर को 373 और भारद्वाज को 285 मत मिले है। परमेष्वर प्रसाद शर्मा को 282, दिनेश कुमार सैनी 239 और निखलेश शर्मा 238 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज प्रसाद गुर्जर 349 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 334 और डी सी जैन को 219 मत मिले है।

 निर्वाचन अधिकारी सुरेश योगी ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर डॉ.मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, ओमवीर भार्गव, सत्य पारीक, सिद्धार्थ उपाध्याय, नमोनारायण अवस्थी, संजय गौतम पण्डितजी, शालिनी श्रीवास्तव और उमंग माथुर निर्वाचित घोषित किए गए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार