राजस्थान निर्दलीय चुनाव लड़े नेताओं की हुई कोंग्रेस में वापसी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में भरतपुर जिले के कामां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े सीए मुख्यतार अहमद, बीकानेर जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व मंत्री  वीरेन्द्र बेनीवाल तथा श्रीगंगानगर के सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य ओम बिश्नोई तथा पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल की पार्टी हित में पुनः सदस्यता बहाल करने की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अनुशासन समिति की अनुशंषा पर वीरेन्द्र बेनीवाल, सीए मुख्यतार अहमद तथा ओम बिश्नोई, जालोर की पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती मंजू मेघवाल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बहाल करते हुए कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया है। 
 इनके साथ ही पार्षद चौधरी खुर्शीद अहमद, सरपंच जाकिर, सरपंच गनी, चौधरी अकबर तथा मुशरिम अली ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने आशा व्यक्त की है कि उक्त शामिल नेतागण पार्टी की मजबूती के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे तथा इनके पार्टी में शामिल होने से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली